/financial-express-hindi/media/media_files/2025/11/27/mahindra-xev-9s-suv-7-seater-2025-11-27-11-33-32.jpg)
Photograph: (Screenshot : X/mahindraelectricsuv)
Mahindra XEV 9S price in India: महिंद्रा की मोस्टअवेटेड इलेक्ट्रिक कार XEV 9S लान्च हो चुकी है. कंपनी ने अपनी 7 सीटर SUV को 19.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के एंट्रोडक्टरी प्राइस पर लॉन्च किया है. नई इलेक्ट्रिक करा BE 6 और XEV 9e की तरह INGLO प्लेटफॉर्म पर बनी है और इसमें केबिन और लगेज स्पेस को ज्यादा से ज्यादा जगह देने पर जोर दिया गया है. इस SUV की बुकिंग 14 जनवरी 2026 से शुरू होगी और डिलीवरी 23 जनवरी 2026 से शुरू की जाएगी.
XEV 9S महिंद्रा की पहली ऐसी इलेक्ट्रिक SUV बन गई है, जिसे शुरुआत से ही INGLO प्लेटफॉर्म पर थ्री-रो वाली गाड़ी के तौर पर तैयार किया गया है. जबकि BE 6 और XEV 9e सिर्फ पांच-सीटर मॉडल हैं. नई इलेक्ट्रिक कार कुल छह वेरिएंट में आएगी, जिनकी कीमत सबसे टॉप मॉडल ‘Pack Three Above 79kWh’ के लिए 29.45 लाख रुपये तक जाती है.
/filters:format(webp)/financial-express-hindi/media/media_files/2025/11/27/mahindra-xev-9s-suv-2-2025-11-27-11-51-56.jpg)
इलेक्ट्रिक लाइनअप में शामिल नई कार में 3 बैटरी विकल्प - 59kWh, 70kWh और 79kWh दिए गए हैं. वेरिएंट के हिसाब से इसकी पावर 170kW से लेकर 210kW तक मिलती है.
यहां वेरिएंट के हिसाब से कीमतों का ब्योरा देखें
Mahindra XEV 9S: वेरिएंट और कीमत
| वेरिएंट | कीमत (एक्सशोरुम) |
| Pack One Above 59kWh | 19.95 लाख रुपये |
| Pack One Above 79kWh | 21.95 लाख रुपये |
| Pack Two Above 70kWh | 24.45 लाख रुपये |
| Pack Two Above 79kWh | 25.45 लाख रुपये |
| Pack Three 79kWh | 27.35 लाख रुपये |
| Pack Three Above 79kWh | 29.45 लाख रुपये |
सिंगल चार्ज पर कितनी चलेगी नई कार?
INGLO प्लेटफॉर्म पर बनी महिंद्रा XEV 9S में LFP बैटरी पैक का विकल्प मिलता है. कंपनी का दावा है कि यह SUV असल जिंदगी में भी लगभग 500 किलोमीटर की रेंज दे सकती है. फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है, और 20 से 80 फीसदी चार्ज सिर्फ 20 मिनट में हो जाता है. 79kWh बैटरी में 210kW पावर, 70kWh में 180kW और 59kWh में 170kW की पावर मिलती है. बाकी हार्डवेयर भी काफी एडवांस जैसे i-Link इंटेलिजेंट एडैप्टिव डैम्पर्स, 5-लिंक रियर सस्पेंशन, ब्रेक-बाय-वायर तकनीक और वैरिएबल गियर रेशियो वाला हाई-पावर स्टीयरिंग सिस्टम हैं.
परफॉर्मेंस की बात करें तो SUV सिर्फ 7 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है. इसकी टॉप स्पीड 202 kmph है और इसका टर्निंग सर्कल सिर्फ 10 मीटर का है, जो इतने बड़े साइज की SUV के लिए काफी अच्छा माना जाता है. ग्राउंड क्लियरेंस 205mm है और बैटरी पैक की ग्राउंड क्लियरेंस 222mm रखी गई है, जिससे खराब रास्तों पर भी SUV को कोई दिक्कत नहीं होती.
नई कार किन खूबियों से है लैस?
महिंद्रा के मुताबिक XEV 9S अपने सेगमेंट में सबसे बड़ा 4,076 लीटर का केबिन स्पेस देती है, और थर्ज रो फोल्ड करने पर इसमें 527 लीटर तक का बूट मिलता है. फ्रंक में भी 150 लीटर की जगह दी गई है. थर्ड रो में 50:50 स्प्लिट सीट मिलती है, और टॉप वेरिएंट में प्रीमियम इंटीरियर मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है. सेकेंड रो में कई खूबियां दी गई हैं जैसे पावर्ड बॉस मोड, वेंटिलेटेड सीटें, सनशेड्स, स्लाइड और रिक्लाइन फंक्शन, साइलेंट केबिन के लिए अकॉस्टिक लैमिनेटेड ग्लास और कुछ वेरिएंट में लाउंज डेस्क भी शामिल है.
XEV 9S में केबिन के अंदर तीन 12.3-इंच की बड़ी स्क्रीन मिलती हैं, 5G कनेक्टिविटी का सपोर्ट है और Pack Two Above वेरिएंट में 16-स्पीकर वाला Harman Kardon ऑडियो सिस्टम Dolby Atmos के साथ दिया गया है. SUV में क्वालकॉम के चिपसेट लगाए गए हैं, जिनमें टॉप मॉडल Pack Three Above में एडवांस्ड 8295 Snapdragon प्रोसेसर मिलता है. बाकी फीचर्स भी काफी हाई-टेक हैं - VisionX AR-HUD, Secure 360 कैमरा सिस्टम जिसमें लाइव व्यू और रिकॉर्डिंग की सुविधा, ड्यूल वायरलेस चार्जिंग, 16 मिलियन कलर्स वाली एम्बियंट लाइटिंग, AutoPark Assist, ड्राइवर ड्रोसिनेस डिटेक्शन (Eyedentity DOMS), और महिंद्रा के Me4U ऐप के जरिए कई कनेक्टेड कार फीचर्स शामिल हैं.
XEV 9S में लेवल 2+ ADAS तक का सपोर्ट मिलता है, जिसमें 5 रडार और एक कैमरा इस्तेमाल होता है. सुरक्षा के लिए 7 एयरबैग, ड्राइवर नी एयरबैग, ब्लाइंड-स्पॉट डिटेक्शन, फ्रंट और रियर क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट, लेन सेंटरिंग, ड्राइवर-इनिशिएटेड ऑटो लेन चेंज, कॉर्नरिंग लैंप और ऑटो बूस्टर लैंप जैसे फीचर्स शामिल हैं.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us