scorecardresearch

Mahindra XUV 7XO की प्री-बुकिंग सोमवार से, नए साल में इस दिन होगी लॉन्च

महिंद्रा की नई SUV की प्री-बुकिंग सोमवार 15 दिसंबर से शुरू होगी, जबकि लॉन्च 5 जनवरी 2026 को होगा. नई XUV 7XO मौजूदा XUV700 का फेसलिफ्ट वर्जन है, जिसमें XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV से कई आधुनिक फीचर्स मिलने की उम्मीद है.

महिंद्रा की नई SUV की प्री-बुकिंग सोमवार 15 दिसंबर से शुरू होगी, जबकि लॉन्च 5 जनवरी 2026 को होगा. नई XUV 7XO मौजूदा XUV700 का फेसलिफ्ट वर्जन है, जिसमें XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV से कई आधुनिक फीचर्स मिलने की उम्मीद है.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Mahindra XUV 7XO

प्री-बुकिंग शुरू होने के करीब 20 दिन बाद नई महिंद्रा XUV 7XO को 5 जनवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा. (Screenshots : X)

भारतीय SUV बाजार में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाली महिंद्रा एक बार फिर चर्चा में है. कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अपनी आने वाली प्रीमियम SUV Mahindra XUV 7XO की प्री-बुकिंग की तारीख का ऐलान कर दिया है. XUV700 के फेसलिफ्ट और अपग्रेडेड अवतार के तौर पर आने वाली यह SUV ज्यादा स्टाइलिश डिजाइन, हाई-टेक फीचर्स और प्रीमियम फील के साथ पेश की जाएगी. ऑटो एंथूज़ियास्ट्स के बीच इसे लेकर पहले से ही काफी उत्साह देखा जा रहा है.

सोमवार से शुरू होगी बुकिंग

महिंद्रा के मुताबिक, XUV 7XO की प्री-बुकिंग 15 दिसंबर 2025 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. ग्राहक 21,000 रुपये का बुकिंग अमाउंट देकर इसे ऑनलाइन या देशभर के किसी भी महिंद्रा डीलरशिप से बुक कर सकेंगे. खास बात यह है कि बुकिंग के समय ही ग्राहक पेट्रोल या डीज़ल इंजन, मैनुअल या ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और अपनी पसंदीदा डीलरशिप भी चुन सकते हैं.

Advertisment

Also read : Upcoming IPO : इस हफ्ते आईपीओ बाजार में रहेगी हलचल, खुलेंगे 1 मेनबोर्ड और 3 SME इश्यू, ICICI Pru समेत कई कंपनियां होंगी लिस्ट

नए साल में इस दिन होगी लॉन्च 

प्री-बुकिंग शुरू होने के करीब 20 दिन बाद नई महिंद्रा XUV 7XO को 5 जनवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा. चूंकि यह एक मिड-साइकिल फेसलिफ्ट है, इसलिए इसमें इंजन और ड्राइविंग डायनामिक्स में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया जाएगा. हालांकि, डिजाइन और फीचर्स के मामले में इसे पूरी तरह से फ्रेश और ज्यादा मॉडर्न बनाने पर फोकस किया गया है, ताकि यह Hyundai, Tata और MG जैसी कंपनियों की नई SUVs को कड़ी टक्कर दे सके.

नई कार में दिखेंगे कई बड़े बदलाव

टीजर इमेज से साफ है कि XUV 7XO में कई कॉस्मेटिक अपडेट देखने को मिलेंगे. इसमें नया और ज्यादा प्रीमियम फ्रंट फेसिया, रीडिज़ाइन ग्रिल, ड्यूल-पॉड LED हेडलैंप, महिंद्रा की इलेक्ट्रिक SUVs से इंस्पायर्ड नए LED DRLs और ज्यादा अग्रेसिव फ्रंट बंपर मिलेगा. इसके अलावा नए अलॉय व्हील्स, नए पेंट शेड्स, ब्लैक रूफ ऑप्शन और पीछे की ओर नए LED टेललैंप्स व अपडेटेड बंपर भी दिए जा सकते हैं. कुल मिलाकर SUV का ओवरऑल लुक पहले से ज्यादा शार्प और मॉडर्न नजर आएगा.

XUV 7XO का सबसे बड़ा बदलाव इसके केबिन में देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिंद्रा इसमें ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड लेआउट दे सकती है, जिसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और फ्रंट पैसेंजर के लिए अलग डिस्प्ले शामिल होगी. यह फीचर अपने सेगमेंट में पहली बार देखने को मिल सकता है. इसके साथ सॉफ्ट-टच मटीरियल्स, नई अपहोल्स्ट्री और बेहतर रियर सीट कम्फर्ट के जरिए प्रीमियम एक्सपीरियंस को और मजबूत किया जाएगा.

Also read : Ladaki Bahin Yojana : लाडकी बहनों के लिए जरूरी अपडेट, e-KYC में हो गई गलती या फिर है अधूरी, 31 दिसंबर तक सुधारने का मौका

Mahindra XUV 7XO में वही भरोसेमंद इंजन विकल्प मिलेंगे—2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर टर्बो डीज़ल. दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आएंगे. डीज़ल ऑटोमैटिक वेरिएंट में पहले की तरह AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) ऑप्शन भी मिलने की उम्मीद है.

XUV700 पहले ही महिंद्रा की सबसे सफल SUVs में शामिल है और अब XUV 7XO के जरिए कंपनी फुल-साइज़ SUV सेगमेंट में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है. ज्यादा टेक्नोलॉजी, अपडेटेड डिजाइन और प्रीमियम फीचर्स के साथ यह SUV बाजार में नई हलचल पैदा करने को तैयार है.

Mahindra Suv