scorecardresearch

MG Hector facelift Launched : नई एमजी हेक्टर लॉन्च, कीमत 11.99 लाख रुपये से शुरू

MG Hector facelift 2026 Launched : एमजी मोटर ने नई MG Hector को 11.99 लाख रुपये के इंट्रोडक्टरी एक्स शोरूम प्राइस पर लॉन्च कर दिया है, जबकि अपडेटेड MG Hector Plus की कीमत 17.29 लाख रुपये से शुरू होती है.

MG Hector facelift 2026 Launched : एमजी मोटर ने नई MG Hector को 11.99 लाख रुपये के इंट्रोडक्टरी एक्स शोरूम प्राइस पर लॉन्च कर दिया है, जबकि अपडेटेड MG Hector Plus की कीमत 17.29 लाख रुपये से शुरू होती है.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
MG Hector Facelift Launched

फेसलिफ्टेड एमजी डेक्टर के लिए बुकिंग भी शुरु हो चुकी है. Photograph: (Image : MG Motor)

MG Hector facelift Launched : एमडी मोटर ने अपनी मोस्ट अवेटेड कार MG Hector का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है. यह मिड लाइफ अपडेट के तौर पर पेश की गई है और इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 11.99 लाख रुपये रखी गई है. कंपनी ने आज से ही इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है.

कार के एक्सटीरियर में क्या बदला?

नई MG Hector को बाहर से हल्का सा फ्रेश लुक दिया गया है. सबसे बड़ा बदलाव सामने की नई हेक्सागन पैटर्न वाली ग्रिल में देखने को मिलता है. हालांकि बंपर का डिजाइन पहले जैसा ही रखा गया है. SUV में पहले की तरह LED हेडलैंप और DRL मिलते हैं. साइड प्रोफाइल में व्हील आर्च के चारों ओर ब्लैक क्लैडिंग, साइड बॉडी क्लैडिंग और ऊपर शार्क फिन एंटीना दिया गया है.

Advertisment

अब इसमें नए डिजाइन के 18 इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जिन पर 215 55 साइज के टायर लगे हैं. इसके अलावा दो नए एक्सटीरियर कलर ऑप्शन Celadon Blue और Pearl White भी जोड़े गए हैं जिससे ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलते हैं.

अपडेटेड MG Hector को कंपनी ने पांच ट्रिम लेवल में उतारा है. इसमें Style, Select Pro, Smart Pro, Sharp Pro और Savvy Pro शामिल हैं. कुल मिलाकर यह SUV सात वेरिएंट में उपलब्ध है जिनमें चार पांच सीटर और तीन सात सीटर ऑप्शन मिलते हैं.

सेफ्टी के मामले में MG Hector काफी मजबूत नजर आती है. इसमें Level 2 ADAS, छह एयरबैग और 360 डिग्री कैमरा जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

नई Hector में 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 141 bhp की पावर और 250 Nm का टॉर्क देता है. इसे मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दोनों के साथ खरीदा जा सकता है. कंपनी ने साफ किया है कि डीजल वेरिएंट की जानकारी बाद में दी जाएगी.

Suv Mg Motor