scorecardresearch

Alloy vs Spoke Wheels: स्पोक या एलॉय, एडवेंचर बाइक के लिए कौन सा व्हील है बेस्ट

Alloy vs Spoke Wheels: अगर आप एडवेंचर बाइक खरीदने की सोच रहे हैं और इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि स्पोक व्हील्स लें या एलॉय व्हील्स, तो आपकी यह दुविधा यहां दूर हो सकती है.

Alloy vs Spoke Wheels: अगर आप एडवेंचर बाइक खरीदने की सोच रहे हैं और इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि स्पोक व्हील्स लें या एलॉय व्हील्स, तो आपकी यह दुविधा यहां दूर हो सकती है.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
spoke vs alloy wheels

स्पोक या एलॉय, आपकी राइडिंग पर कौन सा व्हील सूट करेगा? यहां डिटेल देखकर फैसला ले सकते हैं. Photograph: (Image: FE File)

Alloy vs Spoke Wheels: Which ADV setup will transform your ride? एडवेंचर बाइक खरीदते समय राइडर्स के सामने एक बड़ा सवाल खड़ा होता है – एलॉय व्हील्स लें या स्पोक व्हील्स? यह असमंजस इसलिए भी गहराता है क्योंकि KTM जैसी कंपनियां अपनी एडवेंचर बाइक्स में दोनों विकल्प देती हैं, Triumph भी यही करता है. वहीं दूसरी ओर, Royal Enfield की Himalayan केवल स्पोक व्हील्स में उपलब्ध है, जबकि Honda की NX500 सिर्फ एलॉय व्हील्स के साथ आती है. अब बात करते हैं दोनों व्हील टाइप के फायदे और नुकसान की.

स्पोक और एलॉय, दोनों व्हील की खासियत

एलॉय व्हील्स हल्के होते हैं और वजन कम करने के साथ-साथ परफॉर्मेंस में सुधार लाते हैं. इनमें ट्यूबलेस टायर लगाना आसान होता है, जिससे पंचर लगने पर उसे ठीक करना भी आसान हो जाता है. तेज एक्सेलेरेशन, बेहतर ब्रेकिंग और सस्पेंशन पर कम दबाव इनकी खासियत है. लेकिन इनका बड़ा नुकसान यह है कि ये खराब सड़कों, चट्टानों या उबड़-खाबड़ रास्तों में जल्दी टूट सकते हैं, जिससे बीच रास्ते में परेशानी हो सकती है.

Advertisment

दूसरी तरफ, स्पोक व्हील्स खराब से खराब टेरेन पर भी मजबूत बने रहते हैं. अगर इन्हें जोर का झटका भी लगे, तो वे सिर्फ मुड़ते हैं, लेकिन अंदर मौजूद ट्यूब हवा को बनाए रखता है और आपको नजदीकी मैकेनिक तक पहुंचा देता है. इन्हें ठीक करना भी आसान होता है और अब तो ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स भी आ चुके हैं, जो सुविधाजनक हैं.

Also read : HDFC Bank : 1 जुलाई से एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड चार्ज में बड़ा बदलाव, वॉलेट लोडिंग, यूटिलिटी बिल और गेमिंग पर असर

आपकी एडवेंचर राइड के लिए कौन सा व्हील सेटअप सही?

कौन सा व्हील सेटअप आपके लिए सही है? इसका जवाब आपकी राइडिंग स्टाइल में छिपा है. अगर आप अक्सर ऑफ-रोडिंग करते हैं, तो स्पोक व्हील्स ही सही विकल्प हैं. लेकिन यदि आपकी ज़्यादातर राइडिंग शहर या हाइवे पर होती है और ऑफ-रोडिंग बहुत कम करते हैं, तो एलॉय व्हील्स आपके लिए बेहतर हैं. हां, अगर आप स्पोक व्हील्स वाली बाइक लेकर कभी ऑफ-रोडिंग नहीं करते, तो नुकसान नहीं होगा. लेकिन एलॉय व्हील्स के साथ ऑफ-रोडिंग करना जोखिमभरा साबित हो सकता है.

Bike