scorecardresearch

TATA Sierra 2025 Launched India: नई सिएरा लान्च, कीमत 11.49 लाख से शुरू, क्रेटा, सेल्टोस, ग्रैंड विटारा जैसी गाड़ियों को देगी टक्कर

Tata Sierra 2026 लॉन्च India: लगभग तीन दशक बाद लौट रही टाटा सिएरा SUV अब पूरी तरह मॉडर्न अवतार में सामने आई है. भारतीय बाजार में नई कार क्रेटा, सेल्टोस, ग्रैंड विटारा जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी.

Tata Sierra 2026 लॉन्च India: लगभग तीन दशक बाद लौट रही टाटा सिएरा SUV अब पूरी तरह मॉडर्न अवतार में सामने आई है. भारतीय बाजार में नई कार क्रेटा, सेल्टोस, ग्रैंड विटारा जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Tata Sierra

Tata Sierra Launched माइलेज और फीचर्स: टाटा मोटर्स ने अपनी रिब्रांडेड Tata Sierra को 11.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर लॉन्च किया है. बुकिंग्स 16 दिसंबर 2025 से शुरू होंगी. (Image: Tata Motors)

New Tata Sierra Launched in India : टाटा मोटर्स ने भारतीय बाज़ार में एक बार फिर अपनी आइकॉनिक SUV “टाटा सिएरा” की वापसी को ऐतिहासिक पल बना दिया है. लगभग तीन दशक बाद लौट रही यह लेजेंडरी गाड़ी अब पूरी तरह मॉडर्न अवतार में सामने आई है. सिर्फ डिज़ाइन ही नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी, प्लेटफ़ॉर्म, फीचर्स और इंजन सभी कुछ नए युग का एहसास देते हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी रिब्रांडेड Tata Sierra को 11.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर लॉन्च किया है. बुकिंग्स 16 दिसंबर 2025 से शुरू होंगी और इसकी डिलीवरी 15 जनवरी 2026 से मिलने लगेगी. आइए जानते हैं इस SUV की पूरी डिटेल

Advertisment

नई कार होगी इन खूबियों से लैस

नई सिएरा को ऑम्नी एनर्जी जिओमेट्री स्केलेबल (Omni Energy Geometry Scalable - ARGOS) प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है. यह प्लेटफॉर्म स्ट्रान्ग, सेफ और फ्यूचर-रेडी माना जाता है. इसका डिजाइन क्लासिक सिएरा की झलक दिखाता है लेकिन फुल मॉडर्न टच के साथ.

एक्सटीरियर की बात करें तो नई Sierra का लुक पूरी तरह प्रीमियम और फ्यूचरिस्टिक है. इसमें ब्लैक फिनिश फ्रंट, फुल-विड्थ LED लाइट बार, फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल, क्लासिक रियर ग्लास सेक्शन, LED टेललैंप्स और रियर LED बार, बिग टाटा लोगो और सिएरा बैजिंग, ब्लैक ORVMs, ग्लॉस ब्लैक क्लैडिंग, रूफ रेल्स और शार्क-फिन एंटीना, 19-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील्स जैसे तमाम एडवांस फीचर्स मिलते हैं.

टाटा सिएरा का इंटीरियर व फीचर्स हाई-टेक और प्रीमियम फील देगा. केबिन पूरी तरह टेक्नोलॉजी से लोडेड है. इसमें ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, 12.3-इंच टचस्क्रीन और 12.3-इंच पैसेंजर डिस्प्ले, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 4-स्पोक स्टीयरिंग पर इल्युमिनेटेड टाटा लोगो, डुअल-जोन ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, वेन्टिलेटेड फ्रंट सीट्स, रिक्लाइनिंग रियर सीट्स, पावर्ड टेलगेट, 360° कैमरा, HUD डिस्प्ले, JBL का 12-स्पीकर साउंड सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो या ऐपल कार प्ले (Android Auto/Apple CarPlay) जैसे फीचर दिए गए हैं. बेहतर सेफ्टी के लिए कार में लेवल-2 ADAS फीचर मिलता है. 

कार में मिलते हैं 3 इंजन विकल्प

नई सिएरा तीन इंजन विकल्पों में आती है. 1.5L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, जो 104 BHP और 145 Nm टॉर्क देता है और इसमें 6MT व 7DCT गियरबॉक्स मिलते हैं; 1.5L डीज़ल इंजन, जिसकी पावर 116 BHP है और टॉर्क 260 Nm (MT) व 280 Nm (AT) मिलता है, साथ में 6MT/6AT गियरबॉक्स ऑप्शन; और 1.5L टर्बो पेट्रोल, जो 158 BHP और 255 Nm टॉर्क पैदा करता है और इसे भी 6MT व 6AT गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है.

किससे होगा मुकाबला?

भारतीय बाजार में नई टाटा सिएरा का सीधा मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara, Toyota Hyryder और Honda Elevate जैसी मिड-साइज एसयूवी से होने वाला है.

Tata Motors