/financial-express-hindi/media/media_files/2025/12/12/tata-sierra-booking-2-2025-12-12-13-40-59.jpg)
Tata Sierra को कंपनी ने 7 ट्रिम्स में उतारा है, जिनकी इंट्रोडक्टरी प्राइस 11.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. हालांकि टॉप ट्रिम की कीमतें अभी घोषित नहीं की गई हैं. (Image : X/@TataMotors_Cars)
Tata Sierra SUV Booking : आने वाला सप्ताह टाटा कार लवर्स के लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि कार निर्माता कंपनी अपनी रीब्रांडेड व नई टाटा सिएरा (Tata Sierra) की बुकिंग शुरू कर रही है. SUV लवर्स के बीच पहले से ही चर्चा में बनी सिएरा (Sierra SUV) के वजह से बाजार में हलचल साफ दिखाई दे रही है. कई डीलरों ने तो ग्राहकों की उत्सुकता देखते हुए पहले ही 21,000 रुपये में अनऑफिशियल प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी थी। कंपनी अब 16 दिसंबर से ऑफिशियल बुकिंग खोलने जा रही है, जबकि ग्राहकों को पहली डिलीवरी 15 जनवरी से मिलेगी.
इंजन विकल्प
नई टाटा सिएरा को कंपनी ने कई पावरट्रेन विकल्पों और एडवांस फीचर्स के साथ पेश किया है. SUV कुल 3 इंजन विकल्पों में उपलब्ध होगी -
- 1.5L Hyperion T-GDi पेट्रोल (160PS, 255Nm) के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक,
- 1.5L Revotron नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल (106PS, 145Nm) के साथ मैनुअल और DCA गियरबॉक्स,
- 1.5L Kryojet डीज़ल (118PS, 260/280Nm) के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक विकल्प।
कीमत
SUV को कंपनी ने 7 ट्रिम्स में उतारा है, जिनकी इंट्रोडक्टरी प्राइस 11.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. हालांकि टॉप ट्रिम की कीमतें अभी घोषित नहीं की गई हैं, जिससे लॉन्च तक ग्राहकों में उत्सुकता और बढ़ गई है.
Also read : Tata Steel : टाटा ग्रुप स्टॉक दे सकता है 27% रिटर्न, मोतीलाल ओसवाल इन 5 वजहों से बुलिश
माइलेज
परफॉर्मेंस के लिहाज से सिएरा (Sierra) ने अभी से मजबूत संकेत दे दिए हैं. NATRAX इंडौर में हुए कंट्रोल्ड टेस्टिंग में Hyperion T-GDi AT मॉडल ने 29.9 kmpl की प्रभावशाली माइलेज और 222 kmph की टॉप स्पीड हासिल की.
Sierra sets a new benchmark.
— Tata Motors Cars (@TataMotors_Cars) December 10, 2025
Fuel efficiency run achieving 29.9 kmpl.
Certified by the India Book of Records.
Powered by the 1.5L TGDi 4-cylinder Hyperion.#Sierra#TataSierra#EscapeMediocrepic.twitter.com/66jJiCAYiC
ये आंकड़े ट्रेंड ड्राइवर्स और मॉनिटर की गई परिस्थितियों में दर्ज किए गए थे. हालांकि प्रैक्टिकल ड्राइविंग और सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए, कस्टमर के लिए उपलब्ध मॉडल की टॉप स्पीड को 190 kmph पर इलेक्ट्रॉनिकली लिमिट किया गया है.
Also read : Car Loan: नए साल में कार खरीदने का है प्लान? इन बैंकों में सबसे सस्ते दर पर मिल रहा लोन
नई Sierra की बुकिंग खुलते ही SUV सेगमेंट में मुकाबला और दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि यह कार अपने डिजाइन, परफॉर्मेंस और ब्रांड वैल्यू की वजह से पहले ही सुर्खियों में आ चुकी है. टाटा की यह फ्लैगशिप SUV आने वाले महीनों में बाजार में नई लहर पैदा कर सकती है.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us