scorecardresearch

Accenture Q1 FY26 Results : डिमांड स्थिर लेकिन गिरावट का रिस्क कम, इंडियन आईटी सेक्टर के लिए क्या हैं संकेत

Accenture Results : ये नतीजे संकेत देते हैं कि भारतीय IT कंपनियों के लिए भी FY26 में तेज ग्रोथ की उम्मीद करना जल्दबाजी होगी. सबसे अहम बात यह है कि हालात और खराब भी नहीं हुए हैं, डिमांड पिछले साल के स्तर पर बनी हुई है.

Accenture Results : ये नतीजे संकेत देते हैं कि भारतीय IT कंपनियों के लिए भी FY26 में तेज ग्रोथ की उम्मीद करना जल्दबाजी होगी. सबसे अहम बात यह है कि हालात और खराब भी नहीं हुए हैं, डिमांड पिछले साल के स्तर पर बनी हुई है.

author-image
Sushil Tripathi
एडिट
New Update
Accenture, Accenture Results, Indian IT Sector, Indian IT Sector Outlook, Brokerage Houses on indian IT sector

Accenture Results : भारतीय IT कंपनियों के लिए यह शॉर्ट-टर्म में बड़े रेवेन्यू बूस्ट का संकेत नहीं है, लेकिन यह मजबूत मिड टर्म अवसर बनाता है. (Reuters)

Indian IT Industry Outlook : Accenture के नतीजे दिखाते हैं कि ग्लोबल IT खर्च अभी भी दबाव में है, खासकर वैकल्पिक खर्चों में कोई बड़ी रिकवरी नहीं आई है. ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल के अनुसार ये नतीजे संकेत देते हैं कि भारतीय IT कंपनियों के लिए भी FY26 में तेज ग्रोथ की उम्मीद करना जल्दबाजी होगी. हालांकि, सबसे अहम बात यह है कि हालात और खराब भी नहीं हुए हैं, डिमांड पिछले साल के स्तर पर बनी हुई है. यह बाटमिंग आउट जैसा संकेत देता है.

आउटसोर्सिंग डील्स में सुधार, भारत के लिए पॉजिटिव 

Accenture की आउटसोर्सिंग बुकिंग में 17% सालाना बढ़त भारतीय IT कंपनियों के लिए एक अहम पॉजिटिव संकेत है. जब ग्लोबल क्लाइंट्स लागत बचाने पर ध्यान देते हैं, तो वे आमतौर पर ज्यादा काम आउटसोर्स करते हैं, और इसका सबसे बड़ा फायदा भारतीय IT सर्विस प्रोवाइडर्स को मिलता है. इससे संकेत मिलता है कि बड़े और मिड-साइज डील्स की पाइपलाइन धीरे-धीरे बेहतर हो सकती है.

Advertisment

AI अभी तैयारी के चरण में, लेकिन डायरेक्शन क्लीयर 

Accenture की कमेंट्री से साफ है कि AI पर खर्च अभी एक्सपेरिमेंटेशन से आगे बढ़कर तैयारी के चरण में है. डेटा क्लीन-अप, प्लेटफॉर्म मॉडर्नाइजेशन और सिक्योरिटी पर फोकस बढ़ रहा है. भारतीय IT कंपनियों के लिए यह शॉर्ट-टर्म में बड़े रेवेन्यू बूस्ट का संकेत नहीं है, लेकिन यह मजबूत मिड टर्म अवसर बनाता है. FY27 से AI-आधारित डील्स में वास्तविक स्केल दिख सकता है.

फिक्स्ड-प्राइस और आउटकम-बेस्ड मॉडल का असर

Accenture में फिक्स्ड-प्राइस कॉन्ट्रैक्ट्स का बढ़ना दिखाता है कि क्लाइंट्स अब काम के घंटे नहीं, बल्कि नतीजों के लिए भुगतान करना चाहते हैं. यह ट्रेंड यह दिखाता है कि जो कंपनियां ऑटोमेशन, AI और प्रोडक्टिविटी में मजबूत हैं, उनकी मार्जिन सुधर सकती है. वहीं कमजोर प्लेयर्स पर मार्जिन का दबाव बढ़ सकता है.

FY26 ट्रांजिशन का साल, FY27 से बेहतरी की उम्मीद

कुल मिलाकर, Accenture के नतीजे भारतीय IT इंडस्ट्री (IT Sector) के लिए यह संदेश देते हैं कि FY26 एक “ट्रांजिशन ईयर” रहेगा, ना बहुत खराब, ना बहुत शानदार. AI, डेटा और डिजिटल कोर पर बढ़ता फोकस यह संकेत देता है कि अगला IT अपसाइकल बन रहा है, भले ही उसका असर अभी पूरी तरह न दिखे. निवेश के नजरिये से, यह समय चुनिंदा, मजबूत बैलेंस शीट और AI-रेडी भारतीय IT कंपनियों में धीरे-धीरे पोजिशन बनाने का हो सकता है.

विश्लेषकों का कहना है कि मजबूत रिकवरी तब ही आएगी जब ग्लोबल आर्थिक हालात (मैक्रो कंडीशंस) बेहतर होंगे, सिर्फ कंपनियों की अपनी मेहनत से ही नहीं. कुल मिलाकर TCS, InfosysHCLTech जैसी भारतीय IT कंपनियों के लिए, विश्लेषकों का मानना है कि Accenture के इस तिमाही नतीजे अर्निंग सीजन से पहले उम्मीदों को फिर से सेट कर रहे हैं.

(Disclaimer: यहां किसी सेक्टर पर विचार ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दिए गए हैं. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार भी नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेशक निवेश का कोई फैसला लेने के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)

Accenture IT Sector