/financial-express-hindi/media/media_files/sEdTjVeLyzc3gzYO1mES.jpg)
Adani Ports & SEZ : बेहतर अर्निंग की संभावनाओं के चलते कंपनी ने अपने फाइनेंशियल गाइडेंस को अपग्रेड किया है. (Reuters)
Adani Ports & SEZ (APSEZ) : ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन के शेयर में खरीदारी की सलाह दी है और 1,800 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है. ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी ने FY26 में मजबूत ऑपरेशनल प्रदर्शन, बड़े अधिग्रहण और लॉजिस्टिक्स व मरीन बिजनेस में तेज विस्तार के दम पर अपनी ग्रोथ प्रोफाइल को और मजबूत किया है. ऑस्ट्रेलिया के नॉर्थ क्वींसलैंड एक्सपोर्ट टर्मिनल के अधिग्रहण, बढ़ती कार्गो वॉल्यूम विजिबिलिटी और बेहतर अर्निंग की संभावनाओं के चलते कंपनी ने अपने फाइनेंशियल गाइडेंस को अपग्रेड किया है, जिससे लंबी अवधि की ग्रोथ पर भरोसा और बढ़ा है.
Titan Company के शेयर नए हाई पर, बिजनेस अपडेट के बाद ज्यादातर ब्रोकरेज ने दी Buy रेटिंग
1. NQXT अधिग्रहण और गाइडेंस अपग्रेड
दिसंबर 2025 में APSEZ ने ऑस्ट्रेलिया के NQXT का अधिग्रहण पूरा किया, जहां 40 MMT का टेक-ऑर-पे कॉन्ट्रैक्टेड वॉल्यूम है, जिससे स्थिर कैश फ्लो सुनिश्चित होता है. इस अधिग्रहण के बाद कंपनी ने FY26 की EBITDA गाइडेंस बढ़ाकर 223.5–233.5 अरब रुपये और कार्गो वॉल्यूम गाइडेंस 545–555 MMT कर दी. नॉन-कैश डील के तहत प्रमोटर हिस्सेदारी भी बढ़कर 68.02% हो गई, जिससे प्रमोटर का भरोसा साफ झलकता है.
Groww : मोतीलाल ओसवाल ने ग्रो के स्टॉक पर दी BUY रेटिंग, 185 रुपये तय किया टारगेट प्राइस
2. मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ और मार्केट शेयर
दिसंबर 2025 में Adani Ports की कार्गो वॉल्यूम 9% सालाना बेसिस पर बढ़ी, जबकि कंटेनर वॉल्यूम में 18% की तेज बढ़त दर्ज की गई. 3QFY26 में कुल वॉल्यूम 10% बढ़कर 123.1 MMT रही और YTD वॉल्यूम 367 MMT पहुंच गई. घरेलू बाजार में कंपनी का मार्केट शेयर बढ़कर 28.1% हो गया है, जबकि कंटेनर सेगमेंट में हिस्सेदारी 45.9% तक पहुंच चुकी है, जो इसके स्केल और लीडरशिप को दर्शाता है.
JioBlackRock म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किए 2 नए डेट फंड, दोनों न्यू फंड ऑफर में क्या है खास
3. लॉजिस्टिक्स बिजनेस से एंड-टू-एंड ताकत
APSEZ तेजी से एक इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स प्लेटफॉर्म बन रहा है. अडानी लॉजिस्टिक के जरिए कंटेनर ट्रेन, वेयरहाउसिंग, लॉजिस्टिक पार्क और लास्ट-माइल डिलीवरी जैसी सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है. कंपनी ट्रकिंग और वैल्यू-एडेड सर्विसेज में बड़े निवेश की योजना बना रही है, जिससे कस्टमर वॉलेट शेयर बढ़ेगा और कार्गो लंबे समय तक कंपनी से जुड़ा रहेगा.
टाटा ग्रुप स्टॉक Trent में 8% की बड़ी गिरावट, Buy or Sell? निवेश पर ब्रोकरेज की क्या है सलाह
4. मरीन बिजनेस और मजबूत फाइनेंशियल स्थिति
मरीन सर्विसेज APSEZ का एक हाई-मार्जिन ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है, जहां 2QFY26 में रेवेन्यू 237% YoY बढ़ा और EBITDA मार्जिन 52% से ज्यादा रहा. मजबूत कैश फ्लो, 130 अरब रुपये का कैश बैलेंस और 1.8x का नेट डेट-टू-EBITDA रेश्यो कंपनी को आगे के विस्तार के लिए तैयार करता है. इन सभी फैक्टर्स के आधार पर APSEZ को भारत की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट यूटिलिटी बनने की दिशा में मजबूत स्थिति में माना जा रहा है, और स्टॉक पर BUY रेटिंग के साथ 1,800 रुपये का टारगेट दोहराया है.
(Disclaimer: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दी गई है. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार भी नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेशक निवेश का कोई फैसला लेने के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us