scorecardresearch

Adani Power : अडानी ग्रुप के शेयर में कमाई का मौका, अभी खरीदें तो मिल सकता है 30% रिटर्न

Buy Adani Power : अडानी पावर कई साल तक कमाई में तेज बढ़त दिखाने की स्थिति में है. मुख्य कारण कंपनी की बिजली उत्पादन क्षमता का बड़ा विस्तार है, जो FY 2025 में 18.15 गीगावॉट से बढ़कर FY 2033 तक 41.9 गीगावॉट होगी.

Buy Adani Power : अडानी पावर कई साल तक कमाई में तेज बढ़त दिखाने की स्थिति में है. मुख्य कारण कंपनी की बिजली उत्पादन क्षमता का बड़ा विस्तार है, जो FY 2025 में 18.15 गीगावॉट से बढ़कर FY 2033 तक 41.9 गीगावॉट होगी.

author-image
Sushil Tripathi
New Update
Adani Power, Adani Power Stock Price, Adani Group stocks, Buy Adani Power, Why should you buy Adani Power, Buy or Sell Adani Power, Indian stock market

Adani Power : कंपनी अब दबाव में रही थर्मल पावर उत्पादक से बदलकर भारत की सबसे कुशल निजी बेसलोड बिजली उत्पादक बन चुकी है. Photograph: (PTI)

Adani Power  Stock Price Today : ब्रोकरेज हाउस एंटिक स्टॉक ब्रोकिंग ने अडानी पावर पर कवरेज की शुरूआज की है और BUY  रेटिंग देते हुए टारगेट प्राइस 187 रुपये रखा गया है. यह करंट प्राइस 144 रुपये की तुलना में 30 फीसदी अधिक है. स्टॉक का मूल्यांकन FY28 के अनुमानित EBITDA के 15 गुना पर किया गया है, जो कंपनी के बड़े पैमाने, कम लागत, मजबूत ग्रोथ और लंबे समय तक स्थिर कैश फ्लो को दर्शाता है.

1. बिजली उत्पादन क्षमता का बड़ा विस्तार

अडानी पावर (Adani Power) आने वाले कई साल तक अपनी कमाई में तेज बढ़त दिखाने की स्थिति में है. इसका मुख्य कारण कंपनी की बिजली उत्पादन क्षमता का बड़ा विस्तार है, जो वित्त वर्ष 2025 में 18.15 गीगावॉट से बढ़कर वित्त वर्ष 2033 तक लगभग 41.9 गीगावॉट हो जाएगी. कंपनी अब एक पहले से दबाव में रही थर्मल पावर उत्पादक से बदलकर भारत की सबसे कुशल निजी बेसलोड बिजली उत्पादक बन चुकी है. 

Advertisment

ONGC पर ब्रोकरेज ने दी SELL रेटिंग, शेयरों में बिकवाली, 200 रुपये के आस पास तक आ सकती है कमजोरी

भारत में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है. वित्त वर्ष 2022 से 2032 के बीच बिजली की मांग में लगभग 6% सालाना ग्रोथ का अनुमान है. इसके अलावा इलेक्ट्रिक वाहन (EV), डेटा सेंटर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मैन्युफैक्चरिंग के कारण पीक डिमांड भी बढ़ रही है. इससे कोयला आधारित बिजली को मजबूती मिल रही है.

2. बेहतर काम करने की क्षमता

अडानी पावर ने राज्यों द्वारा दिए गए नए थर्मल बिजली अनुबंधों (PPA) में 70% हिस्सेदारी हासिल की है. यानी कुल 17.7 गीगावॉट में से 12.4 गीगावॉट क्षमता के अनुबंध अडानी पावर को मिले हैं. इससे कंपनी की कम लागत और बेहतर काम करने की क्षमता साफ दिखती है.

Suzlon Energy : 100 रुपये से सस्ता ये स्टॉक दे सकता है 45% रिटर्न, मोतीलाल ओसवाल क्यों है बुलिश

3. कमाई की स्थिति मजबूत

कंपनी की कमाई को लेकर स्थिति काफी मजबूत है, क्योंकि मौजूदा उत्पादन क्षमता का 90% और कुल 41.9 गीगावॉट क्षमता का 67% लंबे समय के बिजली खरीद समझौतों (PPA) से जुड़ा हुआ है. नए PPA में कंपनी को ज्यादा फिक्स चार्ज मिल रहे हैं और कोयले की आपूर्ति SHAKTI योजना से जुड़े फ्यूल सप्लाई एग्रीमेंट (FSA) के जरिए सुरक्षित है.

अनुमान है कि वित्त वर्ष 2025 से 2032 के बीच कंपनी का रेवेन्यू 16%, EBITDA 19% और नेट प्रॉफिट (PAT) 17% की सालाना दर से बढ़ेगा.

REC : रिन्यूएबल एनर्जी बूम से मिलने वाला है बड़ा फायदा, स्टॉक दे सकता है 24 फीसदी रिटर्न

4. निवेश, कर्ज और रिटर्न

अडानी पावर अपनी लगभग 2,000 अरब रुपये (2 ट्रिलियन रुपये) के कैपेक्स योजना (Capex) का करीब 60% हिस्सा अपनी आंतरिक कमाई से पूरा करेगी. इससे कंपनी का कर्ज धीरे-धीरे कम होगा. अनुमान है कि नेट कर्ज / EBITDA का अनुपात वित्त वर्ष 2032 तक 1 से नीचे आ जाएगा और रिटर्न ऑन इक्विटी (RoE) 15% से ऊपर बना रहेगा. 

Brokerage Picks : इन 5 शेयरों में बना कमाई का मौका, मजबूत फंडामेंटल के चलते ब्रोकरेज की बने पसंद

5. बढ़ती बिजली मांग में कोयले की अहम भूमिका

भारत की लगातार बढ़ती बिजली जरूरतों को पूरा करने में कोयला एक बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा. अडानी पावर (APL) भारत के थर्मल पावर सेक्टर की अग्रणी कंपनियों में शामिल है और बिजली की लगातार बढ़ती मांग का पूरा फायदा उठाने की स्थिति में है. 

मजबूत विस्तार योजनाओं, कम लागत में बिजली उत्पादन की क्षमता और पहले से किए गए सफल सुधारों (टर्नअराउंड) के कारण अडानी पावर भारत के ऊर्जा परिवर्तन के दौर में भी अच्छा मुनाफा देने की मजबूत स्थिति में है.

(Disclaimer: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दी गई है. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार भी नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेशक निवेश का कोई फैसला लेने के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)

Adani Power