scorecardresearch

Aequs IPO को लेकर निवेशकों में क्रेज, रिटेल हिस्‍सा 75 गुना सब्‍सक्राइब, आज निवेश का आखिरी दिन

Aequs IPO Craze : आईपीओ को लेकर रिटेल निवेशकों में जमकर क्रेज देखने को मिल रहा है. वहीं इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम भी पहले की तरह हाई बना हुआ है. ओवरआल ब्रोकरेज हाउस भी इसके आउटलुक को लेकर पॉजिटिव दिख रहे हैं.

Aequs IPO Craze : आईपीओ को लेकर रिटेल निवेशकों में जमकर क्रेज देखने को मिल रहा है. वहीं इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम भी पहले की तरह हाई बना हुआ है. ओवरआल ब्रोकरेज हाउस भी इसके आउटलुक को लेकर पॉजिटिव दिख रहे हैं.

author-image
Sushil Tripathi
New Update
Gujarat Kidney IPO, Gujarat Kidney IPO Day 3 Subscription Status, Gujarat Kidney IPO latest GMP

Aequs Outlook : कंपनी का एयरोस्पेस बिजनेस पहले से ही ऑपरेटिंग स्तर पर मुनाफे में है, क्योंकि EBITDA मार्जिन सुधर रहे हैं. (Freepik)

Why Should You Subscribe Aequs IPO : एयरोस्पेस और कंज्यूमर गुड्स बनाने वाली कंपनी एक्यूस (Aequs) का आईपीओ आज 5 दिसंबर को अपने तीसरे और अंतिम दिन शाम 4:15 बजे तक करीब 101 गुना भर चुका है. आईपीओ को लेकर रिटेल निवेशकों में जमकर क्रेज देखने को मिल रहा है. वहीं इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम भी पहले की तरह हाई बना हुआ है. ओवरआल ब्रोकरेज हाउस भी इसके आउटलुक को लेकर पॉजिटिव दिख रहे हैं. 

फिलहाल यह आईपीओ 5 दिसंबर तक ही सब्‍सक्राइब किया जा सकता है. स्‍टॉक मार्केट में लिस्टिंग 10 दिसंबर को होगी. कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 118 से 124 रुपये प्रति शेयर तय किया है. जबकि आईपीओ का साइज 921.81 करोड़ रुपये है.

Advertisment

Return : Rs 2,000 की SIP से 5 करोड़, 30 साल में 22.63% CAGR का रिकॉर्ड, निप्पॉन इंडिया की स्कीम का कमाल

सब्‍सक्रिप्‍शन स्‍टेटस 

ओवरआल सब्सक्रिप्शन : 101 गुना
कर्मचारियों का हिस्सा : 34.8 गुना
रिटेल हिस्सा : 75.55 गुना
एनआईआई हिस्सा : 80.48 गुना  
क्यूआईबी हिस्सा : 120.90 गुना

Aequs IPO GMP

इस आईपीओ को लेकर ग्रे मार्केट में जबरदस्‍त क्रेज बना हुआ है. कंपनी का अनलिस्‍टेड स्‍टॉक ग्रे मार्केट में 43 रुपये पर है. यह अपर प्राइस बैंड 124 रुपये के मुकाबले 35 फीसदी प्रीमियम है. यही ट्रेंड रहा तो कंपनी का स्‍टॉक 124 रुपये आईपीओ प्राइस के मुकाबले 167 रुपये पर लिस्‍ट हो सकता है. हालांकि जीएमपी इस बात की गारंटी नहीं है कि इसी ट्रेंड पर लिस्टिंग होगी. 

Where Should You Invest : बाजार में कहां लगाएं पैसा? मोतीलाल ओसवाल ने चुनें बेस्ट लार्ज कैप और मिड कैप स्टॉक

SBI Securities : सब्सक्राइब करें

ब्रोकरेज हाउस एसबीआई सिक्योरिटीज ने कट-ऑफ प्राइस पर सब्सक्राइब करने की सलाह दी है. ब्रोकरेज का कहना है कि Aequs ने ग्लोबल कमर्शियल एयरक्राफ्ट कंपोनेंट्स इंडस्ट्री में खुद को मजबूती से स्थापित कर लिया है, जहां एंट्री करना बहुत मुश्किल होता है. बोइंग और एयरबस दोनों के पास बड़े ऑर्डर मौजूद हैं, इसलिए कंपोनेंट्स की मांग लगातार बनी रहने की उम्मीद है.

कंपनी का एयरोस्पेस बिजनेस पहले से ही ऑपरेटिंग स्तर पर मुनाफे में है, क्योंकि EBITDA मार्जिन सुधर रहे हैं. ब्रोकरेज के अनुसार IPO के जरिए कर्ज कम होने से ब्याज खर्च घटेगा, जिससे कंपनी को नेट प्रॉफिट (PAT) के स्तर पर पहुंचने में मदद मिलेगी. 124 रुपये के अपर प्राइस बैंड पर कंपनी का वैल्यूएशन 8.7 गुना EV/Sales (इश्यू के बाद) बैठता है.

Titan, PAGE, UBBL : कंज्यूमर सेक्टर में कहां तेजी का संकेत और किस पर है दबाव? मोतीलाल ओसवाल की राय

Anand Rathi : लंबी अवधि के लिए सब्सक्राइब करें

ब्रोकरेज हाउस आनंद राठी का कहना है कि कंपनी अपने मौजूदा एयरोस्पेस ग्राहकों से ज्यादा काम पाने के लिए वैल्यू चेन में आगे बढ़ने पर काम कर रही है और साथ ही नए ग्राहकों को जोड़कर अपना आधार बढ़ा रही है. कंपनी अपने कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बिजनेस को भी एयरोस्पेस-ग्रेड क्षमताओं का उपयोग करके बढ़ाना चाहती है.

ब्रोकरेज को कंपनी में लंबी अवधि की अच्छी संभावनाएं दिखती हैं, लेकिन उनका कहना है कि प्रोजेक्ट्स का सही तरीके से लागू होना बहुत जरूरी होगा. उन्होंने IPO को लंबी अवधि के लिए सब्सक्राइब करने की सलाह दी है. माना है कि वर्तमान वैल्यूएशन काफी ऊंचा है.

Top Up SIP Power : 1.50 करोड़ का फंड सिर्फ 16 साल में, 10% टॉप अप से अपनी एसआईपी को दें पावर

Aequs IPO : फाइनेंशियल 

FY25 में कंपनी की कुल आय में 3% कमी आई. FY24 से FY25 के बीच PAT में 619% की बड़ी गिरावट आई. 30 सितंबर 2025 तक कंपनी की स्थिति की बात करें तो कंपनी की कुल संपत्ति 2,134.35 करोड़ रुपये है. कुल आय 565.55 करोड़ रुपये है. जबकि नेट लॉस 16.98 करोड़ रुपये है. EBITDA 84.11 करोड़ रुपये है. 

कंपनी की नेट वर्थ बढ़कर 796.04 करोड़ रुपये हो गई, जिसमें 200.43 करोड़ रुपये रिजर्व और सरप्लस शामिल है. लेकिन, कुल कर्ज बढ़कर 533.51 करोड़ रुपये हो गया है. FY25 के अंत में यह 437.06 करोड़ रुपये था. FY24 में यह 291.88 करोड़ रुपये था. 

(Disclaimer: यहां आईपीओ के बारे में जानकारी दी गई है. आईपीओ को लेकर सलाह ब्रोकरेज हाउस के हवाले से दी गई है. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेशके पहले एक्सपर्ट की राय लें.)

Aequs IPO