scorecardresearch

Aequs IPO : ये स्टॉक लिस्टिंग पर दे सकता है 32 से 35% रिटर्न, आज फाइनल होगा शेयर अलॉटमेंट

IPO Alert : एयरोस्पेस और कंज्यूमर गुड्स बनाने वाली कंपनी एक्यूस के आईपीओ में आज सफल निवेशकों को शेयर अलॉट होने जा रहे हैं. फिलहाल आईपीओ बंद होने के बाद ग्रे मार्केट में इसके अनलिस्‍टेड शेयरों का भाव ऊंचा बना हुआ है.

IPO Alert : एयरोस्पेस और कंज्यूमर गुड्स बनाने वाली कंपनी एक्यूस के आईपीओ में आज सफल निवेशकों को शेयर अलॉट होने जा रहे हैं. फिलहाल आईपीओ बंद होने के बाद ग्रे मार्केट में इसके अनलिस्‍टेड शेयरों का भाव ऊंचा बना हुआ है.

author-image
Sushil Tripathi
New Update
ICICI Pru AMC IPO, ICICI Pru AMC IPO Day 3 Subscription Status, Brokerage Views on ICICI Pru AMC IPO, latest ipo, icici group ipo, ICICI Pru AMC IPO GMP

Aequs IPO News : कंपनी अपने मौजूदा एयरोस्पेस ग्राहकों से ज्यादा काम पाने के लिए वैल्यू चेन में आगे बढ़ने पर काम कर रही है (AI Image)

Aequs IPO Share Allotment Today : एयरोस्पेस और कंज्यूमर गुड्स बनाने वाली कंपनी एक्यूस (Aequs) के आईपीओ (IPO) में आज सफल निवेशकों को शेयर अलॉट होने जा रहे हैं. फिलहाल आईपीओ बंद होने के बाद ग्रे मार्केट में इसके अनलिस्‍टेड शेयरों का भाव ऊंचा बना हुआ है. इस आईपीओ (Aequs IPO) को निवेशकों ने हाथों हाथ लिया और यह करीब 104 गुना सब्‍सक्राइब हुआ. मजबूत लिस्टिंग की उम्‍मीद को देखते हुए आवेदकों को अब शेयर अलॉटमेंट का इंतजार होगा. आप अपना स्‍टेटस आसानी से चेक कर सकते हैं. 

Meesho IPO : आज होगा शेयर अलॉटमेंट, 82 गुना सब्‍सक्रिप्‍शन के बाद GMP 42%, मजबूत लिस्टिंग की तैयारी

Advertisment

104 गुना हुआ था सब्‍सक्राइब

एक्यूस के आईपीओ (IPO) को निवेशकों की ओर से बंपर रिस्‍पांस मिला था. यह आईपीओ ओवरआल 104.30 गुना सब्सक्राइब हुआ है. कर्मचारियों के लिए रिजर्व हिस्से को 37.86 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था. इसे रिटेल कैटेगरी में 81.03 गुना बोली मिली है. एनआईआई कैटेगरी में यह 83.61 गुना सब्‍सक्राइब हुआ और क्यूआईबी कैटेगरी में 122.93 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. 

ICICI प्रू एएमसी ने IPO के लिए 2,061 से 2,165 रुपये प्रति शेयर तय किया प्राइस बैंड, GMP घटकर 6% पर आया

ग्रे मार्केट में प्रीमियम 32% हुआ 

ग्रे मार्केट में इस इश्यू को लेकर क्रेज देखने को मिला है. कंपनी के अनलिस्टेड स्‍टॉक ग्रे मार्केट में अभी 40 रुपये बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं. यह अपर प्राइस बैंड 124 रुपये के लिहाज से 32 फीसदी प्रीमियम है. यही ट्रेंड रहा तो 10 दिसंबर 2025 को शेयर लिस्टिंग (stock market listing) पर 32 से 35 फीसदी के बीच रिटर्न दे सकता है.

BSE वेबसाइट से चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

सबसे पहले BSE की वेबसाइट bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं.
‘Issue Type’ में ‘Equity’ चुनें.
‘Issue Name’ की ड्रॉपडाउन लिस्ट से ‘Aequs Limited’ सेलेक्ट करें.
अपना Application Number या PAN नंबर दर्ज करें.
कैप्चा को वेरिफाई करें और ‘Search’ पर क्लिक करें.

REC : रिन्यूएबल एनर्जी बूम से मिलने वाला है बड़ा फायदा, स्टॉक दे सकता है 24 फीसदी रिटर्न

NSE वेबसाइट से चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

NSE के IPO एप्लीकेशन ट्रैकिंग पेज nseindia.com/invest/check-application-status पर जाएं.
वहां ‘Equity and SME IPO Bid Details’ पर क्लिक करें.
लिस्ट में से ‘Aequs Limited’ चुनें.
Application Number और PAN जैसी डिटेल्स भरें.
सबमिट करने पर आपको अलॉटमेंट स्टेटस दिखेगा.

रजिस्ट्रार Kfin Technologies की वेबसाइट से चेक करें

Kfin Technologies की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
ipostatus.kfintech.com/

फिर ड्रॉपडाउन में कंपनी का नाम ‘Aequs Limited’ टाइप करें.
PAN, एप्लीकेशन नंबर, DP ID/Client ID या बैंक अकाउंट नंबर में से कोई एक जानकारी भरें.
फिर ‘Search’ बटन पर क्लिक करके अपना अलॉटमेंट स्टेटस जानें.

Where Should You Invest : बाजार में कहां लगाएं पैसा? मोतीलाल ओसवाल ने चुनें बेस्ट लार्ज कैप और मिड कैप स्टॉक

Aequs IPO : फाइनेंशियल 

FY25 में कंपनी की कुल आय में 3% कमी आई. FY24 से FY25 के बीच PAT में 619% की बड़ी गिरावट आई. 30 सितंबर 2025 तक कंपनी की स्थिति की बात करें तो कंपनी की कुल संपत्ति 2,134.35 करोड़ रुपये है. कुल आय 565.55 करोड़ रुपये है. जबकि नेट लॉस 16.98 करोड़ रुपये है. EBITDA 84.11 करोड़ रुपये है. 

कंपनी की नेट वर्थ बढ़कर 796.04 करोड़ रुपये हो गई, जिसमें 200.43 करोड़ रुपये रिजर्व और सरप्लस शामिल है. लेकिन, कुल कर्ज बढ़कर 533.51 करोड़ रुपये हो गया है. FY25 के अंत में यह 437.06 करोड़ रुपये था. FY24 में यह 291.88 करोड़ रुपये था. 

(Disclaimer: यहां आईपीओ के बारे में जानकारी दी गई है. आईपीओ को लेकर यह किसी तरह की सलाह नहीं है. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेशके पहले एक्सपर्ट की राय लें.)

Aequs IPO