scorecardresearch

Aequs के शेयर ने आज स्‍टॉक मार्केट में की मजबूत एंट्री, लिस्टिंग पर निवेशकों को मिला 13% रिटर्न

Stock Market Listing : एयरोस्पेस और कंज्यूमर गुड्स बनाने वाली कंपनी एक्यूस के शेयर ने आज स्‍टॉक मार्केट में मजबूत एंट्री की है. आईपीओ में अपर प्राइस बैंड 124 रुपये था, जबकि स्‍टॉक बीएसई पर 140 रुपये के भाव पर लिस्‍ट हुआ.

Stock Market Listing : एयरोस्पेस और कंज्यूमर गुड्स बनाने वाली कंपनी एक्यूस के शेयर ने आज स्‍टॉक मार्केट में मजबूत एंट्री की है. आईपीओ में अपर प्राइस बैंड 124 रुपये था, जबकि स्‍टॉक बीएसई पर 140 रुपये के भाव पर लिस्‍ट हुआ.

author-image
Sushil Tripathi
New Update
Aequs Stock Market Listing Today, Aequs Stock Price, Buy or Sell Aequs, Aequs Latest Stock Price, Aequs IPO Listing Gains

Aequs Outlook : कंपनी अपने मौजूदा एयरोस्पेस ग्राहकों से ज्यादा काम पाने के लिए वैल्यू चेन में आगे बढ़ने पर काम कर रही है (Freepik)

Aequs share price : एयरोस्पेस और कंज्यूमर गुड्स बनाने वाली कंपनी एक्यूस (Aequs) के शेयर ने आज 10 दिसंबर को स्‍टॉक मार्केट में मजबूत लिस्टिंग की है. आईपीओ (IPO) में अपर प्राइस बैंड 124 रुपये था, जबकि कंपनी का स्‍टॉक बीएसई पर 140 रुपये के भाव पर लिस्‍ट हुआ है. इस लिहाज से आईपीओ में शेयर पाने वाले निवेशकों को लिस्टिंग पर 13 फीसदी रिटर्न मिल गया है. इस पब्लिक इश्‍यू को निवेशकों की ओर से मजबूत रिस्‍पांस मिला था, वहीं ग्रे मार्केट प्रीमियम भी हाई लिस्टिंग गेंस के संकेत दे रहा था. ब्रोकरेज हाउस कंपनी के आउटलुक को लेकर पॉजिटिव हैं.  

Meesho का शेयर बाजार में दमदार डेब्‍यू, लिस्टिंग पर दे दिया 45% रिटर्न

Aequs IPO : 104 गुना हुआ था सब्‍सक्राइब

एक्यूस के आईपीओ (IPO) को निवेशकों की ओर से बंपर रिस्‍पांस मिला था. यह आईपीओ ओवरआल 104.30 गुना सब्सक्राइब हुआ. कर्मचारियों के लिए रिजर्व हिस्से को 37.86 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था. इसे रिटेल कैटेगरी में 81.03 गुना बोली मिली है. एनआईआई कैटेगरी में यह 83.61 गुना सब्‍सक्राइब हुआ और क्यूआईबी कैटेगरी में 122.93 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. 

Advertisment

Coforge : आईटी सेक्टर का ये स्टॉक दे सकता है 54% रिटर्न, मोतीलाल ओसवाल ने इन वजहों से दी BUY रेटिंग

SBI Securities का कंपनी को लेकर राय

ब्रोकरेज हाउस एसबीआई सिक्योरिटीज का कहना है कि Aequs ने ग्लोबल कमर्शियल एयरक्राफ्ट कंपोनेंट्स इंडस्ट्री में खुद को मजबूती से स्थापित कर लिया है, जहां एंट्री करना बहुत मुश्किल होता है. बोइंग और एयरबस दोनों के पास बड़े ऑर्डर मौजूद हैं, इसलिए कंपोनेंट्स की मांग लगातार बनी रहने की उम्मीद है.

कंपनी का एयरोस्पेस बिजनेस पहले से ही ऑपरेटिंग स्तर पर मुनाफे में है, क्योंकि EBITDA मार्जिन सुधर रहे हैं. ब्रोकरेज के अनुसार IPO के जरिए कर्ज कम होने से ब्याज खर्च घटेगा, जिससे कंपनी को नेट प्रॉफिट (PAT) के स्तर पर पहुंचने में मदद मिलेगी. 

REC : रिन्यूएबल एनर्जी बूम से मिलने वाला है बड़ा फायदा, स्टॉक दे सकता है 24 फीसदी रिटर्न

Anand Rathi का कंपनी को लेकर राय

ब्रोकरेज हाउस आनंद राठी का कहना है कि कंपनी अपने मौजूदा एयरोस्पेस ग्राहकों से ज्यादा काम पाने के लिए वैल्यू चेन में आगे बढ़ने पर काम कर रही है और साथ ही नए ग्राहकों को जोड़कर अपना आधार बढ़ा रही है. कंपनी अपने कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बिजनेस को भी एयरोस्पेस-ग्रेड क्षमताओं का उपयोग करके बढ़ाना चाहती है. ब्रोकरेज को कंपनी में लंबी अवधि की अच्छी संभावनाएं दिखती हैं, लेकिन उनका कहना है कि प्रोजेक्ट्स का सही तरीके से लागू होना बहुत जरूरी होगा. 

Where Should You Invest : बाजार में कहां लगाएं पैसा? मोतीलाल ओसवाल ने चुनें बेस्ट लार्ज कैप और मिड कैप स्टॉक

Aequs IPO : फाइनेंशियल 

FY25 में कंपनी की कुल आय में 3% कमी आई. FY24 से FY25 के बीच PAT में 619% की बड़ी गिरावट आई. 30 सितंबर 2025 तक कंपनी की स्थिति की बात करें तो कंपनी की कुल संपत्ति 2,134.35 करोड़ रुपये है. कुल आय 565.55 करोड़ रुपये है. जबकि नेट लॉस 16.98 करोड़ रुपये है. EBITDA 84.11 करोड़ रुपये है. 

कंपनी की नेट वर्थ बढ़कर 796.04 करोड़ रुपये हो गई, जिसमें 200.43 करोड़ रुपये रिजर्व और सरप्लस शामिल है. लेकिन, कुल कर्ज बढ़कर 533.51 करोड़ रुपये हो गया है. FY25 के अंत में यह 437.06 करोड़ रुपये था. FY24 में यह 291.88 करोड़ रुपये था. 

(Disclaimer: यहां आईपीओ के बारे में जानकारी दी गई है. आईपीओ को लेकर सलाह ब्रोकरेज हाउस के हवाले से दी गई है. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेशके पहले एक्सपर्ट की राय लें.)

Aequs IPO