/financial-express-hindi/media/media_files/6sAkf36po6WCscQ2JEcL.jpg)
Amagi Media Labs : यह एसएएएस कंपनी ‘क्लाउड-नेटिव’ टेक्नोलॉजी का उपयोग करके मीडिया कंपनियों को दर्शकों से जोड़ती है. (Pixabay)
Amagi Media Labs IPO Details : अमागी मीडिया लैब्स का आईपीओ 13 जनवरी को खुलने जा रहा है. कंपनी ने इसके लिए प्राइस बैंड 343 से 361 रुपये प्रति शेयर तय किया है. क्लाउड-आधारित एसएएएस कंपनी अमागी मीडिया लैब्स के आईपीओ का साइज 1,788 करोड़ रुपये है. आईपीओ में 16 जनवरी 2026 तक सब्सक्राइब किया जा सकता है. 19 जनवरी को शेयर अलॉट होंगे, जबकि 21 जनवरी को कंपनी के स्टॉक बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे. एंकर निवेशक 12 जनवरी को बोली लगा पाएंगे.
India Theme : CLSA ने इंडिया थीम पर चुने बेस्ट स्टॉक, लिस्ट में SBI, Infosys, ITC समेत ये शेयर
आईपीओ के बारे में
अमागी मीडिया लैब्स की योजना आईपीओ (IPO) के जरिए 1,788 करोड़ रुपये जुटाने की है. प्रस्तावित आईपीओ में 816 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे. जबकि 972.6 करोड़ रुपये के 2.7 करोड़ शेयर, ओएफएस के जरिए बेचे जाएंगे. इससे कुल शेयर की राशि 1,788.6 करोड़ रुपये बैठती है.
NFO Alert : Groww, JioBlackRock और बैंक ऑफ इंडिया एमएफ के खुल गए न्यू फंड आफर, किसकी क्या है खासियत
कंपनी के बारे में
अमागी मीडिया लैब्स, रेवेन्यू के हिसाब से भारत की टॉप 50 सूचीबद्ध मीडिया एवं मनोरंजन कंपनियों में से 45 फीसदी से अधिक कंपनियों के साथ काम करती है. यह एसएएएस कंपनी ‘क्लाउड-नेटिव’ टेक्नोलॉजी का उपयोग करके मीडिया कंपनियों को दर्शकों से जोड़ती है, जिससे स्मार्ट टीवी, स्मार्टफोन एवं डिजिटल मंच पर वीडियो सामग्री की ‘डिलीवरी’ और मॉनेटाइजेशन संभव हो पाता है.
IPO 2026 : इस साल RJio, SBI MF, OYO समेत कतार में हैं ये आईपीओ, 2.50 लाख करोड़ का हो सकता है मार्केट
कंपनी के फाइनेंशियल
फाइनेंशियल ईयर 2023 में कंपनी का रेवेन्यू, खर्च और घाटा : 724.72 करोड़ रुपये, 1,039.59 करोड़ रुपये और 321.27 करोड़ रुपये रहा.
फाइनेंशियल ईयर 2024 में कंपनी का रेवेन्यू, खर्च और घाटा : 942.24 करोड़ रुपये, 1,179.18 करोड़ रुपये और 245 करोड़ रुपये रहा.
फाइनेंशियल ईयर 2025 में कंपनी का रेवेन्यू, खर्च और घाटा : 1,223.31 करोड़ रुपये, 1,274.85 करोड़ रुपये और 68.71 करोड़ रुपये रहा.
फाइनेंशियल ईयर 2026 के पहले 6 महीने में कंपनी का रेवेन्यू, खर्च और मुनाफा (PAT) : 733.93 करोड़ रुपये, 722.28 करोड़ रुपये और 6.47 करोड़ रुपये रहा.
Bharat Coking Coal IPO : आईपीओ खुलने से पहले GMP फिर 50% के पार, क्या आपको करना चाहिए सब्सक्राइब
IPO लीड मैनेजर्स और रजिस्ट्रार
लीड मैनेजर्स : Kotak Mahindra Capital Co. Ltd., Citigroup Global Markets India Pvt. Ltd., Goldman Sachs (India) Securities Pvt. Ltd., IIFL Capital Services Ltd., Avendus Capital Pvt. Ltd.
रजिस्ट्रार : MUFG Intime India Pvt. Ltd.
(Disclaimer: यहां आईपीओ के बारे में जानकारी दी गई है. यह किसी तरह से निवेश की सलाह नहीं है. ना ही यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेशके पहले एक्सपर्ट की राय लें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us