/financial-express-hindi/media/media_files/sEdTjVeLyzc3gzYO1mES.jpg)
motilal oswal bullish on ambuja cement : इस कंसॉलिडेशन से अंबुजा सीमेंट के शेयरधारकों के लिए सौदा पॉजिटिव माना जा रहा है. (Reuters)
Buy Ambuja Cements, Gautam Adani Group Share : अगर आप निवेश के लिए किसी मजबूत फंडामेंटल वाले स्टॉक की तलाश में हैं तो अडानी ग्रुप स्टॉक​ अंबुजा सीमेंट पर नजर रख सकते हैं. ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने अंबुजा सीमेंट में 750 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ निवेश की सलाह दी है, जो करंट प्राइस से 39 फीसदी ज्यादा है. ब्रोकरेज का कहना है कि अडानी ग्रुप ने अपने ग्रुप स्ट्रक्चर को सरल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सीमेंट कारोबार को एक ही कंपनी के तहत लाने का फैसला किया है.
इसके तहत ACC और ओरिएंट सीमेंट का विलय अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cements) में किया जाएगा. अभी ACEM के पास ACC में 50.05% और ओरिएंट सीमेंट में 72.66% हिस्सेदारी है. इस विलय का उद्देश्य ग्रुप के सीमेंट कारोबार को एक मजबूत, एकीकृत और स्पष्ट ढांचे में लाना है.
कैसे होगा यह विलय
विलय के तहत ACC के शेयरधारकों को हर 100 शेयर पर ACEM के 328 शेयर मिलेंगे, जबकि ओरिएंट सीमेंट के हर 100 शेयर पर ACEM के 33 शेयर दिए जाएंगे. इस सौदे में कोई कैश भुगतान नहीं होगा. ओरिएंट सीमेंट के शेयरधारकों को मौजूदा बाजार भाव के मुकाबले करीब 9% का प्रीमियम मिलेगा. इससे पहले अडानी ग्रुप संगही इंडस्ट्रीज और पेनना सीमेंट के विलय की घोषणा कर चुका है, जिनके लिए नियामकीय मंजूरी का इंतजार है.
अंबुजा सीमेंट के निवेशकों के लिए मुनाफे की डील
इस पूरे कंसॉलिडेशन से ACEM के शेयरधारकों के लिए सौदा पॉजिटिव माना जा रहा है, क्योंकि ACC का वैल्यूएशन ACEM की तुलना में काफी कम है. विलय से लागत में बचत, सप्लाई चेन और लॉजिस्टिक्स में सुधार, ब्रांडिंग और सेल्स खर्च में कटौती होगी. कंपनी का अनुमान है कि इससे 100 रुपये प्रति टन तक मार्जिन सुधार हो सकता है. साथ ही, बेहतर कैपिटल एलोकेशन और बड़े पैमाने का फायदा मिलेगा.
Tata Power, AFL, Amber : ये 3 स्टॉक दे सकते हैं 21 से 46% रिटर्न, मोतीलाल ओसवाल ने दी Buy रेटिंग
अंबुजा सीमेंट : वैल्यू बढ़ाने वाला सौदा
विलय पूरा होने के बाद भी ACEM और ACC दोनों ब्रांड अलग-अलग रूप से काम करते रहेंगे, और ACC को मिलने वाले राज्य सरकारों के इंसेंटिव्स भी जारी रहेंगे. ACEM की मुनाफे की स्थिति लगातार बेहतर हो रही है और कंपनी बड़े विस्तार की रणनीति पर काम कर रही है. विशेषज्ञों के मुताबिक यह कदम लंबे समय में शेयरधारकों के लिए वैल्यू बढ़ाने वाला है और अडानी ग्रुप के सीमेंट कारोबार को एक मजबूत दिशा देगा.
(Disclaimer: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दी गई है. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार भी नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेशक निवेश का कोई फैसला लेने के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us