scorecardresearch

Va Tech Wabag : शेयर में 42% अपसाइड टारगेट, मजबूत ऑर्डर बुक से बढ़ा भरोसा

Va Tech Wabag Upside Target : ब्रोकरेज हाउस एक्सिस सिक्योरिटीज ने इस शेयर को 21x Sep’27E अर्निंग्स वैल्यू दिया है और इसका टारगेट प्राइस 1,930 रुपये प्रति शेयर तय किया है. यह करंट प्राइस से 42% अधिक है.

Va Tech Wabag Upside Target : ब्रोकरेज हाउस एक्सिस सिक्योरिटीज ने इस शेयर को 21x Sep’27E अर्निंग्स वैल्यू दिया है और इसका टारगेट प्राइस 1,930 रुपये प्रति शेयर तय किया है. यह करंट प्राइस से 42% अधिक है.

author-image
Sushil Tripathi
New Update
Va Tech Wabag share price target, Va Tech Wabag stock buy recommendation, Wabag FY26 growth outlook, Va Tech Wabag future energy solutions, Va Tech Wabag 42% upside forecast, Va Tech Wabag order book

Va Tech Wabag Stock Outlook : कंपनी ऐसे प्रोजेक्ट चुन रही है, जिनमें पेमेंट का जोखिम कम हो और अच्छी कमाई हो, ताकि रेवेन्यू की क्वालिटी बेहतर रहे. (Pixabay)

Va Tech Wabag stock buy recommendation : मशहूर निवेश रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो का स्टॉक Va Tech Wabag में आगे बड़ी तेजी आने की उम्मीद है. ब्रोकरेज हाउस एक्सिस सिक्योरिटीज ने इस शेयर को 21x Sep’27E अर्निंग्स वैल्यू दिया है और इसका टारगेट प्राइस 1,930 रुपये प्रति शेयर तय किया है. यह करंट प्राइस (CMP) से 42% अधिक है. फिलहाल शेयार अपने एक साल के हाई 1,944 रुपये से बड़े डिस्काउंट पर आकर 1,400 रुपये के करीब ट्रेड कर रहा है.

ब्रोकरेज का कहना है कि Q2FY26 के अंत में कंपनी का ऑर्डर बुक लगभग 16,020 करोड़ रुपये था. हमने अब अपने अनुमान FY28 तक आगे बढ़ाए हैं. FY26 और FY27 के रेवेन्यू अनुमान पहले जैसे ही हैं. ऑर्डर बुक मजबूत है, जो लंबे समय के लिए हमारी पॉजिटिव राय को सपोर्ट देता है. रेखा झुनझुनवाला (Rekha Jhunjhunwala) के पास कंपनी के 50 लाख शेयर हैं.

Advertisment

मजबूत ऑर्डर पाइपलाइन 

ब्रोकरेज हाउस एक्सिस सिक्योरिटीज का कहना है कि Va Tech Wabag ने Q2FY26 में अपने रेवेन्यू में 19% सालाना बढ़त दर्ज की, जो उम्मीदों के करीब थी. कंपनी आमतौर पर साल के दूसरे हिस्से (H2) में ज्यादा रेवेन्यू दिखाती है, इसलिए आने वाला समय मजबूत रहने की उम्मीद है. मैनेजमेंट का कहना है कि मार्जिन तिमाही बेसिस पर थोड़ा बदल सकता है, लेकिन मध्यम अवधि का मार्जिन आउटलुक स्थिर है.

मजबूत ऑर्डर्स से आगे ग्रोथ का भरोसा

ब्रोकरेज का कहना है कि H1FY26 में कंपनी को 3,477 करोड़ के नए ऑर्डर मिले. इसके साथ कंपनी के पास कुल 16,020 करोड़ रुपये का ऑर्डर बुक है, जो इसकी सालाना इनकम का 4 गुना है. इसके अलावा, कंपनी 3,000 करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट्स के लिए पसंदीदा बोलीदाता बनी हुई है, जो आने वाले महीनों में फाइनल होने की उम्मीद है.

नई उभरती इंडस्ट्री में कदम

इस तिमाही में कुछ महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स मिले, जैसे: CBG उत्पादन प्रोजेक्ट (BOT मॉडल) — उत्तर प्रदेश में, UPW, ETP & ZLD ऑर्डर - Renewsys Solar के हैदराबाद प्लांट के लिए. 

ये प्रोजेक्ट कंपनी के फ्यूचर एनर्जी सॉल्यूशन क्षेत्र में प्रवेश का संकेत देते हैं. इन नए सेक्टर्स में तेज ग्रोथ की संभावना है और कंपनी के लिए कई नए अवसर खोल सकते हैं.

कंपनी के आउटलुक पर ब्रोकरेज 

कंपनी के लंबे समय के भविष्य को लेकर हमारा नजरिया पॉजिटिव बना हुआ है. इसके पीछे सेक्टर में लगातार अच्छे माहौल और इन अवसरों का फायदा उठाने की कंपनी की मजबूत क्षमता है.

कंपनी ऐसे प्रोजेक्ट चुन रही है जिनमें पेमेंट का जोखिम कम हो और अच्छी कमाई हो, ताकि रेवेन्यू की क्वालिटी बेहतर रहे. साथ ही, कंपनी अपने रेवेन्यू सोर्सेज में विविधता ला रही है और वर्किंग कैपिटल की जरूरत कम करने पर ध्यान दे रही है.

कंपनी का फ्यूचर एनर्जी सॉल्यूशन जैसे नए क्षेत्रों में प्रवेश, अगर सही तरीके से लागू किया गया, तो इसकी ग्रोथ को और तेज कर सकता है. 

(Disclaimer: स्टॉक को लेकर सलाह एक्सपर्ट या ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दिए गए हैं. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)

Va Tech Wabag Rekha Jhunjhunwala