/financial-express-hindi/media/media_files/2025/01/23/OqBpAAGppIOcZ2pozqwG.jpg)
Anthem Biosciences : कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 540 से 570 रुपये प्रति शेयर तय किया है. (Pixabay)
Anthem Biosciences IPO Price Band : अगले हफ्ते आईपीओ मार्केट में एक्शन जारी रहेगा. 14 जुलाई 2025 को एंथम बायोसाइंसेज का आईपीओ पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है. आईपीओ का साइज 3,395 करोड़ रुपये है. कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 540 से 570 रुपये प्रति शेयर तय किया है. यह आईपीओ निवेश के लिए 16 जुलाई तक खुला रहेगा. 17 जुलाई को शेयर अलॉट होंगे, जबकि 21 जुलाई को कंपनी का स्टॉक बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होगा. बड़े (एंकर) निवेशक 11 जुलाई को बोली लगा सकेंगे.
पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल
आईपीओ दस्तावेजों के अनुसार, प्रस्तावित इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) पर आधारित है. इसके तहत प्रमोटर्स और मौजूदा शेयर होल्डर्स के साथ ही अन्य शेयरधारक 5,95,61,404 इक्विटी शेयर 2 रुपये के फेस वैल्यू पर बेंचेंगे. ओएफएस के जरिए 3,395 करोड़ रुपये तक को शेयर बेचे जाएंगे.
कंपनी को इस आईपीओ से कोई राशि नहीं मिलेगी और पूरी आय बिक्री करने वाले शेयरधारकों के पास जाएगी. एंथम बायोसाइंसेज, इनोवेशन और टेक्नोलॉजी आधारित कांट्रैक्ट रिसर्च, डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गेनााइजेशन सेक्टर में सक्रिय है.
किसके लिए कितना रिजर्व
एंथम बायोसाइंसेज के आईपीओ में 35 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व होगा. जबकि 15 फीसदी हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व है. जबकि 35 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व है.
आईपीओ में एक लॉट 26 शेयरों का होगा. यानी अपर प्राइस बैंड 570 पर निवेशकों को कम से कम 14,820 रुपये की बोली लगानी होगी. अधिकतम 13 लॉट के लिए 1,92,660 रुपये की बोली लगा सकते हैं.
कंपनी के कैसे हैं फाइनेंशियल
एंथम बायोसाइंसेज का फाइनेंशियल ईयर 2024 में रेवेन्यू, खर्च और नेट प्रॉफिट 1,483.07 करोड़, 1,005.75 करोड़ और 367.31 करोड़ रुपये रहा. जबकि फाइनेंशियल ईयर 2025 में कंपनी का रेवेन्यू, खर्च और नेट प्रॉफिट 1,930.29 करोड, 1,273.42 करोड़ और 451.26 करोड़ रुपये रहा है.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us