scorecardresearch

Bajaj Finance का स्‍टॉक 7% टूटा, गाइडेंस में कमी से बाजार निराश, शेयर का कैसा दिख रहा है भविष्‍य

Bajaj Finnace Stock Price Today : बजाज फाइनेंस के शेयरों में बड़ी गिरावट है. आज शेयर 7% टूटकर 1,005 रुपये पर आ गया, जबकि सोमवार को 1,085 रुपये पर बंद हुआ था. इसकी वजह है कि कंपनी ने FY26 की ग्रोथ गाइडेंस में कमी की है.

Bajaj Finnace Stock Price Today : बजाज फाइनेंस के शेयरों में बड़ी गिरावट है. आज शेयर 7% टूटकर 1,005 रुपये पर आ गया, जबकि सोमवार को 1,085 रुपये पर बंद हुआ था. इसकी वजह है कि कंपनी ने FY26 की ग्रोथ गाइडेंस में कमी की है.

author-image
Sushil Tripathi
New Update
Bajaj Finance Stock Price, Bajaj Finance Stock Crash Today, Buy or Sell Bajaj Finance, NBFC Stock, Bajaj Finance Guidance Weak, Brokerage Houses on Bajaj Finance Share

Bajaj Finance Share Crash : कंपनी की ग्रोथ तो अच्छी है, लेकिन NPA (बुरे कर्ज) बढ़ रहे हैं और बड़े आकार की वजह से दबाव है. (Pixabay)

Bajaj Finance Stock Crash Today : तिमाही नतीजे जारी करने के बाद आज बजाज फाइनेंस के शेयरों में बड़ी गिरावट नजर आ रही है. आज यह शेयर 7 फीसदी टूटकर 1,005 रुपये पर (Bajaj Finance Stock Price) आ गया, जबकि सोमवार को 1,085 रुपये पर बंद हुआ था. इसकी वजह यह है कि कंपनी ने FY26 (2025-26) की ग्रोथ गाइडेंस में कमी की है. जबकि Q2 के नतीजे बाजार की उम्मीदों के करीब रहे हैं. 

कंपनी के जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजों में कई आंकड़े बेहतर रहे, लेकिन लोन क्वालिटी थोड़ी खराब हुई. ब्रोकरेज का मानना है कि गाइडेंस कम होने से शेयर में कुछ समय तक उतार-चढ़ाव रह सकता है. शेयर को लेकर कुछ ब्रोकरेज न्यूट्रल तो ज्यादातर लंबी अवधि के लिए ज्यादातर ब्रोकरेज पॉजिटिव हैं.

Advertisment

PhysicsWallah IPO : खुला 3,480 करोड़ का आईपीओ, ब्रोकरेज क्यों हैं सतर्क, क्या हैं बड़े रिस्क फैक्टर

तिमाही नंबर्स पर एक नजर 

कंपनी का मुनाफा सितंबर तिमाही में सालाना बेसिस पर 22% बढ़कर 4,875 करोड़ रुपये रहा है. नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) भी 22% बढ़कर 10,785 करोड़ रुपये रही. AUM करीब 24% बढ़कर 4.62 लाख करोड़ रुपये रहा. ग्राहकों की संख्या 110.6 मिलियन (11 करोड़+) रही, जबकि इस तिमाही में 4.1 मिलियन नए ग्राहक जुड़े.

लोन क्वालिटी की बात करें तो ग्रॉस NPA 1.03% से बढ़कर 1.24% हो गया. जबकि नेट NPA 0.6% रहा. कंपनी ने FY26 के लिए AUM ग्रोथ गाइडेंस घटाकर 22–23% कर दी है, क्योंकि SME और हाउसिंग लोन में थोड़ी धीमी ग्रोथ दिख रही है.

Trent : 1 साल के हाई से 38% डिस्काउंट पर आया स्टॉक, क्या निवेश का है अच्छा मौका?

मोतीलाल ओसवाल: Bajaj Finance में तेजी की गुंजाइश कम 

ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने बजाज फाइनेंस के स्टॉक पर न्यूट्रल रेटिंग दी है और 1,160 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है. ब्रोकरेज का कहना है कि​ कंपनी का Q2FY26 परिणाम मिक्स रहा है. AUM पिछले साल की तुलना में 24% बढ़ा, लेकिन अब कंपनी ने FY26 में AUM ग्रोथ गाइडेंस घटाकर 22–23% कर दिया है.

लोन क्वालिटी पर दबाव रहा, खासकर MSME लोन और 2-व्हीलर/3-व्हीलर लोन में. इसलिए कंपनी मानती है कि आने वाले समय में क्रेडिट कॉस्ट गाइडेंस के ऊपरी स्तर पर रह सकती है. 

NIM (नेट इंटरेस्ट मार्जिन) स्थिर रहा. अब कंपनी को उम्मीद है कि FY26 के बाकी वर्ष में NIM भी इसी स्तर पर रहेगा, जबकि पहले अनुमान था कि साल की दूसरी छमाही में 10 बेसिस अंकों की बढ़ोतरी होगी.

Suzlon share target : 100 रुपये से सस्‍ते इस शेयर में कमाई का मौका, 70 से 76 रुपये का मिला टारगेट

ब्रोकरेज का कहना है कि स्टॉक अभी FY27E के आधार पर लगभग 5x P/BV (बुक वैल्यू का 5 गुना) और 26x P/E (कमाई का 26 गुना) पर ट्रेड हो रहा है. FY25–FY28 में कंपनी की कमाई लगभग 25% CAGR की दर से बढ़ने की उम्मीद है और FY28 में RoA, RoE के 4.2%, 22% रहने का अनुमान है.

लेकिन मौजूदा ऊंचे वैल्यूएशन और पास में कोई बड़ा पॉजिटिव ट्रिगर न दिखने के कारण, ब्रोकरेज को शेयर में सीमित बढ़त दिखती है. इसलिए हम स्टॉक पर अपना न्यूट्रल रेटिंग बनाए हुए है.

ग्लोबल ब्रोकरेज की क्या है राय

Bernstein : अंडरपरफॉर्म 

Bernstein ने स्टॉक पर सतर्क रहते हुए अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 640 रुपये रखा है. ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी की ग्रोथ तो अच्छी है, लेकिन NPA (बुरे कर्ज) बढ़ रहे हैं और बड़े आकार की वजह से दबाव है. कंपनी ने मुनाफा बचाने के लिए खर्च कम किए हैं और अपने सेंटर/ब्रांच नेटवर्क को भी ऑप्टिमाइज किया है.

झुनझुनवाला पोर्टफोलियो के 3 स्टॉक में कमाई के मौके, करंट प्राइस से 38% तक मिल सकता है रिटर्न

Morgan Stanley : ओवरवेट

मॉर्गन स्टैनलेने स्टॉक पर ओवरवेट रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 1,195 रुपये रखा है. उनका कहना है कि ग्रोथ गाइडेंस घटने और NIM स्थिर रहने से कुछ निवेशक निराश हो सकते हैं. 
लेकिन आगे चलकर क्रेडिट कॉस्ट कम होने और खर्च में बेहतर कंट्रोल से फायदा होगा. उनके अनुसार यदि शेयर थोड़े समय के लिए कमजोर होता है, तो यह खरीदने का मौका होगा.

Jefferies : Buy रेटिंग

जेफरीज ने शेयर में Buy रेटिंग दी और 1,270 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है. कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 23% बढ़ा, जो उम्मीद से थोड़ा बेहतर है. AUM में 24% ग्रोथ और त्योहारों के दौरान अच्छा प्रदर्शन देखा गया. 

हालांकि ग्रोथ गाइडेंस 1% घटाकर 22–23% कर दी गई है. क्रेडिट कॉस्ट अभी ज्यादा हैं, लेकिन आगे कम होने की उम्मीद है. FY25–28 के दौरान 23% मुनाफा CAGR का अनुमान है.

(Disclaimer: स्टॉक को लेकर सलाह एक्सपर्ट या ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दिए गए हैं. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)

Bajaj Finance Bajaj Finance Stock Price