scorecardresearch

Investment strategy 2026 : नए साल के लिए टॉप 5 स्टॉक, 1 साल में 30% तक दे सकते हैं रिटर्न

Best Stocks to Buy in 2026 ICICI Direct Top 5 Picks : आईसीआईसीआई डायरेक्‍ट ने 2026 के लिए कुछ चुनिंदा शेयरों की सिफारिश की है, जिनमें बैंक ऑफ इंडिया, मैरिको, सन फार्मा, TCS और अल्ट्राटेक सीमेंट शामिल हैं.

Best Stocks to Buy in 2026 ICICI Direct Top 5 Picks : आईसीआईसीआई डायरेक्‍ट ने 2026 के लिए कुछ चुनिंदा शेयरों की सिफारिश की है, जिनमें बैंक ऑफ इंडिया, मैरिको, सन फार्मा, TCS और अल्ट्राटेक सीमेंट शामिल हैं.

author-image
Sushil Tripathi
New Update
2026 stock market outlook, Investment strategy 2026, Share market outlook India 2026, Sectoral rotation 2026, Stock picking strategy, Best stocks to buy in 2026

Equity Outlook : भले ही ग्‍लोबल स्तर पर अनिश्चितता बनी हुई हो, लेकिन SIP के जरिए आ रहा मजबूत घरेलू निवेश बाजार को सपोर्ट दे रहा है . (Image : Freepik)

Stock Market Outlook 2026 : साल 2025 खत्‍म होने वाला है और भारत के शेयर बाजार 2026 में मजबूत स्थिति के साथ एंट्री करने जा रहे हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह लगातार आ रहा घरेलू निवेश और विदेशी निवेशकों की वापसी की उम्मीद है. ब्रोकरेज हाउस आईसीआईसीआई डायरेक्‍ट की सालाना आउटलुक 2026 रिपोर्ट के अनुसार, अगले साल निफ्टी के 24,200 से 29,200 के दायरे में रहने की संभावना है.

अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती और ट्रेड डील से जुड़ी क्‍लेरिटी, शेयर बाजार के लिए बड़े ट्रिगर हो सकते हैं. भले ही ग्‍लोबल स्तर पर अनिश्चितता बनी हुई हो, लेकिन SIP के जरिए आ रहा मजबूत घरेलू निवेश बाजार को सपोर्ट दे रहा है, जिससे गिरावट का जोखिम सीमित और उतार-चढ़ाव कम हुआ है.

Advertisment

Flexi Cap Funds : फ्लेक्सी कैप फंड्स 2025 में बना टॉप च्वॉइस, नेट सेल्स 12 महीनों में सबसे ज्यादा

घरेलू निवेशकों का मजबूत सपोर्ट

रिपोर्ट के मुताबिक, घरेलू संस्थागत निवेशक (DII) अब बाजार की स्थिरता की सबसे बड़ी ताकत बन चुके हैं और विदेशी निवेशकों (FII) की बिकवाली को लगातार संभाल रहे हैं. हर महीने SIP के जरिए करीब 20,000 करोड़ रुपये का निवेश आ रहा है, जिसे विशेषज्ञ “स्टिकी कैपिटल” कहते हैं. अगर अमेरिकी ब्याज दरें नरम होती हैं और AI से जुड़ी ग्लोबल वैल्यूएशन का असर कम होता है, तो 2026 में विदेशी निवेशकों की वापसी संभव है. इससे बाजार को तेजी की दूसरी ताकत मिल सकती है और इंडेक्स अपने ऊपरी स्तरों के करीब पहुंच सकता है.

Adani Power : अडानी ग्रुप के शेयर में कमाई का मौका, अभी खरीदें तो मिल सकता है 30% रिटर्न

2026 : सेक्टर रोटेशन पर नजर 

ब्रोकरेज हाउस आईसीआईसीआई डायरेक्‍ट के मुताबिक, 2026 में बाजार में सेक्टोरल रोटेशन साफ तौर पर देखने को मिल सकता है. अगर विदेशी निवेशकों की वापसी होती है, तो BFSI (बैंकिंग और फाइनेंस), मेटल्स और ऑयल एंड गैस सेक्टर आगे बढ़ सकते हैं. वहीं 2025 में भारी FII बिकवाली झेल चुके आईटी, FMCG और हेल्थकेयर सेक्टरों में शॉर्ट कवरिंग के कारण सुधार देखने को मिल सकता है. इसके अलावा सीमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े शेयर भी रिकवरी के लिए तैयार दिख रहे हैं, क्योंकि मुनाफावसूली का दबाव कम हो रहा है और लंबी अवधि की मांग मजबूत बनी हुई है. ऐसे माहौल में पूरे बाजार पर दांव लगाने के बजाय चुनिंदा शेयरों में निवेश ज्यादा फायदेमंद हो सकता है.

2026 के लिए टॉप स्टॉक पिक्स : कहां हैं मौके

आईसीआईसीआई डायरेक्‍ट ने 2026 के लिए कुछ चुनिंदा शेयरों की सिफारिश की है, जिनमें बैंक ऑफ इंडिया, मैरिको, सन फार्मा, TCS और अल्ट्राटेक सीमेंट शामिल हैं.

Bank of India

बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) को PSU बैंकों के बेहतर प्रदर्शन का फायदा मिलने की उम्मीद है और ब्रोकरेज ने इसका टारगेट 180 रुपये बताया है. यह करंट प्राइस के मुकाबले 30 फीसदी अधिक है. स्‍टॉप लॉस 115 रुये पर रखने की सलाह दी है.  

EPF : नौकरी बदलने के बाद आपने PF ट्रांसफर में कर दी देरी, इससे क्यों हो सकता है बड़ा नुकसान

Marico

FMCG सेक्टर में मैरिको (Marico) बेहतर रिस्क-रिवार्ड के साथ आकर्षक विकल्प माना जा रहा है, जिसके हिलए ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस 880 रुपये तय किया है. यह करंट प्राइस से 21 फीसदी अधिक है. 638 रुपये पर स्‍टॉप लॉस रखने की सलाह है. 

Ultratech Cement

अल्ट्राटेक सीमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर में नई तेजी के बीच अपने पियर्स से बेहतर प्रदर्शन कर सकता है. ब्रोकरेज ने इसका 12 महीने का टारगेट प्राइस 14,500 रुपये रखा है, जो करंट प्राइस से 26 फीसदी अधिक है. 9,970 रुपये पर स्‍टॉप लॉस रखने की सलाह है. 

TCS

टेक्नोलॉजी सेक्टर में TCS को शॉर्ट कवरिंग और FII की वापसी से फायदा मिल सकता है. ब्रोकरेज ने शेयर के लिए 3,775 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है. यह करंट प्राइस से 19 फीसदी अधिक है. 2,840 रुपये पर स्‍टॉप लॉस रखने की सलाह है. 

Sun Pharma

सन फार्मा (Sun Pharma) को फार्मा सेक्टर की वापसी का बड़ा लाभ मिल सकता है. ब्रोकरेज हाउस ने शेयर के लिए 2,180 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है, जो करंट प्राइस से 23 फीसदी अधिक है. 1,540 रुपये पर स्‍टॉप लॉस रखने की सलाह है.

Parag Parikh Flexi Cap Fund : सबसे बड़े इक्विटी फंड का कैसा है पोर्टफोलियो, 1 लाख को बना चुका है 9.50 लाख

निवेश की कौन सी रणनीति होगी अहम

कुल मिलाकर, 2026 के लिए आउटलुक बताता है कि बाजार को घरेलू निवेश की मजबूती और लिमिटेड ग्‍लोबल सपोर्ट आगे बढ़ाएगा. भले ही बड़े इंडेक्स धीरे-धीरे ऊपर जाएं, लेकिन असली मौके सेक्टरल रोटेशन और उन मजबूत कंपनियों में दिखेंगे, जिनमें संस्थागत निवेश का समर्थन है. रिपोर्ट के मुताबिक, निवेशकों को अनुशासन बनाए रखना चाहिए, अच्छी क्वालिटी वाले शेयरों पर ध्यान देना चाहिए और बाजार के उतार-चढ़ाव को मजबूत शेयरों में निवेश बढ़ाने का मौका मानना चाहिए, न कि छोटे समय की तेजी के पीछे भागना चाहिए.

(Disclaimer: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दी गई है. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार भी नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेशक निवेश का कोई फैसला लेने के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)

Tcs Sun Pharma Marico Bank Of India Ultratech Cement