/financial-express-hindi/media/media_files/2025/01/23/OqBpAAGppIOcZ2pozqwG.jpg)
BCCL IPO Structure : आईपीओ में 35% शेयर रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित हैं. Coal India के मौजूदा शेयरधारकों के लिए 10% का कोटा तय है. (Pixabay)
Bharat Coking Coal (BCCL) IPO Detail : भारत कुकिंग कोल के आईपीओ को लेकर ग्रे मार्केट में क्रेज देखने को मिल रहा है. यह आईपीओ निवेश के लिए 9 जनवरी को खुल रहा है और इसे 13 जनवरी तक सब्सक्राइब किया जा सकता है. आईपीओ का साइज 1,071 करोड़ रुपये है, जबकि कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 21 से 23 रुपये प्रति शेयर तय किया है. यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल है. इसमें कंपनी ओएफएस के जरिए करीब 46,57,00,000 इक्विटी शेयर बेचेगी.
आईपीओ (Bharat Coking Coal IPO) के तहत शेयर अलॉटमेंट 14 जनवरी को होंगे, जबकि रिफंड 15 जनवरी को और स्टॉक मार्केट लिस्टिंग 16 जनवरी, 2026 को होगी. लॉट साइज 600 शेयरों का है, यानी रिटेल निवेशकों को कम से कम 13,800 रुपये के साथ आवेदन करना जरूरी है. जबकि वे अधिकतम 14 लॉट के लिए 1,93,200 रुपये की बोली लगा सकेंगे.
Adani Ports : अडानी पोर्ट्स का स्टॉक दे सकता है 22% रिटर्न, इन 4 वजहों से ब्रोकरेज ने जताया भरोसा
आईपीओ स्ट्रक्चर
रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) के अनुसार, यह पूरा IPO ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें Coal India अपनी 46.57 करोड़ इक्विटी शेयर बेच रही है. प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर इस इश्यू का कुल साइज करीब 1,071.11 करोड़ रुपये है.
इस IPO में 35% शेयर रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित रखे गए हैं. इसके अलावा, Coal India के मौजूदा शेयरधारकों के लिए 10% का अलग शेयरधारक कोटा तय किया गया है. RHP के मुताबिक, जिन निवेशकों के पास 1 जनवरी 2026 या उससे पहले Coal India के शेयर थे, वे इस शेयरधारक कोटा के तहत आवेदन करने के योग्य होंगे.
Titan Company के शेयर नए हाई पर, बिजनेस अपडेट के बाद ज्यादातर ब्रोकरेज ने दी Buy रेटिंग
आईपीओ का लेटेस्ट जीएमपी
भारत कुकिंग कोल के आईपीओ को लेकर ग्रे मार्केट में क्रेज है. कंपनी का अनलिस्टेड स्टॉक ग्रे मार्केट में 12 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है, जबकि आईपीओ प्राइस 23 रुपये है. इस लिहाज से यह स्टॉक 50 फीसदी प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है. यहीं ट्रेंड रहा तो निवेशकों को लिस्टिंग पर 50 फीसदी के आस पास रिटर्न मिल सकता है.
प्रमुख जोखिम (Key Risks)
कंपनी की ज्यादातर माइन्स और वॉशरी, झारखंड के झरिया और पश्चिम बंगाल के रानीगंज क्षेत्र में स्थित हैं. अगर इन इलाकों में भविष्य में कोयले के भंडार खत्म हो जाते हैं, या कंपनी मौजूदा भंडार का सही तरीके से खनन नहीं कर पाती है, तो इससे कंपनी के बिजनेस, ऑपरेशनल नतीजों, वित्तीय स्थिति और कैश फ्लो पर नकारात्मक असर पड़ सकता है.
कंपनी की कुल आय का एक बड़ा हिस्सा रॉ कोकिंग कोल के उत्पादन से आता है. यह कुल ऑपरेशनल रेवेन्यू का लगभग 75% से ज्यादा हिस्सा बनाता रहा है. किसी एक प्रोडक्ट पर इतनी अधिक निर्भरता होने से कंसन्ट्रेशन रिस्क बढ़ जाता है, यानी अगर इस सेगमेंट में मांग या कीमतों में गिरावट आती है, तो कंपनी की कमाई पर सीधा असर पड़ सकता है.
Meesho का स्टॉक अपने रिकॉर्ड हाई से 32% कमजोर, आज इसमें क्यों लगा लोअर सर्किट
प्रमुख ग्राहक (Key Customers)
कंपनी के ग्राहकों में थर्मल पावर बनाने वाली कंपनियां, स्टील निर्माता और अन्य औद्योगिक कंपनियां शामिल हैं. ये ग्राहक सरकारी और निजी दोनों सेक्टर से हैं और कंपनी के साथ उनका लंबे समय से भरोसेमंद संबंध रहा है.
रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) के अनुसार, कंपनी के ग्राहकों में कई प्रमुख सरकारी उपक्रम (PSU) भी शामिल हैं, जैसे दामोदर वैली कॉरपोरेशन (DVC), स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL), उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड, पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (NTPC), झज्जर पावर लिमिटेड और मैथॉन पावर लिमिटेड.
JioBlackRock म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किए 2 नए डेट फंड, दोनों न्यू फंड ऑफर में क्या है खास
कंपनी के फाइनेंशियल
फाइनेंशियल ईयर 2023 में रेवेन्यू, खर्च और मुनाफा (PAT) 13,018.57 करोड़ रुपये, 12,488.38 करोड़ रुपये और 664.78 करोड़ रुपये रहा.
फाइनेंशियल ईयर 2024 में रेवेन्यू, खर्च और मुनाफा (PAT) 14,652.53 करोड़ रुपये, 12,560.86 करोड़ रुपये और 1,564.46 करोड़ रुपये रहा.
फाइनेंशियल ईयर 2025 में रेवेन्यू, खर्च और मुनाफा (PAT) 14,401.63 करोड़ रुपये, 12,698.74 करोड़ रुपये और 1,240.19 करोड़ रुपये रहा.
फाइनेंशियल ईयर 2026 के पहले 6 महीनों में यह आंकड़े 6,311.51 करोड़ रुपये, 6,112.17 करोड़ रुपये और 123.88 करोड़ रुपये रहा.
Bharat Coking Coal IPO के बारे में
Bharat Coking Coal Limited (BCCL) की शुरूआत 1972 में हुई थी. यह कंपनी कोकिंग कोल, नॉन-कोकिंग कोल और वॉश्ड कोल के खनन और आपूर्ति करने वाली देश की प्रमुख कंपनियों में से एक है. साल 2014 में कंपनी को स्टील और पावर इंडस्ट्री को कोकिंग कोल सप्लाई करने के लिए मिनी रत्न का दर्जा मिला था. कंपनी की खदान झारखंड के झरिया और पश्चिम बंगाल के रानीगंज कोलफील्ड में स्थित हैं.
31 मार्च 2025 तक, कंपनी कुल 32 खदान संचालित करती है, जिनमें 25 ओपनकास्ट, 3 अंडरग्राउंड और 4 मिक्स्ड माइंस शामिल हैं. FY25 में कंपनी का कोयला उत्पादन बढ़कर 4.05 करोड़ टन (40.50 मिलियन टन) हो गया. इसी साल कंपनी ने भारत के घरेलू कोकिंग कोल उत्पादन का लगभग 58.5% हिस्सा उत्पादन किया. कंपनी ओपन और अंडरग्राउंड माइंस, कोल वॉशरी, बंद पड़ी अंडरग्राउंड माइंस को दोबारा शुरू करने और लंबे समय से बंद या अनुपयोगी पड़ी कोल वॉशरी के जरिए अपना कारोबार चलाती है.
IPO लीड मैनेजर्स (मर्चेंट बैंकर) : IDBI Capital Markets Services Ltd., ICICI Securities Ltd.
IPO रजिस्ट्रार : Kfin Technologies Ltd.
(Disclaimer: यहां आसईपीओ के बारे में जानकारी दी गई है. यह किसी तरह से निवेश की सलाह नहीं है. ना ही यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेशके पहले एक्सपर्ट की राय लें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us