/financial-express-hindi/media/media_files/2025/02/26/1tx9kXAsCuHSAA65scGz.jpg)
Trending Stocks Today : उतार चढ़ाव वाले बाजार में आज 2 सितंबर 2025 को कुछ शेयर एक्शन दिखाने को तैयार हैं. (Pixabay)
Stocks in Focus Today : आज 2 सितंबर 2025 को कुछ शेयर (Stocks in News) एक्शन दिखाने को तैयार हैं. पॉजिटिव या निगेटिव ट्रिगर के चलते ये शेयर आज फोकस (Stocks to Watch) में रह सकते हैं. अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो पॉजिटिव ट्रिगर वाले इन शेयरों पर नजर (Stock in Focus) रख सकते हैं. आज की इस लिस्ट में Bharat Electronics, United Breweries, SBI, UPL, Indraprastha Gas, NMDC, CEAT, Aditya Birla Capital, NTPC Green Energy, BLS International, HFCL, Websol Energy, Hero MotoCorp, Coal India, Indraprastha Gas, Puravankara, Syrma SGS Technology, Fortis Healthcare, United Breweries शामिल हैं.
Bharat Electronics
नवरत्न डिफेंस कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स ने 30 जुलाई 2025 के बाद से 644 करोड़ रुपये के अतिरिक्त ऑर्डर हासिल किए हैं. इसमें फायर कंट्रोल सिस्टम, नेविगेशन सिस्टम, कम्युनिकेशन उपकरण, सीकर्स, जैमर्स, सिमुलेटर और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें शामिल हैं.
United Breweries
यूनाइटेड ब्रिवरीज ने अपने मशहूर किंगफिशर ब्रांड का उत्पादन आंध्र प्रदेश के ईस्ट गोदावरी जिले में नई लीज पर ली गई Ilios Brewery में शुरू किया है. यह प्लांट हर महीने 4.5 लाख केस बनाने की क्षमता रखता है, जो श्रीकाकुलम यूनिट की 12 लाख केस क्षमता के साथ जुड़ जाएगा.
SBI
भारतीय रेलवे ने एसबीआई के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत रेलवे के कर्मचारी और उनके परिवार को बड़ा बीमा कवर मिलेगा. जिन कर्मचारियों का वेतन खाता एसबीआई में है, उन्हें दुर्घटनावश मृत्यु होने पर 1 करोड़ रुपये का बीमा मिलेगा.
UPL
यूपीएल की सब्सिडियरी यूपीएल ग्लोबल लिमिटेड (UK) ने थाईलैंड की ग्रो केमिकल कंपनी लिमिटेड में 49% हिस्सेदारी खरीदने के लिए शेयर सब्सक्रिप्शन एग्रीमेंट किया है.
Indraprastha Gas
इंद्रप्रस्थ गैस ने राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) के साथ मिलकर राजस्थान में एक सोलर पावर प्रोजेक्ट शुरू करने का समझौता किया है. इसमें IGL की हिस्सेदारी 74% और RVUNL की 26% होगी. बोर्ड में कुल 6 सदस्य होंगे, जिनमें 4 आईजीएल से और 2 आरवीयूएनएल से होंगे.
NMDC
एनएमडीसी ने अगस्त 2025 में 3.37 मिलियन टन लौह अयस्क (Iron Ore) का उत्पादन और 3.39 मिलियन टन की बिक्री की. पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 3.07 मिलियन टन उत्पादन और 3.14 मिलियन टन बिक्री था. अप्रैल से अगस्त 2025 तक कुल उत्पादन 18.45 मिलियन टन और बिक्री 18.37 मिलियन टन रही, जो पिछले साल से ज्यादा है.
CEAT
सिएट ने मिशेलिन ग्रुप के CAMSO कंस्ट्रक्शन कॉम्पैक्ट लाइन बिजनेस को खरीद लिया है. इसमें श्रीलंका के मिडिगामा प्लांट और कोटूगोडा कास्टिंग प्रोडक्ट प्लांट शामिल हैं. कंपनी ने श्रीलंका में 171 मिलियन डॉलर का निवेश करने की घोषणा की है.
Aditya Birla Capital
आदित्य बिड़ला कैपिटल के बोर्ड ने विशाखा मूल्ये को 5 साल के लिए मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ नियुक्त किया है. साथ ही राकेश सिंह को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और सीईओ (NBFC) नियुक्त किया गया है, जिनका कार्यकाल 22 जुलाई 2027 तक रहेगा. यह नियुक्तियां शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के बाद लागू होंगी.
NTPC Green Energy
रिन्यूएबल एनर्जी बनाने वाली कंपनी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी ने बताया कि गुजरात के भुज में उसके 150 मेगावॉट के सोलर प्रोजेक्ट में से 25 मेगावॉट 3 सितंबर 2025 से काम करना शुरू कर देगा. यह प्रोजेक्ट अयाना रिन्यूएबल पावर फोर प्राइवेट लिमिटेड के तहत है, जो ओएनजीसी एनटीपीसी ग्रीन प्राइवेट लिमिटेड की सहायक कंपनी है.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us