scorecardresearch

Stocks to Watch : आज Bharti Airtel, NCC, Asian Paints, Nelco, RCF, Welspun Corp समेत फोकस में रहेंगे ये स्टॉक

Stocks in Focus Today: बेहतर सेंटीमेंट के चलते कुछ शेयर आज फोकस में रहेंगे. अगर इंट्राडे में अच्छे रिटर्न के लिए बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर रखें. किसी न किसी डेवलपमेंट के चलते इन्हें लेकर सेंटीमेंट बेहतर हैं.

Stocks in Focus Today: बेहतर सेंटीमेंट के चलते कुछ शेयर आज फोकस में रहेंगे. अगर इंट्राडे में अच्छे रिटर्न के लिए बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर रखें. किसी न किसी डेवलपमेंट के चलते इन्हें लेकर सेंटीमेंट बेहतर हैं.

author-image
Sushil Tripathi
New Update
Stocks to Watch, Stocks in News, Stocks in Action, Stocks in Focus

Trending Stocks Today : उतार चढ़ाव वाले बाजार में आज 26 नवंबर 2025 को कुछ शेयर एक्शन दिखाने को तैयार हैं. (Pixabay)

Stocks in Focus Today : आज 26 नवंबर 2025 को कुछ शेयर (Stocks in News) एक्शन दिखाने को तैयार हैं. पॉजिटिव या निगेटिव ट्रिगर के चलते ये शेयर आज फोकस (Stocks to Watch) में रह सकते हैं. अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो पॉजिटिव ट्रिगर वाले इन शेयरों पर नजर (Stock in Focus) रख सकते हैं. आज की लिस्ट में Bharti Airtel, NCC, Asian Paints, Zydus Lifesciences, Nelco, Indraprastha Gas, RCF, United Breweries, Welspun Corp, Apollo Micro Systems, RNIT AI Solutions, Jayant Infratech, Bank Of Maharashtra, Exide Industries, AU Small Finance Bank शामिल हैं. 

Bharti Airtel

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रमोटर इंडियन कॉन्टिनेंट इन्वेस्टमेंट कंपनी, ब्लॉक डील के जरिए एयरटेल की लगभग 3.43 करोड़ शेयर (0.56% हिस्सेदारी) बेच सकती है. इस डील का साइज 806 मिलियन डॉलर है और प्रति शेयर 2,096.7 रुपये का फ्लोर प्राइस तय किया गया है. 

Advertisment

NCC

कंपनी को असम के सार्वजनिक निर्माण विभाग (स्वास्थ्य व शिक्षा) से गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के विस्तार और आधुनिकीकरण का काम मिला है. इस प्रोजेक्ट की कीमत 2,062.71 करोड़ रुपये है.

Asian Paints

एशियन पेंट्स ने BCCI के साथ तीन साल की साझेदारी की है और अब यह टीम इंडिया का ऑफिशियल कलर पार्टनर होगा. यह साझेदारी टीम इंडिया के 110 मैचों को कवर करेगी. सौदे की वित्तीय शर्तें सार्वजनिक नहीं की गईं.

Zydus Lifesciences

कंपनी को USFDA से वेरापामिल हाइड्रोक्लोराइड एक्सटेंडेड-रिलीज टैबलेट्स (120 mg, 180 mg, 240 mg) की अंतिम मंजूरी मिल गई है. यह दवा हाई ब्लड प्रेशर कम करने में उपयोग होती है और अमेरिका में इसकी सालाना बिक्री 24.5 मिलियन डॉलर की रही है (IQVIA MAT सितंबर 2025 के अनुसार).

Nelco

कंपनी को दूरसंचार विभाग से 10 साल का अतिरिक्त लाइसेंस मिला है, जिसके तहत वह अन्य UL-GMPCS लाइसेंसधारकों की VSAT सेवाएं बेच सकेगी. कंपनी का यूनिफाइड लाइसेंस और नया मिला हुआ UL VNO-GMPCS लाइसेंस, दोनों की वैधता एक समान रहेगी.

Indraprastha Gas

कंपनी ने CEID कंसल्टेंट्स एंड इंजीनियरिंग के साथ मिलकर कंप्रेस्ड बायो गैस/बायोफ्यूल प्लांट लगाने के लिए एक ज्वॉइंट वेंचर बनाने का समझौता किया है. ज्वॉइंट वेंचर में 50% हिस्सेदारी इंद्रप्रस्थ गैस की होगी और 50% CEID की.

RCF

भारत सरकार ने कंपनी की डायरेक्टर (फाइनेंस) नजहत जे शेख को 1 जनवरी 2026 से 6 महीनों के लिए CMD का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है.

Stocks In Focus stocks to watch stocks in news Stocks in Focus Today