scorecardresearch

BSE 100 लार्ज कैप टीएमसी यूनिवर्स पर आधारित 4 फैक्टर इंडेक्स लॉन्च, क्या है इनकी खासियत

BSE Index Services : बीएसई की स्वामित्व वाली बीएसई इंडेक्स सर्विसेज ने बीएसई 100 लार्ज कैप टीएमसी इंडेक्स पर आधारित 4 नए BSE फैक्टर इंडेक्स लॉन्च किए हैं. इन इंडेक्स में प्रत्येक स्टॉक पर 5% की कैपिंग लिमिट रखी गई है.

BSE Index Services : बीएसई की स्वामित्व वाली बीएसई इंडेक्स सर्विसेज ने बीएसई 100 लार्ज कैप टीएमसी इंडेक्स पर आधारित 4 नए BSE फैक्टर इंडेक्स लॉन्च किए हैं. इन इंडेक्स में प्रत्येक स्टॉक पर 5% की कैपिंग लिमिट रखी गई है.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
BSE 100 Large Cap TMC Index, launch of 4 new BSE Factor Indices

BSE LargeCap 100 Momentum 30 : ये इंडेक्स बीएसई 100 लार्ज कैप टीएमसी में उन 30 कंपनियों के प्रदर्शन मापता है, जिनका रिटर्न लगातार बेहतर है. (Pixabay)

BSE 100 Large Cap TMC Index : बीएसई की पूरी तरह से स्वामित्व वाली कंपनी बीएसई इंडेक्स सर्विसेज (BSE Index Services Pvt. Ltd.) ने बीएसई 100 लार्ज कैप टीएमसी इंडेक्स पर आधारित 4 नए BSE फैक्टर इंडेक्स लॉन्च किए हैं. इन इंडेक्स में प्रत्येक स्टॉक पर 5% की कैपिंग लिमिट रखी गई है.

ये सभी इंडेक्स हर तीन महीने में री-कॉन्स्टिट्यूट (बदल) किए जाते हैं, इनका बेस वैल्यू 1000 है, और पहली वैल्यू की तारीख 20 जून 2005 रखी गई है. इसके साथ ही लिक्विडिटी (स्टॉक्स के आसानी से खरीदे-बेचे जाने) के आधार पर भी अतिरिक्त स्क्रीनिंग की जाती है.

Advertisment

Corona Remedies IPO : ये स्टॉक लिस्टिंग पर दे सकता है 28 से 30% रिटर्न, आज फाइनल होगा शेयर अलॉटमेंट

BSE LargeCap 100 Momentum 30

यह इंडेक्स BSE 100 Largecap TMC में से उन 30 कंपनियों के प्रदर्शन को मापता है, जिनका रिटर्न लगातार बेहतर रहा है. इन कंपनियों का चयन मोमेंटम स्कोर के आधार पर किया जाता है और इंडेक्स में उनका वेटेज भी इसी स्कोर के मुताबिक तय होता है.

BSE LargeCap 100 Low Volatility 30

यह इंडेक्स BSE 100 Largecap TMC में से सबसे कम उतार–चढ़ाव (लो वोलेटिलिटी) वाले 30 कंपनियों के प्रदर्शन को मापता है. इन कंपनियों का वेटेज उनकी इनवर्स वोलेटिलिटी (यानी जितनी कम उतार चढ़ाव, उतना ज्यादा वेट) के आधार पर दिया जाता है.

BSE LargeCap 100 Enhanced Value 30

यह इंडेक्स उन 30 कंपनियों का प्रदर्शन दिखाता है जिनकी वैल्यूएशन सबसे आकर्षक मानी जाती है. इन कंपनियों का चयन वैल्यू स्कोर से होता है और इंडेक्स में वेटेज भी इसी स्कोर के आधार पर तय किया जाता है.

Suzlon Energy : 100 रुपये से सस्ता ये स्टॉक दे सकता है 45% रिटर्न, मोतीलाल ओसवाल क्यों है बुलिश

BSE LargeCap 100 Quality 30

यह इंडेक्स BSE 100 Largecap TMC में से उन 30 कंपनियों का प्रदर्शन मापता है जो लगातार मजबूत परफॉर्मेंस दिखाती हैं. इन कंपनियों को क्वालिटी स्कोर्स के आधार पर चुना जाता है और इंडेक्स में उनका वेट इसी स्कोर के अनुसार दिया जाता है.

BSE Index Services Pvt. Ltd. के एमडी और सीईओ अशुतोष सिंह ने कहा कि इस साल की शुरुआत में BSE 500 यूनिवर्स पर फैक्टर इंडेक्स लॉन्च करने के बाद हमें बहुत अच्छी सफलता मिली. अब हम अपनी फैक्टर फैमिली को और बढ़ाते हुए 4 नए फैक्टर इंडेक्स लॉन्च कर रहे हैं, जो इस बार लार्ज कैप यूनिवर्स पर आधारित हैं.

इन इंडेक्स को भी, हमारी BSE 500 फैक्टर फैमिली की तरह, हर तीन महीने में अपडेट (रीसेट) किया जाएगा और इसमें केवल स्कोर-आधारित वेटिंग का नया और इनोवेटिव तरीका अपनाया गया है. 

Coforge : आईटी सेक्टर का ये स्टॉक दे सकता है 54% रिटर्न, मोतीलाल ओसवाल ने इन वजहों से दी BUY रेटिंग

इन इंडेक्स का उपयोग कहां हो सकता है?

ETF और इंडेक्स फंड जैसे पैसिव इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटेजी में

PMS (पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज) की रणनीतियों के बेंचमार्क के रूप में

म्यूचुअल फंड स्कीम्स और फंड पोर्टफोलियो की तुलना के लिए भी

इन नए इंडेक्स की मदद से निवेशक अब और ज्यादा तरह के मार्केट अवसरों तक पहुंच पाएंगे और अपनी इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटेजी को और मजबूत बना सकेंगे.

Bse