/financial-express-hindi/media/media_files/2024/12/20/LMdrwRsYYM1Pq8aYkaRm.jpg)
Capillary Technologies IPO : कैपिलैरी टेक्नोलॉजीज के आईपीओ को निवेशकों की ओर से मजबूत रिस्पांस मिला था. यह आईपीओ ओवरआल करीब 53 गुना सब्सक्राइब हुआ था. (Image : Freepik)
Capillary Technologies Stock Market Listing : क्लाउड-आधारित SaaS प्रोडक्ट्स और सॉल्यूशन्स प्रदान करने वाली कंपनी कैपिलरी टेक्नोलॉजीज के शेयरों में आज ट्रेडिंग शुरू हो गई है. हालांकि स्टॉक का डेब्यू कमजोर रहा है. कैपिलरी टेक्नोलॉजीज का स्टॉक बीएसई पर 560 रुपये पर लिस्ट हुआ, जबकि आईपीओ प्राइस 577 रुपये था. इस लिहाज से लिस्टिंग आईपीओ प्राइस से 3 फीसदी नीचे हुई थी. हालांकि आईपीओ को निवेशकों की ओर से बेहद मजबूत रिस्पांस मिला था.
IPO 14 नवंबर से 18 नवंबर तक खुला था. इश्यू का साइज 877.50 करोड़ रुपये था. IPO का प्राइस बैंड 549 से 577 रुपये प्रति शेयर रखा गया था. आईपीओ में 345 करोड़ का फ्रेश इश्यू शामिल था. जबकि 532.5 करोड़ रुपये का OFS (ऑफर फॉर सेल) था, जिसमें 92.28 लाख शेयर प्रमोटर Capillary Technologies International और निवेशक Trudy Holdings द्वारा बेचे गए.
Sudeep Pharma : आईपीओ के पहले दिन 21% पहुंचा जीएमपी, क्या आपको करना चाहिए सब्सक्राइब?
कैपिलरी टेक्नोलॉजीज इंडिया क्लाउड-आधारित SaaS प्रोडक्ट्स और सॉल्यूशन्स प्रदान करती है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आधारित होते हैं. कंपनी का मुख्य लक्ष्य दुनिया भर की बड़ी कंपनियों (एंटरप्राइज क्लाइंट्स) को ऐसी सेवाएं देना है, जिससे वे अपने ग्राहकों और चैनल पार्टनर्स की लॉयल्टी बढ़ा सकें.
Subscription : करीब 53 गुना हुआ था सब्सक्राइब
कैपिलैरी टेक्नोलॉजीज के आईपीओ को निवेशकों की ओर से मजबूत रिस्पांस मिला था. यह आईपीओ ओवरआल करीब 53 गुना सब्सक्राइब हुआ था. नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स कैटेगरी के लिए रिजर्व हिस्सा 69.83 गुना भरा था. जबकि क्यूआईबी के लिए रिजर्व हिस्सा 52.27 गुना सब्सक्राइब हुआ था. वहीं रिटेल हिस्सा 15.79 गुना भरा था.
Tata Motors PV vs CV: किस डिवीजन के स्टॉक में ज्यादा पोटेंशियल? निवेशकों के लिए बड़ा सवाल
ग्रे मार्केट के संकेतों की तुलना में कमजोर लिस्टिंग
लिस्टिंग के समय शेयर का प्रदर्शन ग्रे मार्केट की उम्मीदों से काफी कमजोर रहा. लिस्टिंग से पहले, कंपनी के अनलिस्टेड शेयर IPO कीमत से 60 रुपये अधिक कीमत पर ट्रेड हो रहे थे. यह अपर प्राइस बैंड से 10 फीसदी प्रीमियम था. लेकिन लिस्टिंग कमजोर हुई.
रियल्टी स्टॉक लोढ़ा डेवलपर्स दे सकता है 58% रिटर्न, मोतीलाल ओसवाल ने गिनाए पॉजिटिव फैक्टर्स
Capillary Technologies IPO: ब्रोकरेज की राय
ब्रोकरेज हाउस IDBI कैपिटल के अनुसार कैपिलरी कंपनी AI और मशीन लर्निंग का इस्तेमाल करके ग्राहकों को पर्सनलाइज्ड मार्केटिंग और भविष्य से जुड़े विश्लेषण (प्रिडिक्टिव इनसाइट्स) देती है. इसके प्रोडक्ट्स, जैसे Engage+ और Co-Pilot, कंपनियों को बहुत ही पर्सनलाइज्ड कैंपेन चलाने और उन्हें तेजी से लागू करने में मदद करते हैं.
क्लाउड-आधारित मजबूत तकनीकी सिस्टम होने की वजह से कंपनी दुनिया भर की बड़ी कंपनियों में बढ़ते डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और कस्टमर रिटेंशन (ग्राहकों को जोड़े रखने) के रुझान का फायदा उठा सकती है.
(Disclaimer: यहां आईपीओ के बारे में जानकारी दी गई है. आईपीओ को लेकर सलाह एक्सपर्ट या ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दिए गए हैं. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us