scorecardresearch

Christmas IPO Calendar Alert : इस हफ्ते एक मेनबोर्ड समेत करीब 11 इश्यू खुलेंगे, प्रमुख कंपनियों की लिस्टिंग पर रहेगी नजर

Christmas IPO Calendar Alert : क्रिसमस की छुट्टी के कारण कम कारोबारी सत्रों वाले इस हफ्ते में एक मेनबोर्ड समेत करीब 11 नए आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने जा रहे हैं. आइए जानते हैं अपकमिंग आईपीओ से जुड़ी प्रमुख बातें.

Christmas IPO Calendar Alert : क्रिसमस की छुट्टी के कारण कम कारोबारी सत्रों वाले इस हफ्ते में एक मेनबोर्ड समेत करीब 11 नए आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने जा रहे हैं. आइए जानते हैं अपकमिंग आईपीओ से जुड़ी प्रमुख बातें.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Christmas IPO Calendar Alert

Christmas IPO Calendar Alert : सोमवार 22 दिसंबर से शुरू हो रहे हफ्ते में कई मेनबोर्ड और एसएमई कंपनियों की लिस्टिंग भी तय है. (Image : Freepik)

Upcoming IPO This Week : सोमवार से शुरू हो रहे हफ्ते में 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी के चलते भले ही शेयर बाजार थोड़ी देर के लिए थमे, लेकिन प्राइमरी मार्केट पूरी तरह सक्रिय रहने वाला है. छुट्टियों के कारण यह हफ्ता छोटा जरूर है, लेकिन आईपीओ के लिहाज से काफी व्यस्त रहेगा. निवेशकों के पास नए इश्यू पर नजर रखने के लिए समय कम होगा, क्योंकि 22 से 26 दिसंबर के बीच एक मेनबोर्ड समेत करीब 11 आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे और इसी दौरान मेनबोर्ड व एसएमई सेगमेंट में कई कंपनियों की लिस्टिंग भी तय है. आइए जानते हैं आने वाले इन आईपीओ से जुड़ी मुख्य बातें..

मेनबोर्ड सगमेंट में खुलेगी ये आईपीओ

Gujarat Kidney and Super Speciality

अगले हफ्ते मेनबोर्ड सेगमेंट में सिर्फ एक ही आईपीओ खुलने जा रहा है, वह है Gujarat Kidney and Super Speciality. यह कंपनी गुजरात में मिड-साइज़ मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल चलाती है. यह आईपीओ 22 दिसंबर को खुलेगा और 24 दिसंबर को बंद होगा, यानी क्रिसमस की छुट्टी से ठीक पहले.

Advertisment

इस इश्यू का प्राइस बैंड 108 से 114 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. कुल 250.80 करोड़ रुपये का यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है, यानी इसमें कोई ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल नहीं है.

Also read : PAN-Aadhaar Linking Deadline: इन पैन होल्डर्स के लिए 31 दिसंबर है आधार लिंक कराने की अंतिम तारीख, चूके तो बढ़ सकती है मुश्किल

एसएमई सेगमेंट में रहेगी सबसे ज्यादा हलचल

कल से शुरू हो रहे हफ्ते में एसएमई सेगमेंट का दबदबा रहने वाला है. इस दौरान अलग-अलग दिनों में 10 एसएमई आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे. इनमें प्रमुख इश्यू इस प्रकार हैं..

EPW India IPO

EPW India का एसएमई आईपीओ 22 दिसंबर को खुलेगा और 24 दिसंबर को बंद होगा. यह 31.81 करोड़ रुपये का पूरा फ्रेश इश्यू है, जिसका प्राइस बैंड 95–97 रुपये प्रति शेयर रखा गया है. कंपनी के शेयर 30 दिसंबर को लिस्ट होने की उम्मीद है. रिटेल निवेशकों के लिए 2,400 शेयर का एक लॉट तय किया गया है.

Dachepalli Publishers IPO

Dachepalli Publishers का आईपीओ भी 22 से 24 दिसंबर तक खुला रहेगा. कंपनी 40.39 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है. यह भी पूरी तरह फ्रेश इश्यू है, जिसका प्राइस बैंड 100–102 रुपये प्रति शेयर है. शेयरों की 30 दिसंबर को लिस्टिंग संभावित है और रिटेल लॉट साइज 2,400 शेयर है.

Shyam Dhani Industries IPO

श्याम धानी इंडस्ट्रीज (Shyam Dhani Industries) का एसएमई आईपीओ 22 से 24 दिसंबर के बीच खुलेगा. 38.49 करोड़ रुपये के इस फ्रेश इश्यू का प्राइस बैंड 65–70 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. निवेशकों को 4,000 शेयर के लॉट में आवेदन करना होगा. इसकी लिस्टिंग भी 30 दिसंबर को तय है.

Sundrex Oil IPO

सनड्रेक्स ऑयल (Sundrex Oil) का आईपीओ 22 दिसंबर को खुलेगा और 24 दिसंबर को बंद होगा. यह 32.25 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू है, जिसका प्राइस बैंड 81–86 रुपये प्रति शेयर रखा गया है. कंपनी के शेयर 30 दिसंबर को बाजार में लिस्ट हो सकते हैं. रिटेल निवेशकों के लिए लॉट साइज 3,200 शेयर है.

Dhara Rail Projects IPO

धारा रेल प्रोजेक्ट्स (Dhara Rail Projects) का आईपीओ 23 दिसंबर को खुलेगा और 26 दिसंबर को बंद होगा. कंपनी 50.20 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू ला रही है. इसका प्राइस बैंड 120–126 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. शेयरों की 31 दिसंबर को लिस्टिंग होने की उम्मीद है. रिटेल निवेशकों के लिए 2,000 शेयर का एक लॉट रखा गया है.

Nanta Tech IPO

नंटा टेक (Nanta Tech) का आईपीओ 23 से 26 दिसंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा. यह 31.81 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू है, जिसका प्राइस बैंड 209–220 रुपये प्रति शेयर है. कंपनी के शेयर 31 दिसंबर को लिस्ट हो सकते हैं. रिटेल लॉट साइज 1,200 शेयर है.

Admach Systems IPO

एडमैक सिस्टम (Admach Systems) का एसएमई आईपीओ भी 23 से 26 दिसंबर के बीच खुलेगा. कंपनी 42.60 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है. इसका प्राइस बैंड 227–239 रुपये प्रति शेयर रखा गया है. शेयरों की लिस्टिंग 31 दिसंबर को तय है. रिटेल निवेशकों के लिए 1,200 शेयर का लॉट है.

Bai Kakaji Polymers IPO

बाई काकाजी पॉलीमर (Bai Kakaji Polymers) का आईपीओ 23 से 26 दिसंबर तक चलेगा. यह 105.17 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू है. प्राइस बैंड 177–186 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. शेयरों की 31 दिसंबर को लिस्टिंग होगी. रिटेल लॉट साइज 1,200 शेयर है.

Apollo Techno Industries IPO

अपोलो टेक्नो इंडस्ट्रीज (Apollo Techno Industries) का आईपीओ 23 दिसंबर को खुलेगा और 26 दिसंबर को बंद होगा. यह 47.96 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू है, जिसका प्राइस बैंड 123–130 रुपये प्रति शेयर रखा गया है. कंपनी के शेयर 31 दिसंबर को बाजार में आ सकते हैं. रिटेल निवेशकों के लिए 2,000 शेयर का लॉट तय है.

E to E Transportation Infrastructure IPO

ई टू ई ट्रांसपोर्टेशन इनफ्रास्ट्रक्चर (E to E Transportation Infrastructure) का आईपीओ थोड़ा बाद में, यानी 26 से 30 दिसंबर तक खुलेगा. कंपनी 84.22 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू ला रही है. इसका प्राइस बैंड 123–130 रुपये प्रति शेयर है. शेयरों की लिस्टिंग 2 जनवरी को होने की उम्मीद है. रिटेल लॉट साइज 1,600 शेयर रखा गया है.

Also read : 8th पे कमीशन में केंद्र सरकार के पेंशनर्स को नहीं मिलेंगे DA बढ़ोतरी और रिटारमेंट बेनिफिट? इन दावों की क्या है सच्चाई?

प्रमुख कंपनियों की लिस्टिंग पर रहेगी नजर

नए आईपीओ सब्सक्रिप्शन के अलावा, आने वाले दिनों में कई कंपनियों के शेयर बाजार में लिस्ट होने वाले हैं. केएसएच इंटरनेशनल (KSH International) और नेपट्यून लॉजिटेक (Neptune Logitek) की लिस्टिंग 22 दिसंबर को तय है.

वहीं एमएआरसी टेक्नोक्रैट्स (MARC Technocrats) और ग्लोबल ओसीन लॉजिस्टिक (Global Ocean Logistics) के शेयर 24 दिसंबर को बाजार में डेब्यू कर सकते हैं. इसके अलावा फाइटोकेम रेमेडीज (Phytochem Remedies) की लिस्टिंग 26 दिसंबर को होने की उम्मीद है.

Ipo