scorecardresearch

Christmas Stock Market Holiday : क्रिसमस के चलते शेयर बाजार में आज 'हॉलिडे', 2026 में कब-कब बंद रहेंगे NSE-BSE?

क्रिसमस के चलते आज देश के प्रमुख शेयर बाजार बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पूरी तरह बंद हैं. आज बाजार में न तो शेयरों की खरीद-बिक्री होगी और न ही किसी अन्य सेगमेंट में हलचल दिखेगी.

क्रिसमस के चलते आज देश के प्रमुख शेयर बाजार बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पूरी तरह बंद हैं. आज बाजार में न तो शेयरों की खरीद-बिक्री होगी और न ही किसी अन्य सेगमेंट में हलचल दिखेगी.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
NSE BSE holiday Calender, Indian Stock Market Closed Today, Stock Market Holiday Today, Christmas Stock Market Holiday India, NSE BSE Closed Today, Is Stock Market Open Today India, Indian Share Market Holiday 25 December 2025, NSE Trading Holiday Today, BSE Trading Holiday Christmas, MCX NCDEX Closed Today, Commodity Market Holiday Today, Equity Market Closed Today, Last Trading Holiday 2025, NSE BSE Holiday Calendar 2026, Stock Market Holidays 2026 India, NSE BSE Trading Holidays List, Indian Stock Market Calendar 2026, Diwali Stock Market Holiday 2026, NSE BSE Closed on Diwali, Investors Alert Stock Market Holiday, Trading Resume After Christmas, भारतीय शेयर बाजार आज बंद, आज शेयर बाजार खुला है या बंद, क्रिसमस शेयर बाजार छुट्टी, NSE BSE आज बंद, 25 दिसंबर शेयर बाजार छुट्टी, आज ट्रेडिंग नहीं होगी, इक्विटी बाजार आज बंद, कमोडिटी बाजार आज बंद, MCX NCDEX आज बंद, 2025 की आखिरी ट्रेडिंग छुट्टी, NSE BSE हॉलिडे कैलेंडर 2026, 2026 शेयर बाजार छुट

भारतीय शेयर बाजार आज, 25 दिसंबर 2025, को क्रिसमस के अवसर पर पूरी तरह बंद हैं. (Image : FE)

Christmas Stock Market Holiday : भारतीय शेयर बाजार आज, 25 दिसंबर 2025, को क्रिसमस के अवसर पर पूरी तरह बंद हैं. इसके चलते आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर किसी भी तरह की ट्रेडिंग नहीं हो रही है. निवेशकों के लिए आज इक्विटी बाजार में कोई कारोबार संभव नहीं है.

यह बंदी केवल इक्विटी बाजार तक सीमित नहीं है. आज कमोडिटी बाजार भी बंद हैं. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (NCDEX) में भी आज किसी प्रकार का लेनदेन नहीं होगा. ये सभी बाजार शुक्रवार से फिर सामान्य रूप से खुलेंगे.

Advertisment

आज की यह छुट्टी साल 2025 की आखिरी ट्रेडिंग हॉलिडे है. इस साल शेयर बाजारों में कुल 14 ट्रेडिंग छुट्टियां रहीं. साल की पहली छुट्टी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को थी, जबकि क्रिसमस के साथ इस साल का ट्रेडिंग कैलेंडर समाप्त हो रहा है.

Also read : India Stock Market Outlook 2026 : अगले साल लार्ज कैप कर सकते हैं आउटपरफॉर्म, किन सेक्टर पर रखें नजर

2026 के लिए NSE और BSE ने जारी किया हॉलिडे कैलेंडर

घरेलू शेयर बाजारों ने 2026 का आधिकारिक ट्रेडिंग हॉलिडे कैलेंडर जारी कर दिया है. इससे निवेशकों और ट्रेडर्स को पहले से यह जानकारी मिल सकेगी कि अगले साल किन दिनों में बाजार बंद रहेंगे. कैलेंडर के अनुसार 2026 में कुल 15 ट्रेडिंग छुट्टियां होंगी, जो 2025 के मुकाबले एक ज्यादा हैं.

2026 में कब-कब बंद रहेंगे NSE-BSE?

2026 की शुरुआत 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस की छुट्टी से होगी. इसके बाद प्रमुख छुट्टियां इस प्रकार हैं.

  • होली 3 मार्च
  • राम नवमी 26 मार्च
  • महावीर जयंती 31 मार्च
  • गुड फ्राइडे 3 अप्रैल
  • अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल
  • महाराष्ट्र दिवस 1 मई
  • बकरीद 28 मई
  • साल के दूसरे हिस्से में
  • मुहर्रम 26 जून
  • गणेश चतुर्थी 14 सितंबर
  • गांधी जयंती 2 अक्टूबर
  • दशहरा 20 अक्टूबर
  • दीवाली बलिप्रतिपदा 10 नवंबर
  • गुरु नानक जयंती 24 नवंबर
  • और साल की आखिरी ट्रेडिंग छुट्टी 25 दिसंबर यानी क्रिसमस होगी.

2026 के हॉलिडे कैलेंडर में एक खास बात यह है कि दीवाली के लिए अलग से कोई ट्रेडिंग छुट्टी नहीं दी गई है. इसकी वजह यह है कि दीवाली रविवार को पड़ रही है, इसलिए एक्सचेंज ने इसे अलग से हॉलिडे में शामिल नहीं किया.

stock market holiday Holiday BSE holiday NSE Holiday