/financial-express-hindi/media/media_files/2025/11/25/mutual-fund-investment-strategy-when-stock-market-near-record-high-pixabay-2025-11-25-20-51-33.jpg)
Coforge की मजबूत ऑर्डर बुक और विभिन्न उद्योगों में ग्राहकों के स्थिर खर्च इसकी ऑर्गेनिक ग्रोथ को मजबूत बनाते हैं. (Pixabay)
Coforge Stock Price : ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने आईटी सेक्टर के स्टॉक के कोफोर्ज (Coforge) पर BUY रेटिंग दी है और इसमें करंट प्राइस से 54 फीसदी अपसाइड की संभावना बताई है. ब्रोकरेज ने शेयर में 3,000 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जबकि सोमवार को शेयर 1,954 रुपये पर बंद हुआ था. ब्रोकरेज के मुताबिक Coforge मैनेजमेंट की 4 मुख्य क्षेत्रों पर विकास की योजना है.
REC : रिन्यूएबल एनर्जी बूम से मिलने वाला है बड़ा फायदा, स्टॉक दे सकता है 24 फीसदी रिटर्न
1. AI आधारित इंजीनियरिंग, डेटा और ServiceNow पर बड़ा दांव. कंपनी का मानना है कि नॉर्थ अमेरिका वेस्ट, मिडवेस्ट और ANZ क्षेत्रों में अभी भी काफी बढ़ने की संभावना है.
2. कंपनी का बड़े कॉन्ट्रैक्ट्स पर फोकस है. कंपनी RFP (टेंडर) आधारित डील्स की बजाय खुद प्रैक्टिव तरीके से बड़े कॉन्ट्रैक्ट हासिल करना चाहती है. इस साल लगभग 20 बड़े कॉन्ट्रैक्ट करने का लक्ष्य है, जिनमें से 10 पूरे हो चुके हैं.
3. प्रमुख ग्राहकों के साथ रिश्ते मजबूत करने पर कंपनी का फोकस है. Fortune 2000 कंपनियों के साथ और गहरी साझेदारी करके इन अकाउंट्स को आगे बढ़ाने पर लगातार काम हो रहा है.
4. अधिग्रहण की रणनीति. कंपनी का लक्ष्य नई क्षमताएं खरीदना नहीं है, बल्कि अधिग्रहण के जरिए नए ग्राहकों तक पहुंच बनाना है. तकनीकी क्षमताएं कंपनी खुद ही विकसित करेगी.
Market Outlook 2026 : इक्विटी के साथ फिक्स्ड इनकम में भी निवेश के मौके, ये हैं 4 पावरफुल थीम
ऑर्गेनिक ग्रोथ मजबूत
ब्रोकरेज का कहना है कि Coforge की मजबूत ऑर्डर बुक और विभिन्न उद्योगों में ग्राहकों के स्थिर खर्च इसकी ऑर्गेनिक ग्रोथ को मजबूत बनाते हैं. कंपनी के लिए Cigniti के साथ क्रॉस-सेलिंग के मौके बहुत फायदेमंद साबित हो रहे हैं.
ब्रोकरेज का मानना है कि Coforge एक मजबूत मिड-टियर IT कंपनी है, जो वेंडर कंसॉलिडेशन, कॉस्ट कटौती वाली डील्स और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन जैसे ट्रेंड्स से लाभ उठाने की अच्छी स्थिति में है. इसलिए Coforge का वैल्युएशन 38x FY28E EPS पर करते हैं और इसका टारगेट प्राइस 3,000 रुपये रखा है. यह करंट प्राइस से 54% संभावित बढ़त दिखाता है.
AI का सही इस्तेमाल
ब्रोकरेज को उम्मीद है कि कंपनियां अब AI को सिर्फ एक्सपेरिमेंट करने की बजाय असल काम में इस्तेमाल करने पर ज्यादा ध्यान देंगी, क्योंकि मैनेजमेंट अब AI निवेश से स्पष्ट और मापने योग्य नतीजे चाहता है.
Coforge मैनेजमेंट का मानना है कि समस्या डेटा की कमी नहीं है, बल्कि AI को सही बिजनेस समझ के साथ इस्तेमाल करने की क्षमता की कमी है. ग्राहक अभी भी AI को सिर्फ एक टेक्नोलॉजी टूल की तरह देखते हैं, जबकि Coforge इसे बिजनेस-चालित बदलाव के रूप में पेश कर रहा है, जिसमें डोमेन टीमें और इसका AI CoE समर्थन दे रहे हैं.
Titan, PAGE, UBBL : कंज्यूमर सेक्टर में कहां तेजी का संकेत और किस पर है दबाव? मोतीलाल ओसवाल की राय
Coforge AI समाधानों को बनाने, लागू करने और उनके सही उपयोग/निगरानी (गवर्नेंस) के लिए इन प्लेटफॉर्म में निवेश कर रहा है : Quasar AI Studio, Quasar AgentSphere, Quasar Marketplace और Quasar Trust.
उम्मीद है कि कंपनियां अब तेज परिणाम देने और नई कमर्शियल प्राइसिंग मॉडल अपनाने पर ज्यादा ध्यान देंगी. धीरे-धीरे AI प्रोजेक्ट्स में डिजिटल एफटीई मॉडल से हटकर आउटकम बेस्ड प्राइसिंग की तरफ बदलाव होगा, यानी भुगतान काम के अनुसार होगा, न कि लोगों की संख्या के अनुसार.
(Disclaimer: स्टॉक को लेकर सलाह एक्सपर्ट या ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दिए गए हैं. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us