scorecardresearch

Corona Remedies IPO : ये स्टॉक लिस्टिंग पर दे सकता है 28 से 30% रिटर्न, आज फाइनल होगा शेयर अलॉटमेंट

IPO Share Allotment : कोरोना रेमेडीज के आईपीओ में आज 11 दिसंबर 2025 को शेयर अलॉटमेंट होने जा रहा है. आज आवेदन करने वाले सफल निवेशकों को शेयर मिलेंगे. कंपनी के शेयर 15 दिसंबर को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे.

IPO Share Allotment : कोरोना रेमेडीज के आईपीओ में आज 11 दिसंबर 2025 को शेयर अलॉटमेंट होने जा रहा है. आज आवेदन करने वाले सफल निवेशकों को शेयर मिलेंगे. कंपनी के शेयर 15 दिसंबर को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे.

author-image
Sushil Tripathi
New Update
upcoming ipo 2026, ipo market outlook, sbi mutual fund ipo, oyo ipo, phone pay ipo, reliance jio ipo

Corona Remedies : कंपनी के पास 71 ब्रांड्स का पोर्टफोलियो है, जो कई बीमारियों और इलाज से जुड़े सेक्टर को कवर करता है. (AI Image)

Corona Remedies IPO Share Allotment Today : कोरोना रेमेडीज के आईपीओ में आज 11 दिसंबर 2025 को शेयर अलॉटमेंट होने जा रहा है. आज आवेदन करने वाले सफल निवेशकों को शेयर मिलेंगे. कंपनी के शेयर 15 दिसंबर को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे. इस आईपीओ को निवेशकों की ओर से बंपर रिस्पांस मिला था और 62,65,41,440 शेयरों के लिए बोली लगी, जबकि ऑफर में सिर्फ 45,71,882 शेयर थे. वहीं ग्रे मार्केट में भी इसका क्रेज है. 

ऐसे में मजबूत लिस्टिंग की उम्मीद है और आवेदकों को शेयर अलॉटमेंट का इंतजार होगा. निवेशक अपना Corona Remedies IPO का अलॉटमेंट स्टेटस BSE, NSE और MUFG Intime India (जो इस इश्यू का रजिस्ट्रार है) की वेबसाइट पर नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके चेक कर सकते हैं.

Advertisment

Suzlon Energy : 100 रुपये से सस्ता ये स्टॉक दे सकता है 45% रिटर्न, मोतीलाल ओसवाल क्यों है बुलिश

सब्सक्रिप्शन स्टेटस

कोरोना रेमेडीज का आईपीओ ओवरआल 137.04 गुना भरा है. 

रिटेल इन्वेस्टर्स (RII) का हिस्सा : 28.73 गुना सब्सक्राइब

QIB (Qualified Institutional Buyers) का हिस्सा : 278.52 गुना सब्सक्राइब

NII (Non-Institutional Investors) का हिस्सा : 208.88 गुना सब्सक्राइब

REC : रिन्यूएबल एनर्जी बूम से मिलने वाला है बड़ा फायदा, स्टॉक दे सकता है 24 फीसदी रिटर्न

Corona Remedies IPO : GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम)

कोरोना रेमेडीज के आईपीओ को लेकर क्रेज बना हुआ है. कंपनी के अनलिस्टेड स्टॉक ग्रे मार्केट में 305 रुपये के प्रीमियम पर हैं. यह अपर प्राइस बैंड 1,062 रुपये की तुलना में 29 फीसदी प्रीमियम है. यही ट्रेंड रहा तो 1,062 रुपये आईपीओ प्राइस की तुलना में स्टॉक 1,367 रुपये पर लिस्ट हो सकता है. 

BSE वेबसाइट से चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

सबसे पहले BSE की वेबसाइट bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं.
‘Issue Type’ में ‘Equity’ चुनें.
‘Issue Name’ की ड्रॉपडाउन लिस्ट से ‘Corona Remedies’ सेलेक्ट करें.
अपना Application Number या PAN नंबर दर्ज करें.
कैप्चा को वेरिफाई करें और ‘Search’ पर क्लिक करें.

Coforge : आईटी सेक्टर का ये स्टॉक दे सकता है 54% रिटर्न, मोतीलाल ओसवाल ने इन वजहों से दी BUY रेटिंग

NSE वेबसाइट से चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

NSE के IPO एप्लीकेशन ट्रैकिंग पेज nseindia.com/invest/check-application-status पर जाएं.
वहां ‘Equity and SME IPO Bid Details’ पर क्लिक करें.
लिस्ट में से ‘Corona Remedies’ चुनें.
Application Number और PAN जैसी डिटेल्स भरें.
सबमिट करने पर आपको अलॉटमेंट स्टेटस दिखेगा.

Market Outlook 2026 : इक्विटी के साथ फिक्स्ड इनकम में भी निवेश के मौके, ये हैं 4 पावरफुल थीम

रजिस्ट्रार Bigshare Services की वेबसाइट से चेक करें

Bigshare Services की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
https://www.bigshareonline.com/ipo_allotment.html

फिर ड्रॉपडाउन में कंपनी का नाम ‘Corona Remedies’ टाइप करें.
PAN, एप्लीकेशन नंबर, DP ID/Client ID या बैंक अकाउंट नंबर में से कोई एक जानकारी भरें.
फिर ‘Search’ बटन पर क्लिक करके अपना अलॉटमेंट स्टेटस जानें.

(Disclaimer: यहां आईपीओ के बारे में जानकारी दी गई है. आईपीओ को लेकर यह किसी तरह की सलाह नहीं है. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेशके पहले एक्सपर्ट की राय लें.)

Corona Remedies IPO