scorecardresearch

Corona Remedies IPO : ये स्टॉक 15 दिसंबर को लिस्टिंग पर दे सकता है 27% रिटर्न, 137 गुना हुआ था सब्सक्राइब

Corona Remedies Outlook : कोरोना रेमेडीज की योजना अपने फील्ड फोर्स को बढ़ाने, जियोग्राफिकल विस्तार करने और हॉर्मोन मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी शुरू करने की है जो इसके मौजूदा नेट ब्लॉक को दोगुना करेगी.

Corona Remedies Outlook : कोरोना रेमेडीज की योजना अपने फील्ड फोर्स को बढ़ाने, जियोग्राफिकल विस्तार करने और हॉर्मोन मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी शुरू करने की है जो इसके मौजूदा नेट ब्लॉक को दोगुना करेगी.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
KSH International stock market listing, KSH International stock Debut, KSH International IPO, KSH International stock price, ipo alert, ipo market news, केएसएच इंटरनेशनल, आईपीओ

Corona Remedies के अनलिस्टेड स्टॉक ग्रे मार्केट में 291 रुपये के प्रीमियम पर हैं. यह अपर प्राइस बैंड 1,062 रुपये की तुलना में 27% प्रीमियम है. (Freepik)

Corona Remedies Share to List : कोरोना रेमेडीज का स्टॉक 15 दिसंबर को शेयर बाजार में लिस्ट होने जा रहा है. इस आईपीओ को निवेशकों की ओर से बंपर रिस्पांस मिला था और 62,65,41,440 शेयरों के लिए बोली लगी, जबकि ऑफर में सिर्फ 45,71,882 शेयर थे. वहीं ग्रे मार्केट से संकेत मिल रहे हैं कि लिस्टिंग पर यह 27 फीसदी के आस पास रिटर्न दे सकता है.  

सब्सक्रिप्शन स्टेटस

कोरोना रेमेडीज का आईपीओ ओवरआल 137.04 गुना भरा है. 

रिटेल इन्वेस्टर्स (RII) का हिस्सा : 28.73 गुना सब्सक्राइब

QIB (Qualified Institutional Buyers) का हिस्सा : 278.52 गुना सब्सक्राइब

Advertisment

NII (Non-Institutional Investors) का हिस्सा : 208.88 गुना सब्सक्राइब

PPF : इस स्कीम के जरिए आप अपने बच्चे को दे सकते हैं मंथली 60,000 रुपये की एक्स्ट्रा इनकम, क्या हैं नियम

Corona Remedies IPO : GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम)

कोरोना रेमेडीज के आईपीओ को लेकर क्रेज बना हुआ है. कंपनी के अनलिस्टेड स्टॉक ग्रे मार्केट में 291 रुपये के प्रीमियम पर हैं. यह अपर प्राइस बैंड 1,062 रुपये की तुलना में 27 फीसदी प्रीमियम है. यही ट्रेंड रहा तो 1,062 रुपये आईपीओ प्राइस की तुलना में स्टॉक 1,353 रुपये पर लिस्ट हो सकता है. 

Corona Remedies : ब्रोकरेज की क्या है राय

एसबीआई सिक्योरिटीज का कहना है कि कोरोना रेमेडीज की योजना अपने फील्ड फोर्स को बढ़ाने, जियोग्राफिकल विस्तार करने और हॉर्मोन मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी शुरू करने की है जो इसके मौजूदा नेट ब्लॉक को दोगुना करेगी. यह फैसिलिटी वित्त वर्ष 2027 में शुरू हो सकती है और इससे कंपनी के अगले चरण की ग्रोथ मिलने की उम्मीद है. हेल्दी रिटर्न रेश्यो, बेहतर बैलेंस शीट और पियर्स के हिसाब से वैल्यूएशन का हवाला देते हुए ब्रोकरेज फर्म कंपनी पर पॉजिटिव है.

ICICI Pru AMC IPO : निवेशकों का कैसा है रिस्पांस, जीएमपी बढ़कर 7%, ब्रोकरेज ने दी निवेश की सलाह

Corona Remedies का बिजनेस

अगस्त 2004 में स्थापित हुई कोरोना रेमेडीज लिमिटेड एक फार्मास्युटिकल कंपनी है जो महिलाओं की हेल्थकेयर, कार्डियोलॉजी, पेन मैनेजमेंट, यूरोलॉजी और दूसरे इलाज के क्षेत्रों में प्रोडक्ट डेवलप, मैन्युफैक्चर और मार्केटिंग करती है. 30 जून 2025 तक कंपनी के डाइवर्स पोर्टफोलियो में महिलाओं की हेल्थकेयर, कार्डियो-डायबिटीज, पेन मैनेजमेंट, यूरोलॉजी और मल्टीस्पेशियलिटी फार्मास्यूटिकल्स (जिसमें विटामिन/मिनरल्स/न्यूट्रिशन, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल और रेस्पिरेटरी शामिल हैं) जैसे इलाज के क्षेत्रों में 71 ब्रांड शामिल हैं.

(Disclaimer: यहां आईपीओ के बारे में जानकारी दी गई है. आईपीओ को लेकर विचार ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दिए गए हैं. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेशके पहले एक्सपर्ट की राय लें.)

Corona Remedies IPO