/financial-express-hindi/media/media_files/2025/05/29/C5pmkJVHJgxDj8kPKCpl.jpg)
Corona Remedies IPO : कोरोना रेमेडीज के स्टॉक ने आज 15 दिसंबर को शेयर बाजार में मजबूत एंट्री की है. (Freepik)
Corona Remedies Share Market Listing News : महिलाओं की हेल्थकेयर से जुड़ी प्रोडक्ट बनाने वाली फार्मा कंपनी कोरोना रेमेडीज के स्टॉक ने आज 15 दिसंबर को शेयर बाजार में मजबूत एंट्री की है. कंपनी का स्टॉक बीएसई पर 1,452 रुपये पर लिस्ट हुआ, जबकि आईपीओ प्राइस 1,062 रुपये था. यानी लिस्टिंग पर उन निवेशकों को 37 फीसदी का मुनाफा हुआ है, जिन्हें आईपीओ में शेयर मिले थे. आईपीओ को निवेशकों की ओर से बंपर रिस्पांस मिला था और 62,65,41,440 शेयरों के लिए बोली लगी, जबकि ऑफर में सिर्फ 45,71,882 शेयर थे. वहीं ग्रे मार्केट से भी मजबूत लिस्टिंग के संकेत मिल रहे थे.
आईपीओ सब्सक्रिप्शन स्टेटस
कोरोना रेमेडीज (Corona Remedies) का आईपीओ ओवरआल 137.04 गुना भरा है.
रिटेल इन्वेस्टर्स का हिस्सा : 28.73 गुना सब्सक्राइब
QIB (Qualified Institutional Buyers) का हिस्सा : 278.52 गुना सब्सक्राइब
NII (Non-Institutional Investors) का हिस्सा : 208.88 गुना सब्सक्राइब
Corona Remedies IPO : लिस्टिंग के पहले क्या था GMP?
लिस्टिंग के पहले कोरोना रेमेडीज को लेकर ग्रे मार्केट से भी मजबूत संकेत मिल रहे थे. कंपनी के अनलिस्टेड स्टॉक ग्रे मार्केट में 340 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेंड कर रहे थे. यह अपर प्राइस बैंड 1,062 रुपये की तुलना में 32 फीसदी प्रीमियम है.
Corona Remedies : आउटलुक पर ब्रोकरेज
एसबीआई सिक्योरिटीज का कहना है कि कोरोना रेमेडीज की योजना अपने फील्ड फोर्स को बढ़ाने, जियोग्राफिकल विस्तार करने और हॉर्मोन मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी शुरू करने की है जो इसके मौजूदा नेट ब्लॉक को दोगुना करेगी. यह फैसिलिटी वित्त वर्ष 2027 में शुरू हो सकती है और इससे कंपनी के अगले चरण की ग्रोथ मिलने की उम्मीद है. हेल्दी रिटर्न रेश्यो, बेहतर बैलेंस शीट और पियर्स के हिसाब से वैल्यूएशन का हवाला देते हुए ब्रोकरेज फर्म कंपनी पर पॉजिटिव है.
Corona Remedies का बिजनेस
अगस्त 2004 में स्थापित हुई कोरोना रेमेडीज लिमिटेड एक फार्मास्युटिकल कंपनी है जो महिलाओं की हेल्थकेयर, कार्डियोलॉजी, पेन मैनेजमेंट, यूरोलॉजी और दूसरे इलाज के क्षेत्रों में प्रोडक्ट डेवलप, मैन्युफैक्चर और मार्केटिंग करती है. 30 जून 2025 तक कंपनी के डाइवर्स पोर्टफोलियो में महिलाओं की हेल्थकेयर, कार्डियो-डायबिटीज, पेन मैनेजमेंट, यूरोलॉजी और मल्टीस्पेशियलिटी फार्मास्यूटिकल्स (जिसमें विटामिन/मिनरल्स/न्यूट्रिशन, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल और रेस्पिरेटरी शामिल हैं) जैसे इलाज के क्षेत्रों में 71 ब्रांड शामिल हैं.
(Disclaimer: यहां आईपीओ के बारे में जानकारी दी गई है. आईपीओ को लेकर विचार ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दिए गए हैं. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेशके पहले एक्सपर्ट की राय लें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us