/financial-express-hindi/media/media_files/2024/12/05/O6KviqtBYdDi4QqQN344.jpg)
Fujiyama Power IPO News : कंपनी के पास पूरे देश में फैला हुआ डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और अच्छी सर्विस टीम है. (Pixabay)
Fujiyama Power Stock Market Listing : छत पर लगने वाले सोलर प्रोडक्ट (रूफटॉप सोलर प्रोडक्ट्स) और सॉल्यूशंस बनाने वाली कंपनी, फुजियामा पावर सिस्टम्स के शेयरों में आज से ट्रेडिंग शुरू हो गई है. हालांकि स्टॉक ने अपने डेब्यू पर निवेशकों को निराश किया है. आईपीओ प्राइस 228 रुपये के बदले स्टॉक की लिस्टिंग बीएसई पर 218 रुपये के भाव पर हुई. यानी आईपीओ प्राइस से 4 फीसदी नीचे. आईपीओ का साइज 828 करोड़ रुपये था और इसे ठीक ठाक रिस्पांस मिला था.
GST छूट और रेट कट से लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर को बूस्ट; Max Financial, HDFC Life और SBI Life टॉप पिक्स
2.21 गुना हुआ था सब्सक्राइब
फुजियामा पावर सिस्टम्स का आईपीओ आरेवरआल 2.21 गुना सब्सक्राइब हुआ था. QIB के लिए रिजर्व हिस्सा 5.24 गुना भरा था. NII के लिए रिजर्व हिस्सा 0.92 गुना भरा था. जबकि रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व हिस्सा 1.05 गुना और कर्मचारियों के लिए रिजर्व हिस्सा 1.55 गुना भरा था.
कंपनी की ताकत (Strengths)
विभिन्न प्रकार के उत्पादों का संग्रह : कंपनी के पास अलग-अलग कैटेगरीज में कई तरह के उत्पाद हैं.
मजबूत रिसर्च और टेक्नोलॉजी : कंपनी नई तकनीक और रिसर्च (R&D) में आगे है, जिससे उसे प्रतिस्पर्धा में बढ़त मिलती है.
बड़ा डिस्ट्रीब्यूशन और सर्विस नेटवर्क : कंपनी के पास पूरे देश में फैला हुआ डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और अच्छी सर्विस टीम है.
ब्रोकरेज हाउस SMIFS ने इसे लॉन्ग टर्म के लिए इसे मजबूत निवेश अवसर बताया है. ब्रोकरेज के अनुसार की रतलाम यूनिट, दादरी एक्सपेंशन और उत्पादन क्षमता बढ़ने से अगले 3-4 सालों में रेवेन्यू दोगुना होने की उम्मीद है.
रियल्टी स्टॉक लोढ़ा डेवलपर्स दे सकता है 58% रिटर्न, मोतीलाल ओसवाल ने गिनाए पॉजिटिव फैक्टर्स
कंपनी के साथ रिस्क फैक्टर
उत्तरी भारत के मैन्युफैक्चरिंग बेस पर निर्भरता : कंपनी का ज्यादातर उत्पादन (मैन्युफैक्चरिंग) उत्तर भारत में होता है, जिससे किसी क्षेत्रीय समस्या का असर पूरे बिजनेस पर पड़ सकता है.
चीन से आयात पर निर्भरता : कंपनी अपने कुछ कच्चे माल और पार्ट्स चीन से मंगाती है, जिससे सप्लाई में रुकावट या कीमत बढ़ने का खतरा रहता है.
रिटेल बिक्री में क्षेत्रीय एकाग्रता : कंपनी की ज्यादातर रिटेल बिक्री कुछ खास क्षेत्रों तक सीमित है, जिससे मार्केट विस्तार (एक्सपेंशन) सीमित हो सकता है.
Tata Motors PV vs CV: किस डिवीजन के स्टॉक में ज्यादा पोटेंशियल? निवेशकों के लिए बड़ा सवाल
कंपनी के बारे में
कंपनी की शुरूआत 2017 में हुई थी.
काम का क्षेत्र : रूफटॉप सोलर इंडस्ट्री - ऑन-ग्रिड, ऑफ-ग्रिड और हाइब्रिड सोलर सिस्टम बनाना.
उत्पाद : 522 से ज्यादा अलग-अलग प्रोडक्ट (SKU), जिनमें सोलर इन्वर्टर, पैनल और बैटरी शामिल हैं.
डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क : 725 से ज्यादा डिस्ट्रीब्यूटर्स, 5,546 डीलर्स, 1,100 “Shoppe” फ्रेंचाइजी स्टोर्स, साथ ही, 602 प्रशिक्षित इंजीनियर, जो सर्विस और टेक्निकल सपोर्ट देते हैं.
(Disclaimer: यहां आईपीओ लिस्टिंग के बारे में जानकारी दी गई है. आईपीओ को लेकर सलाह एक्सपर्ट या ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दिए गए हैं. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us