scorecardresearch

Fujiyama Power IPO में आज अलॉटमेंट का दिन, आपको शेयर मिले या नहीं? ऐसे कर सकेंगे चेक

Fujiyama Power IPO : 13 से 17 नवंबर के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुले फूजियामा पावर सिस्टम्स के 828 करोड़ रुपये के आईपीओ में आज अलॉटमेंट होने की संभावना है. आपको शेयर मिले या नहीं यहां बताए गए स्टेप की मदद से चेक कर सकते हैं.

Fujiyama Power IPO : 13 से 17 नवंबर के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुले फूजियामा पावर सिस्टम्स के 828 करोड़ रुपये के आईपीओ में आज अलॉटमेंट होने की संभावना है. आपको शेयर मिले या नहीं यहां बताए गए स्टेप की मदद से चेक कर सकते हैं.

author-image
Mithilesh Kumar
New Update
Fujiyama Solar Power IPO Allotment Status Canva

Fujiyama Power IPO : सब्सक्रिप्शन के लिए यह आईपीओ 13 नवंबर से लेकर 17 नवंबर यानी कल तक खुला था. (Image: Canva)

Fujiyama Power Systems IPO Allotment Status: फूजियामा पावर सिस्टम्स (Fujiyama Power Systems IPO) के 828 करोड़ रुपये के आईपीओ में आज अलॉटमेंट होने की संभावना है. सब्सक्रिप्शन के लिए 13 से 17 नवंबर के बीच खुले इस इश्यू में अगर आपने बोली लगाई है तो आपका इंतजार अब लगभग खत्म है. कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट आज होने की संभावना है और इसकी लिस्टिंग 20 नवंबर को तय है. 

कंपनी ने आईपीओ के लिए प्रति शेयर प्राइस बैंड 216 से 228 रुपये रखा था. अब जानिए ऑनलाइन आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के तरीके के बारे में.

Advertisment

आपको शेयर मिले या नहीं? ऐसे कर सकेंगे चेक

BSE वेबसाइट से चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • सबसे पहले BSE की वेबसाइट bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं.
  • ‘Issue Type’ में ‘Equity’ चुनें.
  • ‘Issue Name’ की ड्रॉपडाउन लिस्ट से ‘Fujiyama Power Systems’ सेलेक्ट करें.
  • अपना Application Number या PAN नंबर दर्ज करें.
  • कैप्चा को वेरिफाई करें और ‘Search’ पर क्लिक करें.

NSE वेबसाइट से चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • NSE के IPO एप्लीकेशन ट्रैकिंग पेज nseindia.com/invest/check-application-status पर जाएं.
  • वहां ‘Equity and SME IPO Bid Details’ पर क्लिक करें.
  • लिस्ट में से ‘Fujiyama Power Systems’ चुनें.
  • Application Number और PAN जैसी डिटेल्स भरें.
  • सबमिट करने पर आपको अलॉटमेंट स्टेटस दिखेगा.

रजिस्ट्रार MUFG Intime की वेबसाइट से चेक करें

  • रजिस्ट्रार की आधिकारिक वेबसाइट https://in.mpms.mufg.com/Initial_Offer/public-issues.html पर जाएं. 
  • फिर ड्रॉपडाउन में कंपनी का नाम ‘Fujiyama Power Systems’ टाइप करें.
  • PAN, एप्लीकेशन नंबर, DP ID/Client ID या बैंक अकाउंट नंबर में से कोई एक जानकारी भरें.
  • फिर ‘Search’ बटन पर क्लिक करके अपना अलॉटमेंट स्टेटस जानें.

Also read : NPS LC50 : 10,000 रुपये मंथली निवेश से 25 साल में 1 करोड़ फंड, साथ ही 50,000 रुपये आजीवन पेंशन

फूजियामा पावर सिस्टम्स के IPO को निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली और बोली बंद होने तक कुल सब्सक्रिप्शन 2.21 गुना रहा, जिसमें QIBs का हिस्सा 5.24 गुना, NIIs का 0.92 गुना और रिटेल निवेशकों का 1.05 गुना रहा.

अनलिस्ट्रेड ग्रे मार्केट की बात करें तो इस IPO का GMP करीब 1.5 रुपये के आसपास ट्रेंड कर रहा है, जिससे लिस्टिंग के समय शेयर के लगभग 229.5 रुपये पर खुलने की उम्मीद है, हालांकि यह सिर्फ अनुमान है क्योंकि GMP अनऑफिशियल होता है और हमेशा सही साबित नहीं होता.

Also read : EPFO ने बढ़ाई पैसिव फंड की रफ्तार, ETFs और इंडेक्स फंड बने निवेशकों की पहली पसंद

इस IPO के जरिए कंपनी ने 828 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा था, जिसका प्राइस बैंड 216 से 228 रुपये तय किया गया था. इश्यू को Motilal Oswal Investment Advisors मैनेज कर रहे हैं और MUFG Intime रजिस्ट्रार की भूमिका में है. अलॉटमेंट पूरी होने के बाद शेयर 20 नवंबर को NSE और BSE पर लिस्ट होंगे.

Ipo