/financial-express-hindi/media/media_files/2024/12/05/O6KviqtBYdDi4QqQN344.jpg)
Fujiyama Power IPO News : रतलाम यूनिट, दादरी एक्सपेंशन और उत्पादन क्षमता बढ़ने से अगले 3-4 सालों में रेवेन्यू दोगुना होने की उम्मीद है. (Pixabay)
Fujiyama Power IPO Review : छत पर लगने वाले सोलर प्रोडक्ट (रूफटॉप सोलर प्रोडक्ट्स) और सॉल्यूशंस बनाने वाली कंपनी, फुजियामा पावर सिस्टम्स का आईपीओ आज 13 नवंबर 2025 से पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है. इसमें 17 नवंबर तक सब्सक्राइब किया जा सकता है. कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 216 से 228 रुपये प्रति शेयर तय किया है. आईपीओ का साइज 828 करोड़ रुपये है.
इसमें 2.63 करोड़ नए शेयरों की बिक्री से 600 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे. जबकि ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत 228 करोड़ रुपये वैल्यू के 1 करोड़ शेयर बेचे जाएंगे. शेयर अलॉटमेंट 18 नवंबर को और इसकी स्टॉक मार्केट लिस्टिंग (NSE और BSE पर) 20 नवंबर 2025 को होनी है. एक लॉट में 65 शेयर होंगे. IPO का रजिस्ट्रार MUFG Intime India, जबकि लीड मैनेजर मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स और SBI कैपिटल मार्केट है.
Va Tech Wabag : शेयर में 42% अपसाइड टारगेट, मजबूत ऑर्डर बुक से बढ़ा भरोसा
कंपनी की ताकत (Strengths)
विभिन्न प्रकार के उत्पादों का संग्रह : कंपनी के पास अलग-अलग कैटेगरीज में कई तरह के उत्पाद हैं.
मजबूत रिसर्च और टेक्नोलॉजी : कंपनी नई तकनीक और रिसर्च (R&D) में आगे है, जिससे उसे प्रतिस्पर्धा में बढ़त मिलती है.
बड़ा डिस्ट्रीब्यूशन और सर्विस नेटवर्क : कंपनी के पास पूरे देश में फैला हुआ डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और अच्छी सर्विस टीम है.
Venus Pipes का स्टॉक दे सकता है 83% रिटर्न, नुवामा ने क्यों दिया इतना हाई टारगेट
कंपनी के साथ रिस्क फैक्टर
उत्तरी भारत के मैन्युफैक्चरिंग बेस पर निर्भरता : कंपनी का ज्यादातर उत्पादन (मैन्युफैक्चरिंग) उत्तर भारत में होता है, जिससे किसी क्षेत्रीय समस्या का असर पूरे बिजनेस पर पड़ सकता है.
चीन से आयात पर निर्भरता : कंपनी अपने कुछ कच्चे माल और पार्ट्स चीन से मंगाती है, जिससे सप्लाई में रुकावट या कीमत बढ़ने का खतरा रहता है.
रिटेल बिक्री में क्षेत्रीय एकाग्रता : कंपनी की ज्यादातर रिटेल बिक्री कुछ खास क्षेत्रों तक सीमित है, जिससे मार्केट विस्तार (एक्सपेंशन) सीमित हो सकता है.
शेयरों का एलोकेशन
कंपनी के RHP के अनुसार:
अधिकतम 50% शेयर बड़े संस्थागत निवेशकों (QIBs) के लिए रिजर्व हैं.
कम से कम 35% शेयर रिटेल निवेशकों (Retail Investors) के लिए रिजर्व हैं.
कम से कम 15% शेयर गैर-संस्थागत निवेशकों (NIIs) के लिए रिजर्व किए गए हैं.
Trent : 1 साल के हाई से 38% डिस्काउंट पर आया स्टॉक, क्या निवेश का है अच्छा मौका?
कंपनी के बारे में
कंपनी की शुरूआत 2017 में हुई थी.
काम का क्षेत्र : रूफटॉप सोलर इंडस्ट्री - ऑन-ग्रिड, ऑफ-ग्रिड और हाइब्रिड सोलर सिस्टम बनाना.
उत्पाद : 522 से ज्यादा अलग-अलग प्रोडक्ट (SKU), जिनमें सोलर इन्वर्टर, पैनल और बैटरी शामिल हैं.
डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क : 725 से ज्यादा डिस्ट्रीब्यूटर्स, 5,546 डीलर्स, 1,100 “Shoppe” फ्रेंचाइजी स्टोर्स, साथ ही, 602 प्रशिक्षित इंजीनियर, जो सर्विस और टेक्निकल सपोर्ट देते हैं.
कहां होगा फंड का इस्तेमाल
कंपनी के RHP के अनुसार आईपीओ से जुटाई गई रकम में 180 करोड़ रुपये का इस्तेमाल मध्य प्रदेश के रतलाम में नई मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री लगाने के लिए किया जाएगा. 275 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी के कुछ कर्ज चुकाने में, जबकि बाकी राशि का इस्तेमाल सामान्य कारोबारी जरूरतों के लिए किया जाएगा.
Suzlon share target : 100 रुपये से सस्ते इस शेयर में कमाई का मौका, 70 से 76 रुपये का मिला टारगेट
लंबी अवधि के निवेशक लगा सकते हैं पैसा
ब्रोकरेज हाउस SMIFS ने इस IPO में निवेश की सलाह दी है, लेकिन उन निवेशकों के लिए जो लंबी अवधि तक शेयर रखना चाहते हैं. लॉन्ग टर्म के लिए इसे मजबूत निवेश अवसर बताया है. ब्रोकरेज के अनुसार की रतलाम यूनिट, दादरी एक्सपेंशन और उत्पादन क्षमता बढ़ने से अगले 3-4 सालों में रेवेन्यू दोगुना होने की उम्मीद है.
(Disclaimer: यहां आईपीओ के बारे में जानकारी दी गई है. आईपीओ को लेकर सलाह एक्सपर्ट या ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दिए गए हैं. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us