scorecardresearch

Best Stocks to buy for Short Terms : 1 लाख निवेश पर सिर्फ 30 दिन में 13,000 रुपये तक मुनाफा? इन 3 स्‍टॉक में आने वाली है रैली

Top 3 Short Term Stocks for High Returns: अगर आप बाजार में शॉर्ट टर्म के लिए पैसा लगाकर 3 से 4 हफ्तों में हाई रिटर्न चाहते हैं, तो आपके पास अच्‍छा मौका है. कुछ मजबूत फंडामेंटल वाले स्‍टॉक रैली दिखाने को तैयार हैं.

Top 3 Short Term Stocks for High Returns: अगर आप बाजार में शॉर्ट टर्म के लिए पैसा लगाकर 3 से 4 हफ्तों में हाई रिटर्न चाहते हैं, तो आपके पास अच्‍छा मौका है. कुछ मजबूत फंडामेंटल वाले स्‍टॉक रैली दिखाने को तैयार हैं.

author-image
Sushil Tripathi
New Update
short term stocks idea, axis securities short term picks, short term investment, best stocks for 1 month, stocks set to rally, शॉर्ट टर्म के लिए 3 स्‍टॉक, Stocks to Buy

Best Stocks to Buy : फंडामेंटली मजबूत कुछ स्‍टॉक आने वाले 1 महीने के अंदर तेज रैली दिखाने को तैयार हैं. (Pixabay)

Short Term Investing Funds List: क्‍या आप बाजार में शॉर्ट टर्म के लिए पैसा लगाकर 3 से 4 हफ्तों में हाई रिटर्न चाहते हैं. अगर हां तो आपके पास अच्‍छा मौका है. फंडामेंटली मजबूत कुछ स्‍टॉक आने वाले 1 महीने के अंदर तेज रैली दिखाने को तैयार (Stocks to Buy) हैं. ब्रोकरेज हाउस एक्सिस सिक्‍योरिटीज ने ऐसे 3 शेयरों की लिस्‍ट (Stock Tips) दी है, जो अगले 21 से 28 दिनों में करंट प्राइस से 10 से 13 फीसदी तक मजबूत हो सकते हैं.

यानी आप 1 महीने के लिए (Short Term Investment) बाजार में 1 लाख रुपये लगाकर उस पर 13,000 रुपये तक मुनाफा कमा सकते हैं. ये शेयर ब्रेक आउट के बाद टेक्निकल चार्ट पर मजबूत दिख रहे हैं और इनमें तेजी बने रहने के संकेत मिल रहे हैं.  इन शेयरों की लिस्‍ट में सन फार्मा (Sun Pharmaceutical Industries), गार्डेन रिच शिपबिल्‍डर्स एंड इंजीनियर्स (Garden Reach Shipbuilders & Engineers) और परसिस्‍टेंट सिस्‍टम (Persistent Systems) शामिल हैं.

Advertisment

MRF : क्या एमआरएफ की प्राइसिंग पावर हुई कमजोर? मोतीलाल ओसवाल ने शेयर में भारी गिरावट की जताई आशंका

Sun Pharmaceutical Industries

CMP : 1757 रुपये 
Buy Range : 1745-1711 रुपये
Stop loss : 1665 रुपये
Upside : 7% –10%

सनफार्मा ने 1,750 के लेवल के करीब अपने फालिंग चैनल का मजबूती से ब्रेकआउट किया है, और वीकली चार्ट पर एक मजबूत बुलिश कैंडल बना है. यह संकेत देता है कि स्टॉक का गिरावट वाला दौर खत्म हो गया है और अब मिड-टर्म अपट्रेंड शुरू हो चुका है.

स्टॉक ने वीकली ऊपरी बोलिंजर बैंड के ऊपर क्लोजिंग दी है, जो एक नया खरीद संकेत देता है. मोमेंटम इंडिकेटर्स भी इस तेजी को सपोर्ट कर रहे हैं. वीकली RSI ने अपने डाउनवर्ड ट्रेंडलाइन को ऊपर की ओर तोड़ दिया है, यह एक लीडिंग संकेत है, जो नए मोमेंटम की पुष्टि करता है.

RSI का 50 से ऊपर होना और सिग्नल लाइन के ऊपर टिके रहना दर्शाता है कि सेटअप मजबूत और पॉजिटिव है. यह शेयर 1 महीने के अंदर 1,855 से 1,895 का स्‍तर दिखा सकता है. 

Tata Motors PV के शेयरों में आ सकती है 20% गिरावट, मोतीलाल ओसवाल ने Sell करने की दी सलाह

Garden Reach Shipbuilders & Engineers

CMP : 2897 रुपये
Buy Range : 2880-2824 रुपये
Stop loss : 2690 रुपये
Upside : 11%–13%

गार्डेन रिच शिपबिल्‍डर्स एंड इंजीनियर्स ने 1,185 से 3,532 की रैली के 50% फिबोनाची रिट्रेसमेंट लेवल 2,384 के ऊपर मजबूत पकड़ बनाए रखी है और वहां से तेजी से उछाल दिखाया है. यह दर्शाता है कि हाल की गिरावट के बाद स्टॉक में मजबूत रिकवरी शुरू हो गई है. स्टॉक ने मिड टर्म के डाउनवर्ड ट्रेंडलाइन (जो जून 2025 से 2,600 के आसपास बनी थी) को भी ऊपर की तरफ तोड़ दिया है, इससे तेजी का संकेत और मजबूत हो गया है.

Trent : 1 साल के हाई से 38% डिस्काउंट पर आया स्टॉक, क्या निवेश का है अच्छा मौका?

ब्रेकआउट के दौरान वॉल्यूम में बढ़त दिखाती है कि मार्केट की भागीदारी और भरोसा दोनों मजबूत हैं. मोमेंटम इंडिकेटर्स भी यही मजबूती दिखा रहे हैं. वीकली RSI 50 के ऊपर बना हुआ है और अपने रेफरेंस लाइन से ऊपर ट्रेंड कर रहा है, जो लगातार बढ़ते मोमेंटम और बुलिश आउटलुक की पुष्टि करता है. यह शेयर 1 महीने के अंदर 3,175 से 3,220 का स्‍तर दिखा सकता है. 

Persistent Systems Ltd.

CMP : 6101 रुपये
Buy Range : 6050-5930 रुपये
Stop loss : 5695 रुपये
Upside : 10%–13%

Venus Pipes का स्टॉक दे सकता है 83% रिटर्न, नुवामा ने क्यों दिया इतना हाई टारगेट

परसिस्‍टेंट सिस्‍टम ने 6,000 के लेवल के आसपास अपनी डाउनवर्ड स्लोपिंग ट्रेंडलाइन के ऊपर एक मजबूत ब्रेकआउट दिया है, जो यह संकेत करता है कि मिड टर्म का अपट्रेंड जारी है. डेली चार्ट पर स्टॉक हायर हाई–हायर लो पैटर्न बना रहा है और अपनी अपवर्ड ट्रेंडलाइन के ऊपर टिके रहने से शॉर्ट-टर्म में भी पॉजिटिव संकेत दिखा रहा है.

स्टॉक अपने 20, 50, 100 और 200-दिन के SMA के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो मजबूत मोमेंटम और अच्छे ट्रेंड स्ट्रक्चर का संकेत है. मोमेंटम इंडिकेटर्स भी तेजी का समर्थन कर रहे हैं. वीकली RSI ने 61 के हॉरिजॉन्टल रेजिस्टेंस को तोड़ा है और अपनी रेफरेंस लाइन के ऊपर बना हुआ है, जो बुलिश सेंटिमेंट को और मजबूत करता है. यह शेयर 1 महीने के अंदर 6,585 से 6,750 का स्‍तर दिखा सकता है.

(Disclaimer: स्टॉक को लेकर सलाह एक्सपर्ट या ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दिए गए हैं. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)

Sun Pharma Stock Tips Persistent Systems Stocks to Buy Short Term Investment