/financial-express-hindi/media/media_files/2025/01/23/OqBpAAGppIOcZ2pozqwG.jpg)
Gallard Steel : आईपीओ को निवेशकों ने हाथों हाथ लिया और यह साल के सबसे ज्यादा सब्सक्राइब होने वाले आईपीओ की लिस्ट में शामिल हो गया. (Pixabay)
Gallard Steel Share Allotment Today : इंजीनियर्ड स्टील कास्टिंग के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी गैलार्ड स्टील लिमिटेड के आईपीओ में आज सफल निवेशकों को शेयर अलॉट होने जा रहे हैं. फिलहाल आईपीओ बंद होने के बाद ग्रे मार्केट में इसके अनलिस्टेड शेयरों का भाव काफी ऊंचा हो गया है. 19 से 21 नवंबर के बीच खुले इस आईपीओ को निवेशकों ने हाथों हाथ लिया और यह साल के सबसे ज्यादा सब्सक्राइब होने वाले आईपीओ की लिस्ट में शामिल हो गया है. मजबूत लिस्टिंग की उम्मीद को देखते हुए आवेदकों को अब शेयर अलॉटमेंट का इंतजार होगा. आप अपना स्टेटस आसानी से चेक कर सकते हैं.
SIP Chart : 10 करोड़ फंड के लिए 12% CAGR पर कितनी मंथली एसआईपी जरूरी, उम्र के हिसाब से चार्ट
करीब 376 गुना हुआ था सब्सक्राइब
गैलार्ड स्टील लिमिटेड आईपीओ को निवेशकों की ओर से बंपर रिस्पांस मिला था. यह आईपीओ ओवरआल 375.54 गुना सब्सक्राइब हुआ है. इसे रिटेल कैटेगरी में 351.58 गुना बोली मिली है. एनआईआई कैटेगरी में यह 624.56 गुना सब्सक्राइब हुआ और क्यूआईबी कैटेगरी में 228.48 गुना सब्सक्रिप्शन मिला.
ग्रे मार्केट में प्रीमियम बढ़कर 47% हुआ
ग्रे मार्केट में इस इश्यू को लेकर जमकर क्रेज देखने को मिला है. कंपनी के अनलिस्टेड स्टॉक ग्रे मार्केट में अभी 70 रुपये बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं. यह अपर प्राइस बैंड 150 रुपये के लिहाज से 47 फीसदी प्रीमियम है. यही ट्रेंड रहा तो 26 नवंबर 2025 को शेयर लिस्टिंग (stock market listing) पर 45 से 48 फीसदी के बीच रिटर्न दे सकता है.
GST छूट और रेट कट से लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर को बूस्ट; Max Financial, HDFC Life और SBI Life टॉप पिक्स
BSE वेबसाइट से चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस
सबसे पहले BSE की वेबसाइट bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं.
‘Issue Type’ में ‘Equity’ चुनें.
‘Issue Name’ की ड्रॉपडाउन लिस्ट से ‘Gallard Steel Limited’ सेलेक्ट करें.
अपना Application Number या PAN नंबर दर्ज करें.
कैप्चा को वेरिफाई करें और ‘Search’ पर क्लिक करें.
NSE वेबसाइट से चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस
NSE के IPO एप्लीकेशन ट्रैकिंग पेज nseindia.com/invest/check-application-status पर जाएं.
वहां ‘Equity and SME IPO Bid Details’ पर क्लिक करें.
लिस्ट में से ‘Gallard Steel Limited’ चुनें.
Application Number और PAN जैसी डिटेल्स भरें.
सबमिट करने पर आपको अलॉटमेंट स्टेटस दिखेगा.
रियल्टी स्टॉक लोढ़ा डेवलपर्स दे सकता है 58% रिटर्न, मोतीलाल ओसवाल ने गिनाए पॉजिटिव फैक्टर्स
रजिस्ट्रार Ankit Consultancy की वेबसाइट से चेक करें
Ankit Consultancy की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
https://www.ankitonline.com
फिर ड्रॉपडाउन में कंपनी का नाम ‘Gallard Steel Limited’ टाइप करें.
PAN, एप्लीकेशन नंबर, DP ID/Client ID या बैंक अकाउंट नंबर में से कोई एक जानकारी भरें.
फिर ‘Search’ बटन पर क्लिक करके अपना अलॉटमेंट स्टेटस जानें.
गैलार्ड स्टील लिमिटेड के बारे में
साल 2015 में स्थापित गैलार्ड स्टील लिमिटेड, इंजीनियर्ड स्टील कास्टिंग के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी है. यह माइल्ड स्टील, SGCI और लो एलॉय कास्टिंग जैसे उत्पाद बनाती है, जो रेलवे, डिफेंस, पावर जनरेशन और अन्य भारी इंजीनियरिंग इंडस्ट्री के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं. गैलार्ड स्टील तैयार-टू-यूज कंपोनेंट्स, असेंबली और सब-असेंबली का उत्पादन करती है, जिन्हें सीधे बड़े औद्योगिक सेक्टरों में उपयोग किया जाता है.
गैलार्ड स्टील रेलवे ट्रैक्शन मोटर पार्ट्स, डिफेंस क्रेडल्स, पावर जनरेशन के लिए गाइड वेन और इंडस्ट्रियल मशीनरी लाइनर्स जैसे अहम कंपोनेंट्स की आपूर्ति करती है. कंपनी के उत्पाद रेलवे, रक्षा, पावर सेक्टर और भारी इंजीनियरिंग उद्योगों में व्यापक रूप से उपयोग किए जाते हैं.
Tata Motors PV vs CV: किस डिवीजन के स्टॉक में ज्यादा पोटेंशियल? निवेशकों के लिए बड़ा सवाल
कंपनी के फाइनेंशियल
गैलार्ड स्टील लिमिटेड का 31 मार्च 2025 को समाप्त फाइनेंशियल ईयर में रेवेन्यू सालाना बेसिस पर 92 फीसदी बढ़कर 53.52 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि फाइनेंशियल ईयर 2024 में यह 27.86 करोड़ रुपये था. इसी अवधि में कंपनी का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) भी 90 फीसदी बढ़कर 6.07 करोड़ रुपये हो गया, जो फाइनेंशियल ईयर 2024 में 3.20 करोड़ रुपये था. मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में 30 सितंबर 2025 को समाप्त अवधि तक कंपनी का रेवेन्यू 32.14 करोड़ रुपये और प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 4.29 करोड़ रुपये है.
(नोट : हमने यहां आईपीओ की लेटेस्ट स्थिति के बारे में जानकारी दी है. यह निवेश को लेकर किसी तरह की सलाह नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए अगर शेयर लिस्ट होने के बाद निवेश को लेकर कोई फैसला करना है तो अपने स्तर पर एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us