scorecardresearch

Gallard Steel बनेगा ब्लॉकबस्टर आईपीओ? 376 गुना सब्सक्रिप्शन के बाद 47% लिस्टिंग गेंस के संकेत

Gallard Steel Set to Stock Market Listing : गैलार्ड स्टील लिमिटेड आईपीओ को निवेशकों की ओर से बंपर रिस्‍पांस मिला था. यह आईपीओ ओवरआल 375.54 गुना सब्सक्राइब हुआ है. इसे रिटेल कैटेगरी में 351.58 गुना बोली मिली है.

Gallard Steel Set to Stock Market Listing : गैलार्ड स्टील लिमिटेड आईपीओ को निवेशकों की ओर से बंपर रिस्‍पांस मिला था. यह आईपीओ ओवरआल 375.54 गुना सब्सक्राइब हुआ है. इसे रिटेल कैटेगरी में 351.58 गुना बोली मिली है.

author-image
Sushil Tripathi
New Update
Meesho IPO, Meesho IPO price band, Upcoming IPO 2025, IPO calendar December 2025, Aequs IPO, Vidya Wires IPO, SME IPO 2025, Mainboard IPO 2025, Upcoming IPO next week, ₹7,000 crore IPO pipeline, IPO fundraising India, Stock market IPO news, IPO grey market trends, IPO investor interest, Indian primary market 2025

Gallard Steel IPO : कंपनी के उत्पाद रेलवे, रक्षा, पावर सेक्टर और भारी इंजीनियरिंग उद्योगों में व्यापक रूप से उपयोग किए जाते हैं. (Image : Freepik)

Gallard Steel to List in Stock Market : इंजीनियर्ड स्टील कास्टिंग के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी गैलार्ड स्टील लिमिटेड का स्टॉक 26 नवंबर 2025 को शेयर बाजार में लिस्ट होने को तैयार है. लिस्टिंग के पहले गैलार्ड स्टील के आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम 47 फीसदी पहुंच गया है. इस आईपीओ को निवेशकों की ओर से मजबूत रिस्पांस मिला था और यह करीब 376 गुना सब्सक्राइब हुआ था. अगर लिस्टिंग पर यही ट्रेंड रहा तो यह आईपीओ भी निवेशकों के लिए ब्लॉकबस्टर साबित होगा.  

Titan, HUL, RBA समेत ये कंज्यूमर स्टॉक 100% तक दे सकते हैं रिटर्न, मोतीलाल ओसवाल ने दिया हाई टारगेट

Advertisment

375 गुना से अधिक हुआ था सब्‍सक्राइब

गैलार्ड स्टील लिमिटेड आईपीओ (IPO) को निवेशकों की ओर से बंपर रिस्‍पांस मिला था. यह आईपीओ ओवरआल 375.54 गुना सब्सक्राइब हुआ है. इसे रिटेल कैटेगरी में 351.58 गुना बोली मिली है. एनआईआई कैटेगरी में यह 624.56 गुना सब्‍सक्राइब हुआ और क्यूआईबी कैटेगरी में 228.48 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. 

Eternal Stock Outlook : ब्रोकरेज ने जोमैटो पर दिया 450 रुपये का टारगेट प्राइस, 50% रिटर्न की उम्मीद

ग्रे मार्केट में 70 रुपये का प्रीमियम

ग्रे मार्केट में इस इश्यू को लेकर जमकर क्रेज देखने को मिल रहा है. कंपनी के अनलिस्टेड स्‍टॉक ग्रे मार्केट में अभी 70 रुपये बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं. यह अपर प्राइस बैंड 150 रुपये के लिहाज से 47 फीसदी प्रीमियम है. यही ट्रेंड रहा तो 26 नवंबर 2025 को शेयर लिस्टिंग (stock market listing) पर 45 से 50 फीसदी के बीच रिटर्न दे सकता है. 

GST छूट और रेट कट से लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर को बूस्ट; Max Financial, HDFC Life और SBI Life टॉप पिक्स

गैलार्ड स्टील लिमिटेड के बारे में

साल 2015 में स्थापित गैलार्ड स्टील लिमिटेड, इंजीनियर्ड स्टील कास्टिंग के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी है. यह माइल्ड स्टील, SGCI और लो एलॉय कास्टिंग जैसे उत्पाद बनाती है, जो रेलवे, डिफेंस, पावर जनरेशन और अन्य भारी इंजीनियरिंग इंडस्‍ट्री के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं. गैलार्ड स्टील तैयार-टू-यूज कंपोनेंट्स, असेंबली और सब-असेंबली का उत्पादन करती है, जिन्हें सीधे बड़े औद्योगिक सेक्टरों में उपयोग किया जाता है.

गैलार्ड स्टील रेलवे ट्रैक्शन मोटर पार्ट्स, डिफेंस क्रेडल्स, पावर जनरेशन के लिए गाइड वेन और इंडस्ट्रियल मशीनरी लाइनर्स जैसे अहम कंपोनेंट्स की आपूर्ति करती है. कंपनी के उत्पाद रेलवे, रक्षा, पावर सेक्टर और भारी इंजीनियरिंग उद्योगों में व्यापक रूप से उपयोग किए जाते हैं.

Tata Motors PV vs CV: किस डिवीजन के स्टॉक में ज्यादा पोटेंशियल? निवेशकों के लिए बड़ा सवाल

कंपनी के फाइनेंशियल 

गैलार्ड स्टील लिमिटेड का 31 मार्च 2025 को समाप्त फाइनेंशियल ईयर में रेवेन्यू सालाना बेसिस पर 92 फीसदी बढ़कर 53.52 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि फाइनेंशियल ईयर 2024 में यह 27.86 करोड़ रुपये था. इसी अवधि में कंपनी का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) भी 90 फीसदी बढ़कर 6.07 करोड़ रुपये हो गया, जो फाइनेंशियल ईयर 2024 में 3.20 करोड़ रुपये था. मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में 30 सितंबर 2025 को समाप्त अवधि तक कंपनी का रेवेन्यू 32.14 करोड़ रुपये और प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 4.29 करोड़ रुपये है.

(नोट : हमने यहां आईपीओ की लेटेस्‍ट स्थिति के बारे में जानकारी दी है. यह निवेश को लेकर किसी तरह की सलाह नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए अगर शेयर लिस्‍ट होने के बाद निवेश को लेकर कोई फैसला करना है तो अपने स्‍तर पर एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें.)

Ipo stock market listing