/financial-express-hindi/media/media_files/SmTlxC4PVRlSWPsLze3O.jpg)
Gallard Steel IPO : गैलार्ड स्टील, इंजीनियर्ड स्टील कास्टिंग के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी है. (Pixabay)
Gallard Steel Strong Debut in Stock Market : इंजीनियर्ड स्टील कास्टिंग के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी गैलार्ड स्टील लिमिटेड का शेयर बाजार में डेब्यू ब्लॉक बस्टर रहा है. कंपनी का स्टॉक​ बीएसई पर 223 रुपये पर लिस्ट हुआ, जबकि आईपीओ प्राइस 150 रुपये था. इस लिहाज से शेयर ने लिस्टिंग पर करीब 49 फीसदी रिटर्न दिया है. वहीं, कारोबार के दौरान यह आईपीओ प्राइस से 56 फीसदी मजबूत हो चुका है. 19 से 21 नवंबर के बीच खुल इस एसएमई आईपी को निवेशकों की ओर से मजबूत रिस्पांस मिला था. वहीं इसका ग्रे मार्केट में प्रीमियम भी हाई बना हुआ था. ऐसे में इसके मजबूत लिस्टिंग की उम्मीद जताई जा रही थी.
375 गुना से अधिक हुआ था सब्सक्राइब
गैलार्ड स्टील लिमिटेड आईपीओ (IPO) को निवेशकों की ओर से बंपर रिस्पांस मिला था. यह आईपीओ ओवरआल 375.54 गुना सब्सक्राइब हुआ. इसे रिटेल कैटेगरी में 351.58 गुना बोली मिली है. एनआईआई कैटेगरी में यह 624.56 गुना सब्सक्राइब हुआ और क्यूआईबी कैटेगरी में 228.48 गुना सब्सक्रिप्शन मिला.
लिस्टिंग के पहले ग्रे मार्केट में प्रीमियम
ग्रे मार्केट में इस इश्यू को लेकर जमकर क्रेज देखने को मिल रहा था. लिस्टिंग के पहले कंपनी के अनलिस्टेड स्टॉक ग्रे मार्केट में 70 रुपये बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे थे. यह अपर प्राइस बैंड 150 रुपये के लिहाज से 47 फीसदी प्रीमियम है. लिस्टिंग (stock market listing) भी इसी ट्रेंड के करीब हुई है.
50 रुपये से सस्ता स्टॉक दे सकता है 63% रिटर्न, उत्कर्ष एसएफबी पर ब्रोकरेज क्यों है बुलिश?
गैलार्ड स्टील लिमिटेड के बारे में
साल 2015 में स्थापित गैलार्ड स्टील लिमिटेड, इंजीनियर्ड स्टील कास्टिंग के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी है. यह माइल्ड स्टील, SGCI और लो एलॉय कास्टिंग जैसे उत्पाद बनाती है, जो रेलवे, डिफेंस, पावर जनरेशन और अन्य भारी इंजीनियरिंग इंडस्ट्री के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं. गैलार्ड स्टील तैयार-टू-यूज कंपोनेंट्स, असेंबली और सब-असेंबली का उत्पादन करती है, जिन्हें सीधे बड़े औद्योगिक सेक्टरों में उपयोग किया जाता है.
GST छूट और रेट कट से लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर को बूस्ट; Max Financial, HDFC Life और SBI Life टॉप पिक्स
गैलार्ड स्टील रेलवे ट्रैक्शन मोटर पार्ट्स, डिफेंस क्रेडल्स, पावर जनरेशन के लिए गाइड वेन और इंडस्ट्रियल मशीनरी लाइनर्स जैसे अहम कंपोनेंट्स की आपूर्ति करती है. कंपनी के उत्पाद रेलवे, रक्षा, पावर सेक्टर और भारी इंजीनियरिंग उद्योगों में व्यापक रूप से उपयोग किए जाते हैं.
Titan, HUL, RBA समेत ये कंज्यूमर स्टॉक 100% तक दे सकते हैं रिटर्न, मोतीलाल ओसवाल ने दिया हाई टारगेट
कंपनी के फाइनेंशियल
गैलार्ड स्टील लिमिटेड का 31 मार्च 2025 को समाप्त फाइनेंशियल ईयर में रेवेन्यू सालाना बेसिस पर 92 फीसदी बढ़कर 53.52 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि फाइनेंशियल ईयर 2024 में यह 27.86 करोड़ रुपये था. इसी अवधि में कंपनी का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) भी 90 फीसदी बढ़कर 6.07 करोड़ रुपये हो गया, जो फाइनेंशियल ईयर 2024 में 3.20 करोड़ रुपये था. मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में 30 सितंबर 2025 को समाप्त अवधि तक कंपनी का रेवेन्यू 32.14 करोड़ रुपये और प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 4.29 करोड़ रुपये है.
(नोट : हमने यहां आईपीओ की लेटेस्ट स्थिति के बारे में जानकारी दी है. यह निवेश को लेकर किसी तरह की सलाह नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए अगर शेयर लिस्ट होने के बाद निवेश को लेकर कोई फैसला करना है तो अपने स्तर पर एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us