scorecardresearch

Groww का IPO 16 गुना सब्‍सक्राइब, रिटेल हिस्सा 900% भरा, आपने किया निवेश?

Groww IPO Listing Prediction : कंपनी का अनलिस्टेड स्टॉक ग्रे मार्केट में करीब 11 रुपये के प्रीमियम चल रहा है, यानी अपर प्राइस बैंड 100 रुपये से 11% प्रीमियम पर. यही ट्रेंड रहा तो स्टॉक 110 - 115 रुपये पर लिस्ट हो सकता है.

Groww IPO Listing Prediction : कंपनी का अनलिस्टेड स्टॉक ग्रे मार्केट में करीब 11 रुपये के प्रीमियम चल रहा है, यानी अपर प्राइस बैंड 100 रुपये से 11% प्रीमियम पर. यही ट्रेंड रहा तो स्टॉक 110 - 115 रुपये पर लिस्ट हो सकता है.

author-image
Sushil Tripathi
एडिट
New Update
Groww IPO Subscription Status, Groww IPO Subscription Status Day 3, Groww IPO review, Groww IPO subscribe rating, Groww IPO GMP (Grey Market Premium), Groww IPO listing date, Groww IPO analysis, Top brokerage views on Groww IPO, Groww IPO listing prediction, Groww IPO news, Best IPO to invest 2025 India, Groww stockbroking platform IPO, ग्रो, ग्रो आईपीओ, स्टॉक ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म, इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म

Groww Outlook : कंपनी की रिटेल ब्रोकिंग और वेल्थ टेक में लीडरशिप इसे इस ग्रोथ का फायदा पहुंचाएगी. (Freepik)

Groww IPO 3rd Day Subscription Status : ग्रो की पैरेंट कंपनी बिलियनब्रेंस गैरेज वेंचर्स के IPO को रिटेल निवेशक मजबूत रिस्पांस दे रहे हैं. आज 7 नवंबर को तीसरे दिन दोपहर 12:45 बजे तक यह 7.17 गुना भर गया है. वहीं यह आईपीओ ओवरआल 3.6 गुना से अधिक सब्सक्राइब हो चुका है. हालांकि ग्रे मार्केट में कंपनी के अनलिस्‍टेड स्‍टॉक का प्रीमियम कुछ कम हुआ है. आज निवेश का आखिरी दिन है. 

कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 95 से 100 रुपये प्रति शेयर तय किया है. आईपीओ (IPO) का साइज 6,632 करोड़ रुपये है. यह IPO शुक्रवार, 7 नवंबर को बंद होगा. कंपनी के शेयर NSE और BSE दोनों पर शुक्रवार, 14 नवंबर को लिस्ट होंगे. आईपीओ को लेकर ज्यादातर ब्रोकरेज पॉजिटिव हैं.

Advertisment

झुनझुनवाला पोर्टफोलियो के 3 स्टॉक में कमाई के मौके, करंट प्राइस से 38% तक मिल सकता है रिटर्न

Groww IPO : सब्‍सक्रिप्‍शन स्‍टेटस 

ओवरआल : 3.65 गुना
रिटेल इन्‍वेस्‍टर्स : 7.19 गुना 
एनआईआई : 5.95 गुना
क्‍यूआईबी : 1.32 गुना 

Groww GMP : ग्रे मार्केट में क्या है हाल 

ग्रे मार्केट में आईपीओ को लेकर हलचल बनी हुई है. कंपनी का अनलिस्टेड स्टॉक ग्रे मार्केट में करीब 11 रुपये के प्रीमियम चल रहा है, यानी अपर प्राइस बैंड 100 रुपये से लगभग 11% प्रीमियम पर. यही ट्रेंड रहा तो कंपनी का स्टॉक 100 रुपये आईपीओ प्राइस के मुकाबले 111 रुपये पर लिस्ट हो सकता है. 

HDFC मिड कैप फंड 3, 5, 10 और 15 साल में अपनी कैटेगरी में बना टॉपर, क्या है विनिंग स्ट्रैटेजी

ब्रोकरेज हाउस की क्या है राय

रिलायंस सिक्‍योरिटीज के अनुसार कंपनी अपने ट्रांजेक्शन प्लेटफॉर्म पर क्रेडिट, डेटा और डिस्ट्रीब्यूशन जोड़कर बड़ा बिजनेस मॉडल बना रही है. इन ग्रोथ फैक्टर्स की वजह से आने वाले कई सालों तक कंपनी अपने यूजर्स और मुनाफे को तेजी से बढ़ा सकती है. बशर्ते कंपनी सही तरीके से काम करती रहे और नियमों के अनुसार चले.

आनंद राठी के अनुसार कंपनी नए ग्राहकों को जोड़ने के बाद उन्हें लंबे समय तक बनाए रखने में भी सफल रही है. कंपनी भरोसा, पारदर्शिता और वित्तीय पहुंच पर ध्यान देकर पूरे भारत में ब्रांड मजबूत करना चाहती है. अपने प्लेटफॉर्म पर नए प्रोडक्ट्स जोड़कर ग्राहक आधार को बढ़ाने का प्लान है. 

Suzlon share target : 100 रुपये से सस्‍ते इस शेयर में कमाई का मौका, 70 से 76 रुपये का मिला टारगेट

अरिहंत कैपिटल के अनुसार Groww अपने ग्राहक आधार को बढ़ाने के लिए ब्रांड मजबूत कर रही है और नए प्रोडक्ट जैसे वेल्थ मैनेजमेंट, बॉन्ड्स, कमोडिटीज और सिक्योरिटीज के खिलाफ लोन लाने की योजना है. कंपनी अपने टेक प्लेटफॉर्म और कम खर्च वाले मॉडल का इस्तेमाल करके ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचना और मुनाफा बढ़ाना चाहती है. 

SBI Securities के अनुसार कंपनी भारत के डिजिटल इन्वेस्टिंग सेक्टर में एक मजबूत प्लेयर है. इसका बड़ा यूजर बेस, अलग-अलग प्रोडक्ट्स और देशभर में पहुंच इसे प्रतिस्पर्धा में बढ़त देते हैं. कंपनी की रिटेल ब्रोकिंग और वेल्थ टेक में लीडरशिप इसे इस ग्रोथ का फायदा पहुंचाएगी. 

(Disclaimer: यहां आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए दिया गया है. यह निवेश की किसी भी तरह से सलाह नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)

Ipo Groww