/financial-express-hindi/media/media_files/2025/07/28/kotak-nifty-alpha-50-index-fund-nfo-freepik-2025-07-28-20-28-32.jpg)
Groww Outlook : आने वाले कई सालों तक कंपनी अपने यूजर्स और मुनाफे को तेजी से बढ़ा सकती है. (Image : Freepik)
Groww IPO Listing Gains or Loss Prediction : ग्रो की पैरेंट कंपनी बिलियनब्रेंस गैरेज वेंचर्स का शेयर 12 नवंबर 2025 को स्टॉक मार्केट में लिस्ट होने जा रहा है. इसकी लिस्टिंग (stock market listing) सुस्त रह सकती है. ग्रे मार्केट में अनलिस्टेड शेयरों का प्रीमियम घटकर 3 फीसदी पर आ गया है. हालांकि ब्रोकरेज और एनालिस्ट इसे लॉन्ग टर्म का बेट मान रहे हैं. इस आईपीओ को निवेशकों की ओर से मजबूत रिस्पांस मिला था.
Groww IPO : सब्सक्रिप्शन स्टेटस
ओवरआल : 17.60 गुना
रिटेल इन्वेस्टर्स : 9.43 गुना
एनआईआई : 14.20 गुना
क्यूआईबी : 22.02 गुना
Bajaj Finance का स्टॉक 7% टूटा, गाइडेंस में कमी से बाजार निराश, शेयर का कैसा दिख रहा है भविष्य
Groww GMP : ग्रे मार्केट में क्या है हाल
ग्रे मार्केट में आईपीओ को लेकर क्रेज घटा है. कंपनी का अनलिस्टेड स्टॉक ग्रे मार्केट में करीब 3 रुपये के प्रीमियम चल रहा है, यानी अपर प्राइस बैंड 100 रुपये से लगभग 3% प्रीमियम पर. 2 दिन पहलेयह प्रीमियम 10 रुपये के आस पास था. यही ट्रेंड रहा तो कंपनी का स्टॉक 100 रुपये आईपीओ प्राइस के मुकाबले 103 रुपये पर लिस्ट हो सकता है.
Groww क्या करती है?
Groww की शुरुआत 2017 में हुई थी. यह बेंगलुरु की एक फिनटेक कंपनी है जो लोगों को मोबाइल ऐप/ऑनलाइन के जरिए निवेश करने का प्लेटफॉर्म देती है. Groww यूजर संख्या के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी ब्रोकरेज कंपनी है. यह प्लेटफॉर्म इन चीजों में निवेश की सुविधा देता है: जैसे म्यूचुअल फंड, शेयर (स्टॉक्स), F&O, ETF, IPO, डिजिटल गोल्ड और अमेरिकी स्टॉक्स.
Trent : 1 साल के हाई से 38% डिस्काउंट पर आया स्टॉक, क्या निवेश का है अच्छा मौका?
आउटलुक पर ब्रोकरेज हाउस
रिलायंस सिक्योरिटीज के अनुसार कंपनी अपने ट्रांजेक्शन प्लेटफॉर्म पर क्रेडिट, डेटा और डिस्ट्रीब्यूशन जोड़कर बड़ा बिजनेस मॉडल बना रही है. इन ग्रोथ फैक्टर्स की वजह से आने वाले कई सालों तक कंपनी अपने यूजर्स और मुनाफे को तेजी से बढ़ा सकती है. बशर्ते कंपनी सही तरीके से काम करती रहे और नियमों के अनुसार चले.
आनंद राठी के अनुसार कंपनी नए ग्राहकों को जोड़ने के बाद उन्हें लंबे समय तक बनाए रखने में भी सफल रही है. कंपनी भरोसा, पारदर्शिता और वित्तीय पहुंच पर ध्यान देकर पूरे भारत में ब्रांड मजबूत करना चाहती है. अपने प्लेटफॉर्म पर नए प्रोडक्ट्स जोड़कर ग्राहक आधार को बढ़ाने का प्लान है.
PhysicsWallah IPO : खुला 3,480 करोड़ का आईपीओ, ब्रोकरेज क्यों हैं सतर्क, क्या हैं बड़े रिस्क फैक्टर
अरिहंत कैपिटल के अनुसार Groww अपने ग्राहक आधार को बढ़ाने के लिए ब्रांड मजबूत कर रही है और नए प्रोडक्ट जैसे वेल्थ मैनेजमेंट, बॉन्ड्स, कमोडिटीज और सिक्योरिटीज के खिलाफ लोन लाने की योजना है. कंपनी अपने टेक प्लेटफॉर्म और कम खर्च वाले मॉडल का इस्तेमाल करके ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचना और मुनाफा बढ़ाना चाहती है.
SBI Securities के अनुसार कंपनी भारत के डिजिटल इन्वेस्टिंग सेक्टर में एक मजबूत प्लेयर है. इसका बड़ा यूजर बेस, अलग-अलग प्रोडक्ट्स और देशभर में पहुंच इसे प्रतिस्पर्धा में बढ़त देते हैं. कंपनी की रिटेल ब्रोकिंग और वेल्थ टेक में लीडरशिप इसे इस ग्रोथ का फायदा पहुंचाएगी.
(Disclaimer: यहां आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए दिया गया है. यह निवेश की किसी भी तरह से सलाह नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us