scorecardresearch

Groww : आईपीओ में चूक गए थे? ब्रोकरेज ने स्टॉक पर दी BUY रेटिंग, क्या है टारगेट प्राइस

Groww Stock Outlook : अगर आप ग्रो के आईपीओ में निवेश से चूक गए थे, तो आगे अभी भी अच्छा मौका हो सकता है. ब्रोकरेज हाउस जेफरीज की रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रो का शेयर मौजूदा स्तर से मजबूत होकर 182 रुपये तक जा सकता है.

Groww Stock Outlook : अगर आप ग्रो के आईपीओ में निवेश से चूक गए थे, तो आगे अभी भी अच्छा मौका हो सकता है. ब्रोकरेज हाउस जेफरीज की रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रो का शेयर मौजूदा स्तर से मजबूत होकर 182 रुपये तक जा सकता है.

author-image
Sushil Tripathi
एडिट
New Update
Groww Share Price, Buy Groww Stock, Jefferies on Groww Stock, Groww Outlook

Groww की तेज ग्रोथ की सबसे बड़ी वजह उसका प्रोडक्ट्स को तेजी से लॉन्च और बढ़ाने का तरीका है, जो ग्लोबल कंपनी रॉबिनहुड जैसा है. (Pixabay)

Groww Stock Outlook : अगर आप Groww में शुरुआती दौर में निवेश करने से चूक गए थे, तो आगे अभी भी अच्छा मौका हो सकता है. ब्रोकरेज हाउस जेफरीज की एक हालिया  रिपोर्ट के मुताबिक, Groww का शेयर मौजूदा स्तर से मजबूत होकर 182 रुपये तक जा सकता है, जिसकी वजह है ग्राहकों की तेज बढ़त, नए प्रोडक्ट्स की शुरुआत और मुनाफे में लगातार सुधार. ब्रोकरेज ने Groww पर BUY (खरीदने) की सलाह दी है. ब्रोकरेज का कहना है कि FY21 में शुरू होने के बावजूद Groww बहुत तेजी से भारत का बड़ा ब्रोकरेज बन गया है.

ICICI Pru AMC : इस म्यूचुअल फंड स्टॉक पर 3 बड़े ब्रोकरेज बुलिश, आईपीओ में चूकने वालों के पास अच्छा मौका

Advertisment

एक्टिव क्लाइंट्स के मामले में टॉप ब्रोकर

Groww इस समय एक्टिव क्लाइंट्स के मामले में भारत का सबसे बड़ा ब्रोकर बन चुका है, जिसकी 26% मार्केट हिस्सेदारी है. इसका सबसे नजदीकी प्रतिद्वंद्वी सिर्फ 16% मार्केट शेयर पर है. Groww की यह बढ़त इसके मजबूत म्यूचुअल फंड ग्राहक आधार, इस्तेमाल में आसान मोबाइल ऐप और लोगों के बीच तेजी से फैलती लोकप्रियता (वर्ड ऑफ माउथ) की वजह से है. ब्रोकरेज को उम्मीद है कि FY26 से FY28 के बीच Groww की प्रति शेयर कमाई (EPS) हर साल लगभग 35% की दर से बढ़ेगी, जिसे ब्रोकिंग बिजनेस की स्थिर ग्रोथ और बढ़ती मार्केट हिस्सेदारी का सपोर्ट मिलेगा.

Gujarat Kidney IPO : खुल गया 251 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड से लेकर GMP और सब्सक्रिप्शन डिटेल

कुछ नए बिजनेस शुरू किए

Groww की तेज ग्रोथ की सबसे बड़ी वजह उसका प्रोडक्ट्स को तेजी से लॉन्च और बढ़ाने का तरीका है, जो ग्लोबल कंपनी रॉबिनहुड जैसा है. Groww अब सिर्फ इक्विटी ब्रोकिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि उसने मार्जिन ट्रेडिंग (MTF), कमोडिटीज, बॉन्ड्स, वेल्थ मैनेजमेंट और सिक्योरिटीज के बदले लोन (LAS) जैसे नए बिजनेस भी शुरू किए हैं. 

इन नए प्रोडक्ट्स से Groww अपने उन ग्राहकों से कमाई कर पाएगा जो अभी सिर्फ म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं और जिनसे कंपनी को फिलहाल कोई कमाई नहीं होती. अनुमान है कि FY28 तक ये नए बिजनेस कंपनी की कुल कमाई का करीब 20% हिस्सा बन सकते हैं, जबकि FY25 में यह सिर्फ 1% था.

Accenture Q1 FY26 Results : डिमांड स्थिर लेकिन गिरावट का रिस्क कम, इंडियन आईटी सेक्टर के लिए क्या हैं संकेत

मुनाफा और बेहतर होने की उम्मीद

आने वाले समय में कंपनी का मुनाफा भी और बेहतर होने की उम्मीद है. Groww का EBITDA मार्जिन FY23 में 36% था, जो FY25 में बढ़कर 59% हो गया है. यह रॉबिनहुड और एंजल वन जैसे प्रतिद्वंद्वियों से भी ज्यादा है. हालांकि FY26 में नए बिजनेस पर निवेश की वजह से मार्जिन में थोड़ी गिरावट आ सकती है, लेकिन ब्रोकरेज को उम्मीद है कि FY27 से मार्जिन में करीब 700 बेसिस प्वॉइंट की बढ़त देखने को मिलेगी.

मजबूत इन-हाउस टेक्नोलॉजी, NBFC बिजनेस की बेहतर होती क्वालिटी और बढ़ते नए रेवेन्यू सोर्स के चलते Groww के शेयर का टारगेट प्राइस 180 रुपये रखा गया है, जो दिसंबर 2027 की कमाई के 33 गुना के वैल्यूएशन पर है और अभी भी रॉबिनहुड के मुकाबले सस्ता माना जा रहा है.

SEBI rules changes : म्यूचुअल फंड नियमों में बदलाव के क्या हैं मायने? किन 4 एएमसी स्टॉक में बनेंगे पैसे

आईपीओ प्राइस से 60% मजबूत

ग्रो की पैरेंट कंपनी बिलियनब्रेंस गैरेज वेंचर्स का शेयर अपने आईपीओ प्राइस 100 रुपये के मुकाबले 60 फीसदी मजबूत होकर 160 रुपये के आस पास ट्रेड कर रहा है. 12 नवंबर 2025 को स्टॉक मार्केट मजबूती के साथ लिस्ट हुआ था. स्टॉक की लिस्टिंग BSE पर 114 रुपये के भाव पर हुई थी. इस आईपीओ को निवेशकों की ओर से मजबूत रिस्पांस मिला था और ओवरआल 17.60 गुना भरा था.

(Disclaimer: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दी गई है. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार भी नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेशक निवेश का कोई फैसला लेने के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)

Groww