/financial-express-hindi/media/media_files/2025/02/12/lk68VYJAQcr5vICdBvHf.jpg)
Groww stock profit booking : आज ग्रो की पैरेंट कंपनी के शेयरों में भारी मुनाफा वसूली दिखी है. Photograph: (Freepik)
Groww Stock Tanks 10% as Heavy Profit Booking Begins After Massive Rally : Billionbrains Garage Ventures, जो कि स्टॉक ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म Groww की पैरेंट कंपनी है, के शेयरों में आज 19 नवंबर को 10% का लोअर सर्किट लगा और यह 169.94 रुपये पर आ गया है. 12 नवंबर को लिस्टिंग के बाद 18 नवंबर तक यानी सिर्फ 5 दिनों में आईपीओ प्राइस से करीब डबल रिटर्न देने के बाद आज शेयर में बिकवाली है. आईपीओ प्राइस 100 रुपये था, जबकि शेयर ने 18 नवंबर को 194 रुपये का हाई बनाया. यानी स्टॉक इश्यू प्राइस से 94 फीसदी तक मजबूत हुआ था.
Tenneco Clean Air के आईपीओ में 30% तक मिला रिटर्न, कितना शेयर बेचें और कितना होल्ड करें?
मजबूत हुई थी लिस्टिंग
स्टॉक की लिस्टिंग 12 नवंबर 2025 को मजबूती के साथ हुआ था. यह स्टॉक BSE पर 114 रुपये के भाव पर हुई, जबकि आईपीओ प्राइस 100 रुपये था. इसका मतलब यह हुआ कि स्टॉक ने अपने डेब्यू पर आईपीओ के सफल आवेदकों को 14 फीसदी रिटर्न दिया है. वहीं लिस्टिंग डे पर यह और मजबूत होकर 131 रुपये पर बंद हुआ. उसके बाद शेयर 194 रुपये के भाव तक मजबूत हुआ था.
IPO को भी मिला था अच्छा रिस्पांस
ग्रो के आईपीओ को निवेशकों की ओर से अच्छा रिस्पांस मिला था. यह आईपीओ ओवरआल 17.60 गुना सब्सक्राइब हुआ था. रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 9.43 गुना भरा था. एनआईआई के लिए रिजर्व हिस्सा 14.20 गुना और क्यूआईबी के लिए रिजर्व हिस्सा 22.02 गुना भरा था.
SBI म्यूचुअल फंड की ये स्कीम 10 और 15 साल के चार्ट पर नंबर वन, 18% CAGR से अधिक दिखाई ग्रोथ
आउटलुक पर ब्रोकरेज हाउस
रिलायंस सिक्योरिटीज के अनुसार कंपनी अपने ट्रांजेक्शन प्लेटफॉर्म पर क्रेडिट, डेटा और डिस्ट्रीब्यूशन जोड़कर बड़ा बिजनेस मॉडल बना रही है. इन ग्रोथ फैक्टर्स की वजह से आने वाले कई सालों तक कंपनी अपने यूजर्स और मुनाफे को तेजी से बढ़ा सकती है. बशर्ते कंपनी सही तरीके से काम करती रहे और नियमों के अनुसार चले.
आनंद राठी के अनुसार कंपनी नए ग्राहकों को जोड़ने के बाद उन्हें लंबे समय तक बनाए रखने में भी सफल रही है. कंपनी भरोसा, पारदर्शिता और वित्तीय पहुंच पर ध्यान देकर पूरे भारत में ब्रांड मजबूत करना चाहती है. अपने प्लेटफॉर्म पर नए प्रोडक्ट्स जोड़कर ग्राहक आधार को बढ़ाने का प्लान है.
Tata Motors PV vs CV: किस डिवीजन के स्टॉक में ज्यादा पोटेंशियल? निवेशकों के लिए बड़ा सवाल
अरिहंत कैपिटल के अनुसार Groww अपने ग्राहक आधार को बढ़ाने के लिए ब्रांड मजबूत कर रही है और नए प्रोडक्ट जैसे वेल्थ मैनेजमेंट, बॉन्ड्स, कमोडिटीज और सिक्योरिटीज के खिलाफ लोन लाने की योजना है. कंपनी अपने टेक प्लेटफॉर्म और कम खर्च वाले मॉडल का इस्तेमाल करके ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचना और मुनाफा बढ़ाना चाहती है.
SBI Securities के अनुसार कंपनी भारत के डिजिटल इन्वेस्टिंग सेक्टर में एक मजबूत प्लेयर है. इसका बड़ा यूजर बेस, अलग-अलग प्रोडक्ट्स और देशभर में पहुंच इसे प्रतिस्पर्धा में बढ़त देते हैं. कंपनी की रिटेल ब्रोकिंग और वेल्थ टेक में लीडरशिप इसे इस ग्रोथ का फायदा पहुंचाएगी.
Trent : 1 साल के हाई से 38% डिस्काउंट पर आया स्टॉक, क्या निवेश का है अच्छा मौका?
Groww क्या करती है?
Groww की शुरुआत 2017 में हुई थी. यह बेंगलुरु की एक फिनटेक कंपनी है जो लोगों को मोबाइल ऐप/ऑनलाइन के जरिए निवेश करने का प्लेटफॉर्म देती है. Groww यूजर संख्या के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी ब्रोकरेज कंपनी है. यह प्लेटफॉर्म इन चीजों में निवेश की सुविधा देता है: जैसे म्यूचुअल फंड, शेयर (स्टॉक्स), F&O, ETF, IPO, डिजिटल गोल्ड और अमेरिकी स्टॉक्स.
(Disclaimer: यहां स्टॉक के प्रदर्शन की जानकारी दी गई है. वहीं इसके आउटलुक पर सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दी गई है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us