/financial-express-hindi/media/media_files/2025/01/30/PeijfLGmw9htsuwL5Imu.jpg)
GROWW : लॉन्च के 4 साल के भीतर NSE के एक्टिव क्लाइंट्स के आधार पर भारत का बिगेस्ट रिटेल ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म बनकर मजबूत पहचान बनाई है. Photograph: (Pixabay)
Groww Stock Outlook : अगर आप Groww के आईपीओ में निवेश कर मुनाफा कमाने से चूक गए थे तो टेंशन न लें. अभी भी इस स्टॉक में मुनाफा बनाने का अच्छा मौका हो सकता है. ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने Groww के शेयर में खरीदारी की सलाह दी है और टारगेट प्राइस 185 रुपये तय किया है. ब्रोकरेज का कहना है कि उम्मीद है कि GROWW FY25 से FY28 के दौरान रेवेन्यू, EBITDA और मुनाफे (PAT) में करीब 25%, 30% और 30% की सालाना ग्रोथ (CAGR) दर्ज करेगा. इस ग्रोथ को मार्केट शेयर में बढ़त, MTF जैसे नए कमाई के जरिए, बेहतर प्राइसिंग पावर और तेजी से बढ़ते अमीर ग्राहकों के बीच वेल्थ मैनेजमेंट बिजनेस से सपोर्ट मिलेगा.
1 महीने में मिल सकता है 10 से 14% रिटर्न, जनवरी के लिए टॉप 3 स्टॉक्स आइडिया
रिटेल ब्रोकिंग में तेजी से बढ़त
GROWW ने लॉन्च के सिर्फ 4 साल के भीतर NSE के एक्टिव क्लाइंट्स के आधार पर भारत का सबसे बड़ा रिटेल ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म बनकर अपनी मजबूत पहचान बनाई है. नवंबर 2025 में इसकी बाजार हिस्सेदारी लगभग 26.8% रही, जो दूसरे सबसे बड़े खिलाड़ी से करीब 9% ज्यादा है.
जो कंपनी कभी सिर्फ एक जीरो-रेवेन्यू म्यूचुअल फंड प्लेटफॉर्म थी, वह आज इक्विटी, डेरिवेटिव्स, कमोडिटीज, MTF, क्रेडिट और वेल्थ मैनेजमेंट जैसे कई निवेश विकल्पों के साथ एक फुल-स्टैक इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म बन चुकी है. इसके पास करीब 1.48 करोड़ एक्टिव यूजर्स हैं और कैश इक्विटी (25.8%) और डेरिवेटिव्स (17.3%) दोनों में इसकी अच्छी-खासी मार्केट हिस्सेदारी है, जो यूजर्स के भरोसे और मजबूत एंगेजमेंट को दिखाती है.
Mazagon Dock Shipbuilders : ये डिफेंस स्टॉक दे सकता है 40% रिटर्न, 6 महीने में 24% आ चुकी है गिरावट
डिजिटल और कम-खर्च वाले ब्रोकर्स को फायदा
भारत के कैपिटल मार्केट्स में अभी भी बड़ी संभावनाएं हैं, क्योंकि यहां डिमैट अकाउंट की पहुंच सिर्फ 14% है, जबकि अमेरिका में यह करीब 62% है. GROWW जैसे डिजिटल-फर्स्ट डिस्काउंट ब्रोकर्स ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया है. FY15 में जहां इन प्लेटफॉर्म्स की NSE एक्टिव क्लाइंट्स में हिस्सेदारी सिर्फ 6–8% थी, वहीं अब यह बढ़कर लगभग 76-78% हो चुकी है.
FY20 के बाद रिटेल निवेशकों की भागीदारी तेजी से बढ़ी है और निवेशक अब सिर्फ इक्विटी और F&O तक सीमित न रहकर कमोडिटीज, MTF और वेल्थ प्रोडक्ट्स की ओर भी बढ़ रहे हैं. बेहतर मार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर और बदलते निवेशक व्यवहार के कारण टेक्नोलॉजी आधारित प्लेटफॉर्म्स की ओर लंबी अवधि में मजबूत रुझान बना हुआ है.
मोतीलाल ओसवाल के टॉप लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप स्टॉक्स, 2026 में दे सकते हैं हाई रिटर्न
अलग-अलग रेवेन्यू सोर्स से कमाई को मजबूती
GROWW सिर्फ पारंपरिक ब्रोकिंग पर निर्भर रहने की बजाय कई नए ग्रोथ के रास्ते बना रहा है. इसमें तेजी से बढ़ता MTF बिजनेस, हाल ही में शुरू किया गया कमोडिटीज कारोबार, LAS/LAMF जैसे क्रेडिट प्रोडक्ट्स और Fisdom के जरिए वेल्थ मैनेजमेंट में एंट्री शामिल है. इन नए बिजनेस से कंपनी की कमाई अब सिर्फ ब्रोकिंग पर निर्भर नहीं रहेगी. MTF, क्रेडिट और वेल्थ मैनेजमेंट मिलकर प्रति ग्राहक कमाई (ARPU) बढ़ाएंगे.
2026 में ये 10 स्टॉक दे सकते हैं 50% तक रिटर्न, लेकिन निवेश में इन बातों का रखें ध्यान
आसानी से स्केल होने वाला बिजनेस मॉडल
कंपनी अपने 80% से अधिक ग्राहकों को ऑर्गेनिक तरीके से हासिल करती है, जिससे कस्टमर एक्विजिशन कॉस्ट (CAC) कम रहती है. पूरी तरह इन-हाउस टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म होने से प्रति ग्राहक सर्विस देने की लागत कम रहती है और नए फीचर्स तेजी से लॉन्च किए जा सकते हैं. कुल लागत का लगभग 90% हिस्सा फिक्स्ड कॉस्ट होने की वजह से स्केल बढ़ने पर ऑपरेटिंग लीवरेज मजबूत होता है.
(Disclaimer: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दी गई है. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार भी नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेशक निवेश का कोई फैसला लेने के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us