/financial-express-hindi/media/media_files/2025/02/19/ToWcqEfiEFdqn9LLJk9N.jpg)
Groww Outlook : कंपनी भरोसा, पारदर्शिता और वित्तीय पहुंच पर ध्यान देकर पूरे भारत में ब्रांड मजबूत करना चाहती है. (Freepik)
Groww IPO Listing Gains : ग्रो की पैरेंट कंपनी बिलियनब्रेंस गैरेज वेंचर्स का शेयर आज 12 नवंबर 2025 को स्टॉक मार्केट मजबूती के साथ लिस्ट (stock market listing) हुआ है. स्टॉक की लिस्टिंग BSE पर 114 रुपये के भाव पर हुई, जबकि आईपीओ प्राइस 100 रुपये था. इसका मतलब यह हुआ कि स्टॉक ने अपने डेब्यू पर आईपीओ के सफल आवेदकों को 14 फीसदी रिटर्न दिया है. इस आईपीओ को निवेशकों की ओर से मजबूत रिस्पांस मिला था. वहीं, ब्रोकरेज और एनालिस्ट इसे लॉन्ग टर्म का बेट मान रहे हैं.
Groww IPO : सब्सक्रिप्शन स्टेटस
ओवरआल : 17.60 गुना
रिटेल इन्वेस्टर्स : 9.43 गुना
एनआईआई : 14.20 गुना
क्यूआईबी : 22.02 गुना
Groww क्या करती है?
Groww की शुरुआत 2017 में हुई थी. यह बेंगलुरु की एक फिनटेक कंपनी है जो लोगों को मोबाइल ऐप/ऑनलाइन के जरिए निवेश करने का प्लेटफॉर्म देती है. Groww यूजर संख्या के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी ब्रोकरेज कंपनी है. यह प्लेटफॉर्म इन चीजों में निवेश की सुविधा देता है: जैसे म्यूचुअल फंड, शेयर (स्टॉक्स), F&O, ETF, IPO, डिजिटल गोल्ड और अमेरिकी स्टॉक्स.
Venus Pipes का स्टॉक दे सकता है 83% रिटर्न, नुवामा ने क्यों दिया इतना हाई टारगेट
आउटलुक पर ब्रोकरेज हाउस
रिलायंस सिक्योरिटीज के अनुसार कंपनी अपने ट्रांजेक्शन प्लेटफॉर्म पर क्रेडिट, डेटा और डिस्ट्रीब्यूशन जोड़कर बड़ा बिजनेस मॉडल बना रही है. इन ग्रोथ फैक्टर्स की वजह से आने वाले कई सालों तक कंपनी अपने यूजर्स और मुनाफे को तेजी से बढ़ा सकती है. बशर्ते कंपनी सही तरीके से काम करती रहे और नियमों के अनुसार चले.
आनंद राठी के अनुसार कंपनी नए ग्राहकों को जोड़ने के बाद उन्हें लंबे समय तक बनाए रखने में भी सफल रही है. कंपनी भरोसा, पारदर्शिता और वित्तीय पहुंच पर ध्यान देकर पूरे भारत में ब्रांड मजबूत करना चाहती है. अपने प्लेटफॉर्म पर नए प्रोडक्ट्स जोड़कर ग्राहक आधार को बढ़ाने का प्लान है.
Trent : 1 साल के हाई से 38% डिस्काउंट पर आया स्टॉक, क्या निवेश का है अच्छा मौका?
अरिहंत कैपिटल के अनुसार Groww अपने ग्राहक आधार को बढ़ाने के लिए ब्रांड मजबूत कर रही है और नए प्रोडक्ट जैसे वेल्थ मैनेजमेंट, बॉन्ड्स, कमोडिटीज और सिक्योरिटीज के खिलाफ लोन लाने की योजना है. कंपनी अपने टेक प्लेटफॉर्म और कम खर्च वाले मॉडल का इस्तेमाल करके ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचना और मुनाफा बढ़ाना चाहती है.
SBI Securities के अनुसार कंपनी भारत के डिजिटल इन्वेस्टिंग सेक्टर में एक मजबूत प्लेयर है. इसका बड़ा यूजर बेस, अलग-अलग प्रोडक्ट्स और देशभर में पहुंच इसे प्रतिस्पर्धा में बढ़त देते हैं. कंपनी की रिटेल ब्रोकिंग और वेल्थ टेक में लीडरशिप इसे इस ग्रोथ का फायदा पहुंचाएगी.
Suzlon share target : 100 रुपये से सस्ते इस शेयर में कमाई का मौका, 70 से 76 रुपये का मिला टारगेट
Groww GMP : ग्रे मार्केट में कैसा था संकेत
ग्रे मार्केट में आईपीओ को लेकर क्रेज घटा था. कंपनी का अनलिस्टेड स्टॉक ग्रे मार्केट में लिस्टिंग के ठीक पहले करीब 5 रुपये के प्रीमियम चल रहा है, यानी अपर प्राइस बैंड 100 रुपये से लगभग 5% प्रीमियम पर. हालांकि 2 दिन पहले यह प्रीमियम 10 रुपये के आस पास था.
(Disclaimer: यहां आईपीओ की लिस्टिंग की जानकारी दी गई है. वहीं इसके आउटलुक पर सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दी गई है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us