scorecardresearch

Groww के शेयरों में 18% रैली, आईपीओ प्राइस से 54% फीसदी हो चुका है मजबूत

Groww यूजर संख्या के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी ब्रोकरेज कंपनी है. यह प्लेटफॉर्म इन चीजों में निवेश की सुविधा देता है: जैसे म्यूचुअल फंड, शेयर (स्टॉक्स), F&O, ETF, IPO, डिजिटल गोल्ड और अमेरिकी स्टॉक्स.

Groww यूजर संख्या के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी ब्रोकरेज कंपनी है. यह प्लेटफॉर्म इन चीजों में निवेश की सुविधा देता है: जैसे म्यूचुअल फंड, शेयर (स्टॉक्स), F&O, ETF, IPO, डिजिटल गोल्ड और अमेरिकी स्टॉक्स.

author-image
Sushil Tripathi
New Update
Groww Share Price, Groww Stock Price Today, Buy Groww Stock, Groww IPO, Groww Stock Growth Outlook, Brokerage on Groww

Groww Share Price : आज इंट्राडे शेयर में शेयर करीब 18 फीसदी मजबूत होकर 154 रुपये के भाव पर पहुंच गया, जबकि बुधवार को यह 131 रुपये पर बंद हुआ था. (Pixabay)

Groww Stock Price : ग्रो की पैरेंट कंपनी बिलियनब्रेंस गैरेज वेंचर्स के शेयर आज 13 नवंबर 2025 को फोकस में हैं. आज इंट्राडे शेयर में शेयर करीब 18 फीसदी मजबूत होकर 154 रुपये के भाव पर पहुंच गया, जबकि बुधवार को यह 131 रुपये पर बंद हुआ था. कंपनी के आउटलुक को लेकर ब्रोकरेज हाउस पॉजिटिव हैं, जिसके चलते लिस्टिंग के बाद भी शेयर में मोमेंटम बना हुआ है. 

Nuvama Buy Rating : नुवामा की पसंद के 3 स्‍टॉक दे सकते हैं 30 से 42% रिटर्न

Advertisment

निवेशकों को मिला हाई रिटर्न 

स्टॉक की लिस्टिंग 12 नवंबर 2025 को मजबूती के साथ हुआ था. यह स्टॉक BSE पर 114 रुपये के भाव पर हुई, जबकि आईपीओ प्राइस 100 रुपये था. इसका मतलब यह हुआ कि स्टॉक ने अपने डेब्यू पर आईपीओ के सफल आवेदकों को 14 फीसदी रिटर्न दिया है. वहीं लिस्टिंग डे पर यह और मजबूत होकर 131 रुपये पर बंद हुआ. अभी शेयर 154 रुपये पर है, इसका मतलब यह हुआ कि यह आईपीओ प्राइस से 54 फीसदी तेजी दिखा चुका है. 

Fujiyama Power Systems IPO : आईपीओ में निवेश से पहले समझें कंपनी की ताकत और कमजोरियां

आईपीओ को भी मिला था अच्छा रिस्पांस

ग्रो के आईपीओ को निवेशकों की ओर से अच्छा रिस्पांस मिला था. यह आईपीओ ओवरआल 17.60 गुना सब्सक्राइब हुआ था. रिटेल इन्‍वेस्‍टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 9.43 गुना भरा था. एनआईआई के लिए रिजर्व हिस्सा 14.20 गुना और क्‍यूआईबी के लिए रिजर्व हिस्सा 22.02 गुना भरा था. 

आउटलुक पर ब्रोकरेज हाउस 

रिलायंस सिक्‍योरिटीज के अनुसार कंपनी अपने ट्रांजेक्शन प्लेटफॉर्म पर क्रेडिट, डेटा और डिस्ट्रीब्यूशन जोड़कर बड़ा बिजनेस मॉडल बना रही है. इन ग्रोथ फैक्टर्स की वजह से आने वाले कई सालों तक कंपनी अपने यूजर्स और मुनाफे को तेजी से बढ़ा सकती है. बशर्ते कंपनी सही तरीके से काम करती रहे और नियमों के अनुसार चले.

Va Tech Wabag : शेयर में 42% अपसाइड टारगेट, मजबूत ऑर्डर बुक से बढ़ा भरोसा

आनंद राठी के अनुसार कंपनी नए ग्राहकों को जोड़ने के बाद उन्हें लंबे समय तक बनाए रखने में भी सफल रही है. कंपनी भरोसा, पारदर्शिता और वित्तीय पहुंच पर ध्यान देकर पूरे भारत में ब्रांड मजबूत करना चाहती है. अपने प्लेटफॉर्म पर नए प्रोडक्ट्स जोड़कर ग्राहक आधार को बढ़ाने का प्लान है. 

अरिहंत कैपिटल के अनुसार Groww अपने ग्राहक आधार को बढ़ाने के लिए ब्रांड मजबूत कर रही है और नए प्रोडक्ट जैसे वेल्थ मैनेजमेंट, बॉन्ड्स, कमोडिटीज और सिक्योरिटीज के खिलाफ लोन लाने की योजना है. कंपनी अपने टेक प्लेटफॉर्म और कम खर्च वाले मॉडल का इस्तेमाल करके ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचना और मुनाफा बढ़ाना चाहती है. 

Venus Pipes का स्टॉक दे सकता है 83% रिटर्न, नुवामा ने क्यों दिया इतना हाई टारगेट

SBI Securities के अनुसार कंपनी भारत के डिजिटल इन्वेस्टिंग सेक्टर में एक मजबूत प्लेयर है. इसका बड़ा यूजर बेस, अलग-अलग प्रोडक्ट्स और देशभर में पहुंच इसे प्रतिस्पर्धा में बढ़त देते हैं. कंपनी की रिटेल ब्रोकिंग और वेल्थ टेक में लीडरशिप इसे इस ग्रोथ का फायदा पहुंचाएगी. 

Groww क्या करती है?

Groww की शुरुआत 2017 में हुई थी. यह बेंगलुरु की एक फिनटेक कंपनी है जो लोगों को मोबाइल ऐप/ऑनलाइन के जरिए निवेश करने का प्लेटफॉर्म देती है. Groww यूजर संख्या के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी ब्रोकरेज कंपनी है. यह प्लेटफॉर्म इन चीजों में निवेश की सुविधा देता है: जैसे म्यूचुअल फंड, शेयर (स्टॉक्स), F&O, ETF, IPO, डिजिटल गोल्ड और अमेरिकी स्टॉक्स.

(Disclaimer: यहां स्टॉक के प्रदर्शन की जानकारी दी गई है. वहीं इसके आउटलुक पर सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दी गई है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)

Groww