/financial-express-hindi/media/media_files/2025/01/13/ocs3h4QFwv7OLnYsMZVi.jpg)
Gujarat Kidney IPO GMP : गुजरात किडनी एंड सुपर स्पेशियलिटी आईपीओ का GMP आज 24 दिसंबर को 3 रुपये प्रति शेयर दिख रहा है. (Freepik)
Gujarat Kidney IPO Latest Subscription Status on Day 3 : मल्टी-स्पेशियलिटी हेल्थकेयर सर्विसेज देने वाली कंपनी, गुजरात किडनी एंड सुपर स्पेशियलिटी लिमिटेड, के आईपीओ (IPO) को लेकर निवेशकों में अच्छा क्रेज देखने को मिल रहा है. आज 24 दिसंबर 2025 को यह आईपीओ दोपहर 3:45 बजे तक 5 गुना भर चुका है. गुजरात किडनी आईपीओ का साइज 250.8 करोड़ रुपये है. कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 108 रुपये से 114 रुपये प्रति शेयर तय किया है.
आईपीओ के तहत शेयर अलॉटमेंट 25 दिसंबर 2025 को किया जाएगा. जबकि बीएसई और एनएसई पर कंपनी के स्टॉक 30 दिसंबर को लिस्ट होंगे. हालांकि ग्रे मा​र्केट में आईपीओ को लेकर क्रेज कुछ कम हुआ है.
Ambuja Cements : ये अडानी ग्रुप स्टॉक दे सकता है 39% रिटर्न, मोतीलाल ओसवाल क्यों है बुलिश
अब तक 5 गुना सब्सक्राइब
गुजरात किडनी एंड सुपर स्पेशियलिटी लिमिटेड का आईपीओ अपने तीसरे दिन दोपहर 3:45 बजे तक 5 गुना भर चुका है. 75% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स यानी QIB के लिए रिजर्व है, जो 1.06 गुना भरा है. आईपीओ में 15% हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व है, जो अबतक 5.66 गुना भरा है. जबकि बचा 10% हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व है, जो अबतक 18.21 गुना भर चुका है.
आईपीओ का लेटेस्ट GMP
गुजरात किडनी एंड सुपर स्पेशियलिटी आईपीओ का GMP आज 24 दिसंबर को 3 रुपये प्रति शेयर दिख रहा है. इसका मतलब है कि आईपीओ प्राइस 114 रुपये की तुलना में शेयर 117 रुपये पर लिस्ट हो सकता है. यह आईपीओ के अपर प्राइस बैंड से लगभग 3% ज्यादा है.
Stock Market Investment : नए साल में निवेश के लिए मोतीलाल ओसवाल के टॉप लार्ज कैप और मिड कैप स्टॉक्स
आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू
गुजरात किडनी आईपीओ 250.8 करोड़ रुपये का बुक-बिल्ट इश्यू है. यह आईपीओ पूरी तरह से नए शेयरों (फ्रेश इश्यू) का है, जिसमें 2.2 करोड़ शेयर जारी किए जाएंगे. इसमें ओएफएस नहीं है. इस आईपीओ के लीड मैनेजर Nirbhay Capital Services Pvt. Ltd. हैं, जबकि रजिस्ट्रार MUFG Intime India Pvt. Ltd. को बनाया गया है.
कंपनी के बारे में
गुजरात किडनी एंड सुपर स्पेशियलिटी लिमिटेड की स्थापना 2019 में हुई थी. कंपनी गुजरात में 7 अस्पताल और 4 फार्मेसी चलाती है. यह मल्टी-स्पेशियलिटी इलाज की सुविधाएं देती है. कंपनी के पास कुल 490 बेड हैं, जिनमें से 340 बेड अभी काम कर रहे हैं.
कहां होगा फंड का इस्तेमाल
कंपनी आईपीओ से जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल पारेख्स हॉस्पिटल को खरीदने में, वडोदरा में नया अस्पताल शुरू करने में, रोबोटिक मेडिकल मशीनें खरीदने में और कुछ फंड का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और कंपनी के रोजमर्रा के कामों में भी किया जाएगा.
कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन
31 मार्च को खत्म हुए वित्त वर्ष 2025 में कंपनी की कुल आय बढ़कर 40.4 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल 5.48 करोड़ रुपये थी. टैक्स के बाद मुनाफा (PAT) भी बढ़कर 9.5 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल यह 1.71 करोड़ रुपये था. कंपनी का EBITDA बढ़कर 16.55 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष में 1.95 करोड़ रुपये था.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us