scorecardresearch

Gujarat Kidney IPO : खुल गया 251 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड से लेकर GMP और सब्सक्रिप्शन डिटेल

Gujarat Kidney IPO Price Band : गुजरात किडनी आईपीओ का साइज 250.8 करोड़ रुपये है. कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 108 रुपये से 114 रुपये प्रति शेयर तय किया है. एक लॉट में 128 शेयर होंगे.

Gujarat Kidney IPO Price Band : गुजरात किडनी आईपीओ का साइज 250.8 करोड़ रुपये है. कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 108 रुपये से 114 रुपये प्रति शेयर तय किया है. एक लॉट में 128 शेयर होंगे.

author-image
Sushil Tripathi
एडिट
New Update
Amagi Media Labs IPO, Amagi Media Labs IPO Price Band, Amagi Media Labs IPO GMP, Amagi Media Labs IPO Size, आईपीओ, IPO Market

IPO Alert : गुजरात किडनी आईपीओ 250.8 करोड़ रुपये का बुक-बिल्ट इश्यू है. यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है. (Pixabay)

Gujarat Kidney IPO Open for Subscription : मल्टी-स्पेशियलिटी हेल्थकेयर सर्विसेज देने वाली कंपनी, गुजरात किडनी एंड सुपर स्पेशियलिटी लिमिटेड, का आईपीओ (IPO) आज 22 दिसंबर 2025 को पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है. इस आईपीओ को 24 दिसंबर 2025 तक सब्सक्राइब किया जा सकता है. गुजरात किडनी आईपीओ का साइज 250.8 करोड़ रुपये है. कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 108 रुपये से 114 रुपये प्रति शेयर तय किया है. 

Christmas IPO Calendar Alert : इस हफ्ते एक मेनबोर्ड समेत करीब 11 इश्यू खुलेंगे, प्रमुख कंपनियों की लिस्टिंग पर रहेगी नजर

Advertisment

एक लॉट में 128 शेयर होंगे. रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम 1 लॉट में आवेदन करना जरूरी है. अपर प्राइस बैंड के हिसाब से इसके लिए कम से कम 14,592 रुपये का निवेश करना होगा. आईपीओ के तहत शेयर अलॉटमेंट 25 दिसंबर 2025 को किया जाएगा. जबकि बीएसई और एनएसई पर कंपनी के स्टॉक 30 दिसंबर को लिस्ट होंगे. ग्रे मा​र्केट में भी आईपीओ को लेकर हलचल दिख रही है. 

Meesho : सिर्फ 7 दिन में पैसे कर दिया डबल, 2025 का सुपरहिट आईपीओ

किसके लिए कितना रिजर्व

गुजरात किडनी एंड सुपर स्पेशियलिटी लिमिटेड के आईपीओ में 75% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स यानी QIB के लिए रिजर्व है. आईपीओ में 15% हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व हैं. जबकि बचा 10% हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व किया गया है. 

आईपीओ का लेटेस्ट GMP

22 दिसंबर तक, गुजरात किडनी एंड सुपर स्पेशियलिटी आईपीओ का GMP आज 22 दिसंबर को 7 रुपये प्रति शेयर दिख रहा है. इसका मतलब है कि आईपीओ प्राइस 114 रुपये की तुलना में शेयर 121 रुपये पर लिस्ट हो सकता है. यह आईपीओ के अपर प्राइस बैंड से लगभग 6.14% ज्यादा है.

Accenture Q1 FY26 Results : डिमांड स्थिर लेकिन गिरावट का रिस्क कम, इंडियन आईटी सेक्टर के लिए क्या हैं संकेत

आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू 

गुजरात किडनी आईपीओ 250.8 करोड़ रुपये का बुक-बिल्ट इश्यू है. यह आईपीओ पूरी तरह से नए शेयरों (फ्रेश इश्यू) का है, जिसमें 2.2 करोड़ शेयर जारी किए जाएंगे. इसमें ओएफएस नहीं है. इस आईपीओ के लीड मैनेजर Nirbhay Capital Services Pvt. Ltd. हैं, जबकि रजिस्ट्रार MUFG Intime India Pvt. Ltd. को बनाया गया है.

कंपनी के बारे में 

गुजरात किडनी एंड सुपर स्पेशियलिटी लिमिटेड की स्थापना 2019 में हुई थी. कंपनी गुजरात में 7 अस्पताल और 4 फार्मेसी चलाती है. यह मल्टी-स्पेशियलिटी इलाज की सुविधाएं देती है. कंपनी के पास कुल 490 बेड हैं, जिनमें से 340 बेड अभी काम कर रहे हैं.

SEBI rules changes : म्यूचुअल फंड नियमों में बदलाव के क्या हैं मायने? किन 4 एएमसी स्टॉक में बनेंगे पैसे

कहां होगा फंड का इस्तेमाल 

कंपनी आईपीओ से जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल पारेख्स हॉस्पिटल को खरीदने में, वडोदरा में नया अस्पताल शुरू करने में, रोबोटिक मेडिकल मशीनें खरीदने में और कुछ फंड का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और कंपनी के रोजमर्रा के कामों में भी किया जाएगा.

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन

31 मार्च को खत्म हुए वित्त वर्ष 2025 में कंपनी की कुल आय बढ़कर 40.4 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल 5.48 करोड़ रुपये थी. टैक्स के बाद मुनाफा (PAT) भी बढ़कर 9.5 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल यह 1.71 करोड़ रुपये था. कंपनी का EBITDA बढ़कर 16.55 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष में 1.95 करोड़ रुपये था.

Ipo