/financial-express-hindi/media/media_files/K3ZHKBKjELkyJAa8SPXe.jpg)
Gujarat Kidney IPO : 22 दिसंबर से 24 दिसंबर तक खुले इस आईपीओ को निवेशकों की ओर से अच्छा रिस्पांस मिला है. (Pixabay)
Gujarat Kidney IPO Share Allotment Today : मल्टी-स्पेशियलिटी हेल्थकेयर सर्विसेज देने वाली कंपनी, गुजरात किडनी एंड सुपर स्पेशियलिटी लिमिटेड, के आईपीओ (IPO) में आज 26 दिसंबर 2025 को शेयर अलॉटमेंट किया जाएगा. 22 दिसंबर से 24 दिसंबर तक खुले इस आईपीओ को निवेशकों की ओर से अच्छा रिस्पांस मिला है और यह ओवरआल 5.21 गुना सब्सक्राइब हो गया. हालांकि ग्रे मार्केट में इसका प्रीमियम लगातार कम हुआ है. फिलहाल अब निवेशकों को शेयर अलॉटमेंट का इंतजार होगा. अगर आपने बोली लगाई है तो जानना चाहिए कि शेयर अलॉटमेंट स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं.
Jubilant Ingrevia : रेखा झुनझुनवाला पोर्टफोलियो का ये स्टॉक दे सकता है 38% रिटर्न
ओवरआल 5.21 गुना सब्सक्राइब
गुजरात किडनी एंड सुपर स्पेशियलिटी लिमिटेड का आईपीओ कुल मिलाकर 5.21 गुना भरा है. 75% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स यानी QIB के लिए रिजर्व था, जो 1.06 गुना भरा है. आईपीओ में 15% हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व था, जो कुल 5.73 गुना भरा है. जबकि बचा 10% हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व था, जो ओवरआल 19.04 गुना सब्सक्राइब हुआ है.
Ambuja Cements : ये अडानी ग्रुप स्टॉक दे सकता है 39% रिटर्न, मोतीलाल ओसवाल क्यों है बुलिश
BSE वेबसाइट से चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस
सबसे पहले BSE की वेबसाइट bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं.
‘Issue Type’ में ‘Equity’ चुनें.
‘Issue Name’ की ड्रॉपडाउन लिस्ट से ‘Gujarat Kidney’ सेलेक्ट करें.
अपना Application Number या PAN नंबर दर्ज करें.
कैप्चा को वेरिफाई करें और ‘Search’ पर क्लिक करें.
NSE वेबसाइट से चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस
NSE के IPO एप्लीकेशन ट्रैकिंग पेज nseindia.com/invest/check-application-status पर जाएं.
वहां ‘Equity and SME IPO Bid Details’ पर क्लिक करें.
लिस्ट में से ‘Gujarat Kidney’ चुनें.
Application Number और PAN जैसी डिटेल्स भरें.
सबमिट करने पर आपको अलॉटमेंट स्टेटस दिखेगा.
रजिस्ट्रार MUFG Intime की वेबसाइट से चेक करें
MUFG Intime की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
in.mpms.mufg.com/Initial_Offer/public-issues.html
फिर ड्रॉपडाउन में कंपनी का नाम ‘Gujarat Kidney’ टाइप करें.
PAN, एप्लीकेशन नंबर, DP ID/Client ID या बैंक अकाउंट नंबर में से कोई एक जानकारी भरें.
फिर ‘Search’ बटन पर क्लिक करके अपना अलॉटमेंट स्टेटस जानें.
Adani Power : अडानी ग्रुप के शेयर में कमाई का मौका, अभी खरीदें तो मिल सकता है 30% रिटर्न
आईपीओ का लेटेस्ट GMP
गुजरात किडनी एंड सुपर स्पेशियलिटी आईपीओ का GMP आज 26 दिसंबर को 1 रुपये प्रति शेयर दिख रहा है. इसका मतलब है कि आईपीओ प्राइस 114 रुपये की तुलना में शेयर 114 से 115 रुपये पर लिस्ट हो सकता है. यह आईपीओ के अपर प्राइस बैंड के आस पास ही है.
कंपनी के बारे में
गुजरात किडनी एंड सुपर स्पेशियलिटी लिमिटेड की स्थापना 2019 में हुई थी. कंपनी गुजरात में 7 अस्पताल और 4 फार्मेसी चलाती है. यह मल्टी-स्पेशियलिटी इलाज की सुविधाएं देती है. कंपनी के पास कुल 490 बेड हैं, जिनमें से 340 बेड अभी काम कर रहे हैं.
कहां होगा फंड का इस्तेमाल
कंपनी आईपीओ से जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल पारेख्स हॉस्पिटल को खरीदने में, वडोदरा में नया अस्पताल शुरू करने में, रोबोटिक मेडिकल मशीनें खरीदने में और कुछ फंड का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और कंपनी के रोजमर्रा के कामों में भी किया जाएगा.
कंपनी के फाइनेंशियल
31 मार्च को खत्म हुए वित्त वर्ष 2025 में कंपनी की कुल आय बढ़कर 40.4 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल 5.48 करोड़ रुपये थी. टैक्स के बाद मुनाफा (PAT) भी बढ़कर 9.5 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल यह 1.71 करोड़ रुपये था. कंपनी का EBITDA बढ़कर 16.55 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष में 1.95 करोड़ रुपये था.
(Disclaimer: यह आर्टिकल जानकारी के लिए है, इसमें किसी तरह के निवेश की सलाह नहीं है. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार भी नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेशक निवेश का कोई फैसला लेने के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us