/financial-express-hindi/media/media_files/2025/04/15/HtzE06Otcr2C2tKx1RCV.jpg)
Gujarat Kidney Listing Gains : गुजरात किडनी के स्टॉक ने अपने लिस्टिंग पर 6 फीसदी रिटर्न दिया. (Pixabay)
Gujarat Kidney Stock Market Listing : मल्टी-स्पेशियलिटी हेल्थकेयर सर्विसेज देने वाली कंपनी, गुजरात किडनी एंड सुपर स्पेशियलिटी लिमिटेड, के स्टॉक में आज से ट्रेडिंग शुरू हो गई है. कंपनी के स्टॉक ने पॉजिटिव डेब्यू किया और बीएसई पर 121 रुपये पर लिस्ट (Stock Market Listing) हुआ, जबकि आईपीओ प्राइस 114 रुपये था. यानी करीब 6 फीसदी प्रीमियम पर. वहीं ट्रेडिंग में मजबूत होकर 123 रुपये पर पहुंचा.
फिलहाल गुजरात किडनी एंड सुपर स्पेशियलिटी लिमिटेड का स्टॉक 113 रुपये के आस पास ट्रेड कर रहा है, जो इश्यू प्राइस से नीचे है. इस स्टॉक प्राइस पर कंपनी का मार्केट कैप 901 करोड़ रुपये दिख रहा है. आईपीओ (IPO) को लेकर निवेशकों में अच्छा क्रेज देखने को मिला था. आईपीओ का साइज 250.8 करोड़ रुपये था.
ओवरआल 5.21 गुना हुआ था सब्सक्राइब
गुजरात किडनी एंड सुपर स्पेशियलिटी लिमिटेड का आईपीओ कुल मिलाकर 5.21 गुना भरा था. 75% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स यानी QIB के लिए रिजर्व था, जो 1.06 गुना भरा. आईपीओ में 15% हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व था, जो कुल 5.73 गुना भरा. जबकि बचा 10% हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व था, जो ओवरआल 19.04 गुना सब्सक्राइब हुआ था.
Coforge Share Target Price : कोफोर्ज दे सकता है 50% से ज्यादा रिटर्न, मोतीलाल ओसवाल ने दी Buy रेटिंग
कंपनी के बारे में
गुजरात किडनी एंड सुपर स्पेशियलिटी लिमिटेड की स्थापना 2019 में हुई थी. कंपनी गुजरात में 7 अस्पताल और 4 फार्मेसी चलाती है. यह मल्टी-स्पेशियलिटी इलाज की सुविधाएं देती है. कंपनी के पास कुल 490 बेड हैं, जिनमें से 340 बेड अभी काम कर रहे हैं.
कहां होगा फंड का इस्तेमाल
कंपनी आईपीओ से जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल पारेख्स हॉस्पिटल को खरीदने में, वडोदरा में नया अस्पताल शुरू करने में, रोबोटिक मेडिकल मशीनें खरीदने में और कुछ फंड का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और कंपनी के रोजमर्रा के कामों में भी किया जाएगा.
Ambuja Cements : ये अडानी ग्रुप स्टॉक दे सकता है 39% रिटर्न, मोतीलाल ओसवाल क्यों है बुलिश
कंपनी के फाइनेंशियल
31 मार्च को खत्म हुए वित्त वर्ष 2025 में कंपनी की कुल आय बढ़कर 40.4 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल 5.48 करोड़ रुपये थी. टैक्स के बाद मुनाफा (PAT) भी बढ़कर 9.5 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल यह 1.71 करोड़ रुपये था. कंपनी का EBITDA बढ़कर 16.55 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष में 1.95 करोड़ रुपये था.
(Disclaimer: यह आर्टिकल जानकारी के लिए है, इसमें किसी तरह के निवेश की सलाह नहीं है. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार भी नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेशक निवेश का कोई फैसला लेने के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us