scorecardresearch

Defense Stocks : साल 2026 में निवेश के लिए टॉप 4 डिफेंस स्टॉक, लिस्ट में HAL, Bharat Dynamics समेत ये नाम

Best Defense Stocks in India : भारत की डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल ने अपनी विंटर मीटिंग में करीब 790 अरब रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी है. इसके साथ ही FY26 में अब तक कुल मंजूरी 3.3 ट्रिलियन रुपये हो चुकी है.

Best Defense Stocks in India : भारत की डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल ने अपनी विंटर मीटिंग में करीब 790 अरब रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी है. इसके साथ ही FY26 में अब तक कुल मंजूरी 3.3 ट्रिलियन रुपये हो चुकी है.

author-image
Sushil Tripathi
एडिट
New Update
Defence Stocks, Defence, why defence stocks soaring today, US raids Venezuela, US and Venezuela Tension

Best Defense Stocks : सरकारी ऑर्डर और बढ़ते एक्सपोर्ट से डिफेंस कंपनियों को भविष्य के लिए स्थिरता मिल रही है. (Canva)

Motilal Oswal Top Defense Stocks : पोर्टफोलियो में लॉन्ग टर्म के लक्ष्य को देखते हुए कुछ मजबूत स्टॉक शामिल करना चाहते हैं तो देश की मजबूत प्राथमिकताओं वाले किसी सेक्टर पर भरोसा कर सकते हैं. ऐसा ही एक सेक्टर है डिफेंस (Defence Stocks). यहां लगातार सरकारी ऑर्डर और बढ़ते एक्सपोर्ट से कंपनियों को भविष्य की अच्छी समझ और स्थिरता मिलती दिख रही है. 

Coforge Share Target Price : कोफोर्ज दे सकता है 50% से ज्यादा रिटर्न, मोतीलाल ओसवाल ने दी Buy रेटिंग

Advertisment

ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) जैसी कंपनियां अपने मजबूत ऑर्डर बुक, बेहतर मुनाफे और स्वदेशी निर्माण में नेतृत्व के कारण अलग पहचान बना रही हैं. विमान, रडार और मिसाइल सिस्टम में इनकी अहम भूमिका इन्हें छोटे समय के सौदे नहीं, बल्कि लंबे समय तक फायदा देने वाले निवेश बनाती है.

भारी रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंजूरी

ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि भारत की डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (DAC) ने अपनी विंटर मीटिंग में करीब 790 अरब रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी है. इसके साथ ही FY26 में अब तक कुल मंजूरी 3.3 ट्रिलियन रुपये हो चुकी है, जो कि देश के कुल डिफेंस कैपिटल आउटले 1.8 ट्रिलियन रुपये से लगभग दोगुना है.

Ambuja Cements : ये अडानी ग्रुप स्टॉक दे सकता है 39% रिटर्न, मोतीलाल ओसवाल क्यों है बुलिश

इन मंजूरियों में कई तरह की रक्षा क्षमताएं शामिल हैं, जैसे गोला-बारूद, मिसाइल, एयर डिफेंस सिस्टम, निगरानी और संचार उपकरण, ट्रेनिंग सिस्टम और नौसेना से जुड़े सपोर्ट प्लेटफॉर्म. यह दिखाता है कि थल सेना, नौसेना और वायु सेना, तीनों के लिए संतुलित आधुनिकीकरण पर जोर दिया जा रहा है.

हालांकि एसेप्टेंस आफ नेसेसिटी (AoN) की मंजूरी का मतलब यह नहीं होता कि तुरंत ऑर्डर मिल जाएंगे, लेकिन इतनी बड़ी और व्यापक मंजूरी से अगले 2-4 सालों में प्रमुख सरकारी रक्षा कंपनियों और कुछ निजी कंपनियों के लिए ऑर्डर मिलने का जोखिम काफी कम हो जाता है.

ICICI Pru AMC : इस म्यूचुअल फंड स्टॉक पर 3 बड़े ब्रोकरेज बुलिश, आईपीओ में चूकने वालों के पास अच्छा मौका

किन शेयरों पर ब्रोकरेज है पॉजिटिव 

Bharat Heavy Electricals

CMP : 393 रुपये
टारगेट प्राइस : 500 रुपये

HAL

CMP : 4,377 रुपये
टारगेट प्राइस : 5,800 रुपये

Bharat Dynamics

CMP : 1,473 रुपये
टारगेट प्राइस : 2,000 रुपये

Astra Microwave Products

CMP : 979 रुपये
टारगेट : 1,100 रुपये

किस स्टॉक पर न्यूट्रल 

Zen Technologies 

CMP : 1,386 रुपये
टारगेट : 1,400 रुपये

Jubilant Ingrevia : रेखा झुनझुनवाला पोर्टफोलियो का ये स्टॉक दे सकता है 38% रिटर्न

आने वाले समय में इन बातों पर रहेगी नजर

अगले 2-3 हफ्तों में (नई डेडलाइन खत्म होने तक) होने वाली इमरजेंसी खरीद से जुड़ी घोषणाएं 

AoN मंजूरियों का असली और पक्के ऑर्डर में बदलना, खासकर बड़ी मिसाइल, एयर डिफेंस और इलेक्ट्रॉनिक्स परियोजनाओं मे

आने वाले साल में कुल रक्षा बजट में और बढ़ोतरी

Akash-NG, QRSAM, Project Kusha जैसे बड़े और अहम प्रोजेक्ट्स की समय-सीमा और प्रगति

एक्सपोर्ट ऑर्डर और सरकार-से-सरकार (G2G) समझौते, जो घरेलू मांग के अलावा अतिरिक्त ग्रोथ को सपोर्ट करेंगे.

(Disclaimer: स्टॉक को लेकर सलाह एक्सपर्ट या ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दिए गए हैं. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)

HAL Defence Stocks