/financial-express-hindi/media/media_files/2025/01/30/PeijfLGmw9htsuwL5Imu.jpg)
Trending Stocks Today : उतार चढ़ाव वाले बाजार में आज 18 नवंबर 2025 को कुछ शेयर एक्शन दिखाने को तैयार हैं. (Pixabay)
Stocks in Focus Today : आज 18 नवंबर 2025 को कुछ शेयर (Stocks in News) एक्शन दिखाने को तैयार हैं. पॉजिटिव या निगेटिव ट्रिगर के चलते ये शेयर आज फोकस (Stocks to Watch) में रह सकते हैं. अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो पॉजिटिव ट्रिगर वाले इन शेयरों पर नजर (Stock in Focus) रख सकते हैं. आज की लिस्ट में HCL Technologies, JSW Energy, Infosys, Tata Power Company, TVS Motor Company, BSE, Paytm, JSW Cement, WPIL, PhysicsWallah, AstraZeneca Pharma India, Nuvoco Vistas Corporation, Indokem, Latent View Analytics शामिल हैं.
HCL Technologies
कंपनी ने NVIDIA के साथ मिलकर कैलिफ़ोर्निया के सैंटा क्लारा में एक इनोवेशन लैब शुरू की है. यह लैब कंपनियों को फिजिकल AI और कॉग्निटिव रोबोटिक्स के उद्योग उपयोग को समझने, विकसित करने और बड़े पैमाने पर लागू करने में मदद करेगी.
JSW Energy
कंपनी के डायरेक्टर (फ़ाइनेंस) प्रितेश विनय ने 1 जनवरी 2026 से अपना पद छोड़ने का फैसला किया है ताकि वे JSW ग्रुप के बाहर करियर के अवसरों को आगे बढ़ा सकें. वे 31 दिसंबर 2025 तक अपने वर्तमान पद पर बने रहेंगे ताकि ट्रांज़िशन ठीक से हो सके.
Infosys
कंपनी ने अपना AI-First GCC मॉडल लॉन्च किया है. यह एक खास ऑफरिंग है, जो ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs) को जल्दी और प्रभावी तरीके से AI-आधारित इनोवेशन हब में बदलने में मदद करती है. यह कंपनियों को अपने GCCs को तेज, आधुनिक और प्रतिस्पर्धी बनाने में सक्षम बनाती है.
Tata Power Company
टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी, जो कंपनी की सहायक इकाई है, ने राजस्थान के बीकानेर के कर्णीसर भाटियां में NHPC की 450 MWp / 300 MW की सोलर प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक पूरा कर दिया है.
TVS Motor Company
दो- और तीन-पहिया वाहन बनाने वाली कंपनी ने केन्या में TVS Apache RTR 180 लॉन्च की है. इसके लिए कंपनी ने अफ्रीका में अपने लंबे समय से जुड़े डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर Car & General के साथ साझेदारी की है.
BSE
एक्सचेंज ने घोषणा की है कि रुद्रेश कुंडे को 20 नवंबर 2025 से चीफ – प्रोडक्ट, पॉलिसी & स्ट्रैटेजी, की मैनेजमेंट पर्सनेल और सीनियर मैनेजमेंट के रूप में नियुक्त किया गया है.
One 97 Communications (Paytm)
रिपोर्ट्स के अनुसार, SAIF III Mauritius, SAIF Partners और Elevation Capital मिलकर Paytm में अपनी 2% हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में हैं, जिससे लगभग ₹1,639.7 करोड़ जुटाए जा सकते हैं. इस ब्लॉक डील के लिए प्रति शेयर फ़्लोर प्राइस ₹1,281 तय किया गया है, जो पिछले बंद भाव से 3.9% कम है.
JSW Cement
कंपनी ने लगभग 191.63 करोड़ रुपये का एक सिक्योरिटीज परचेज एग्रीमेंट साइन किया है. यह समझौता Nuvoco Vistas Corporation Limited, JSW Cement (सेलर 1), Alpha Alternatives Holdings (सेलर 2) और Algebra Endeavour Private Limited (Algebra) के बीच हुआ है. इसके तहत Algebra के 100% शेयर्स खरीदार को ट्रांसफर किए जाएंगे.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us