scorecardresearch

Stocks to Watch : आज HDFC Bank, NTPC, Lenskart, NCC, ICICI Bank, GAIL समेत फोकस में रहेंगे ये स्टॉक

Stocks in Focus Today: बेहतर सेंटीमेंट के चलते कुछ शेयर आज फोकस में रहेंगे. अगर इंट्राडे में अच्छे रिटर्न के लिए बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर रखें. किसी न किसी डेवलपमेंट के चलते इन्हें लेकर सेंटीमेंट बेहतर हैं.

Stocks in Focus Today: बेहतर सेंटीमेंट के चलते कुछ शेयर आज फोकस में रहेंगे. अगर इंट्राडे में अच्छे रिटर्न के लिए बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर रखें. किसी न किसी डेवलपमेंट के चलते इन्हें लेकर सेंटीमेंट बेहतर हैं.

author-image
Sushil Tripathi
New Update
Stocks to Watch, Stocks in News, Stocks in Action, Stocks in Focus

Trending Stocks Today : उतार चढ़ाव वाले बाजार में आज 1 दिसंबर 2025 को कुछ शेयर एक्शन दिखाने को तैयार हैं. (Pixabay)

Stocks in Focus Today : आज 1 दिसंबर 2025 को कुछ शेयर (Stocks in News) एक्शन दिखाने को तैयार हैं. पॉजिटिव या निगेटिव ट्रिगर के चलते ये शेयर आज फोकस (Stocks to Watch) में रह सकते हैं. अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो पॉजिटिव ट्रिगर वाले इन शेयरों पर नजर (Stock in Focus) रख सकते हैं. आज की लिस्ट में HDFC Bank, NTPC, Lenskart Solutions, NCC, ICICI Bank, HG Infra Engineering, GAIL India, Brigade Enterprises, Waaree Energies, Tata Technologies, Tejas Networks, Groww, JK Tyre, Reliance Industries, Bharti Airtel, Vodafone Idea, Arvind SmartSpaces शामिल हैं.

HDFC Bank

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने HDFC बैंक पर बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट के कुछ नियमों का उल्लंघन करने के लिए 91 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही, बैंक के बोर्ड ने विभाष नाइक को बैंक का चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर (CHRO) नियुक्त करने की मंज़ूरी दे दी है. यह नियुक्ति 1 फरवरी 2026 से लागू होगी.

Advertisment

NTPC

दिल्ली की नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने महाराष्ट्र स्टेट पॉवर जेनरेशन कंपनी (MAHAGENCO) और NTPC के समूह द्वारा सौंपी गई रिजॉल्यूशन प्लान को मंजूरी दे दी है. यह योजना Sinnar Thermal Power (STPL) के लिए है, जो फिलहाल दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही कंपनी है.

STPL के पास कोयले पर चलने वाला 1,350 मेगावॉट का पावर प्लांट है, जिसमें 270 मेगावॉट की 5 यूनिट शामिल हैं. यह प्लांट महाराष्ट्र के सिन्नर में स्थित है.

LensKart Solutions

कंपनी का मुनाफा सालाना बेसिस पर 19.6% बढ़कर 102.2 करोड़ रपये हो गया है, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 85.5 करोड़ रुपये था. रेवेन्यू 20.8% बढ़कर 2,096.1 करोड़ रुपये हो गया. EBITDA 44.6% बढ़कर 414.4 करोड़ रुपये और EBITDA मार्जिन 16.50% से बढ़कर 19.76% हो गया है.

NCC

कंपनी को नवंबर माह में कुल 530.72 करोड़ रुपये के तीन नए ऑर्डर मिले हैं. यह 2,062.71 करोड़ रुपये के एक बड़े ऑर्डर के अतिरिक्त हैं. इन 3 ऑर्डर में 321.18 करोड़ रुपये बिल्डिंग्स डिविजन के लिए, 129.77 करोड़ रुपये वॉटर डिविजन के लिए और 79.77 करोड़ रुपये ट्रांसपोर्टेशन डिविजन के लिए है.

ICICI Bank

बैंक ने 3,945 नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCDs) जारी किए हैं. प्रत्येक NCD का फेस वैल्यू 1 करोड़ रुपये है. जबकि कुल राशि 3,945 करोड़ रुपये है. इन बॉन्ड्स को CARE AAA (Stable) और ICRA AAA (Stable) रेटिंग मिली है.

HG Infra Engineering

कंपनी की सहायक कंपनी HG Choraniya Bess ने गुजरात ऊर्जा विकास निगम (GUVNL) के साथ एक समझौता किया है. इसके तहत कंपनी 300 MW / 600 MWh की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली लंबे समय के लिए सप्लाई करेगी.

GAIL India

तेल और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (PNGRB) ने GAIL की इंटीग्रेटेड नेचुरल गैस पाइपलाइन (INGPL) के लिए नया टैरिफ आदेश जारी किया है, जो 1 जनवरी 2026 से लागू होगा.

नया लेवलाइज्ड टैरिफ 65.69 रुपये / MMBTU (GCV आधार पर) होगा. पहले यह टैरिफ 58.61 रुपये / MMBTU था, यानी लगभग 12% की बढ़ोतरी. इससे कंपनी पर करीब 1,200 करोड़ रुपये का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.

Stocks In Focus stocks to watch stocks in news Stocks in Focus Today